Toshiba ने 30-34TB SMR नियरलाइन हार्ड डिस्क ड्राइव्स की सैंपलिंग शुरू की
ताइपे, 2 अप्रैल 2026 /PRNewswire/ -- Toshiba Electronic Components Taiwan Corporation (Toshiba) ने बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर संचालित करने वाले हाइपरस्केल और क्लाउड सेवा प्रदाताओं के लिए 3.5-इंच[1] नियरलाइन हार्ड डिस्क ड्राइव्स (HDDs) की M12 सिरीज़ की घोषणा की है। नई सिरीज़ 30 से 34 TB[3] तक की स्टोरेज क्षमताएं[2] प्रदान करने के लिए Shingled Magnetic Recording (SMR) टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है। सैंपलों की शिपमेंटें शुरू हो चुकी है और Toshiba की योजना 2026 की तीसरी तिमाही में 28 TB तक की क्षमता प्रदान करने वाले Conventional Magnetic Recording (CMR) का उपयोग करने वाले M12 ड्राइव्स की सैंपल शिपमेंट शुरू करने की भी है।
आज World Backup Day है, जो कंपनियों और व्यक्तियों को उनके डेटा का बैकअप लेने और उसकी सुरक्षा करने के महत्व की याद दिलाने के लिए वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पहल है। डिजिटल सेवाओं और वीडियो सामग्री वितरण के निरंतर विस्तार, क्लाउड सेवाओं को व्यापक रूप से अपनाने और हाल ही में, डेटा-हंग्री AI और डेटा साइंस के बढ़ते उपयोग के कारण पूरे विश्व में उत्पन्न और संग्रहीत डेटा की मात्रा में भारी वृद्धि हो रही है, इसलिए अब इसकी आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।
विश्व के अधिकांश डिजिटल डेटा के भंडारों के लिए डेटा सेंटरों को उच्च-क्षमता, बेहतर प्रदर्शन करने वाली HDDs की आवश्यकता होती है। M12 सिरीज़ को मानक 3.5-इंच नियरलाइन HDD फॉर्म फैक्टर में स्टोरेज क्षमता को अत्याधिक बढ़ाकर इस मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
M12 सिरीज़ ड्राइव्स स्लिम और कॉम्पैक्ट उत्पादों के विकास के माध्यम से विकसित की गई Toshiba के स्वामित्व वाले डिज़ाइन और विश्लेषण टेक्नोलॉजियों का उपयोग करती हैं। ये पिछली पीढ़ियों (CMR MG11 और SMR MA11 सिरीज़) से बेहतर हैं क्योंकि इनमें कुल 11 डिस्क के लिए एक अतिरिक्त चुंबकीय डिस्क होती है। इसके अतिरिक्त, M12 सिरीज़ में उपयोग होने वाले रिकॉर्डिंग मीडिया में सामान्य एल्यूमीनियम सब्सट्रेट के स्थान पर ग्लास का उपयोग किया गया है, जो अधिक स्थायित्व प्रदान करता है और पतले डिज़ाइन को संभव बनाता है। इनके आवरण हीलियम से भरे होते हैं, और ये ड्राइव्स Toshiba की स्वामित्व वाली Flux Control Microwave-Assisted Magnetic Recording (FC–MAMR™) टेक्नोलॉजी को SMR के साथ जोड़ती हैं, जिससे 30 से 34 TB तक की स्टोरेज क्षमता प्राप्त होती है।
SMR टेक्नोलॉजी, छत की टाइलों जैसे तरीके से डेटा ट्रैक को ओवरलैप करते हुए रिकॉर्डिंग घनत्व को बढ़ाती है। हालांकि, डेटा ट्रैक के ओवरलैप होने के कारण, रैंडम लेखन गतिविधियों से प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। M12 सिरीज़ की HDDs होस्ट-मैनेज्ड SMR आर्किटेक्चर को अपनाती हैं, जिसमें होस्ट सिस्टम, ड्राइव के भीतर डेटा स्थापन और पुन:लेखन को मैनेज करता है। यह दृष्टिकोण डेटा को अधिक कुशलता से संभालने में सक्षम बनाता है और सर्वर तथा स्टोरेज सिस्टम वातावरणों में प्रदर्शन में गिरावट को कम करता है।
नई SMR HDDs लगभग 8% का सुधार करते हुए अधिकतम 282 MiB/से[4] की डेटा ट्रांसफर दर तक पहुँचती हैं, जबकि प्रति टेराबाइट (W/TB) बिजली की खपत दक्षता पिछली पीढ़ी के उत्पादों की तुलना में लगभग 18% कम होती है। अनवरत 24/7 संचालन के लिए डिज़ाइन की गई, M12 सीरीज़ 550 TB की वार्षिक कार्यभार[5] रेटिंग को सपोर्ट करती है और 2.5 मिलियन घंटों का MTTF/MTBF[6] प्रदान करने के साथ-साथ 0.35% की वार्षिक विफलता दर (AFR) भी प्रदान करती है।
आगे चलकर, Toshiba अगली पीढ़ी की रिकॉर्डिंग टेक्नोलॉजियों को अपनाकर Heat Assisted Magnetic Recording (HAMR) और 12-डिस्क कॉन्फ़िग्रेशन[7] वाले उत्पादों सहित HDD क्षमता को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। डेटा केंद्रों की लगातार बढ़ती स्टोरेज मांगों को पूरा करने के लिए HDD की क्षमता बढ़ाना महत्वपूर्ण है।
Toshiba के HDD स्टोरेज उत्पादों की पूरी रेंज के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ जाएँ:
https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/product/storage-products.html
हमारे संग्रहण समाधानों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, कृपया Instagram पर @ToshibaStorage.Asia का अनुसरण करें।
[1] "3.5-इंच" का अर्थ HDDs का फ़ार्म फ़ैक्टर है, न कि HDD का फिज़िकल आकार। |
[2] परिवर्तनीय क्षमता फॉर्मैटिंग लागू होने के साथ स्टोरेज क्षमता की सीमा। |
[3] क्षमता की परिभाषा:: एक टेराबाइट (TB) = एक ट्रिलियन बाइट्स, लेकिन वास्तव में उपलब्ध स्टोरेज क्षमता ऑपरेटिंग वातावरण और फॉर्मेटिंग के आधार पर भिन्न हो सकती है। उपलब्ध स्टोरेज क्षमता (विभिन्न मीडिया फ़ाइलों के उदाहरणों सहित) फ़ाइल आकार, फोर्मेटिंग, सैटिंग्स, सॉफ्टवेयरऔर ऑपरेटिंग सिस्टम और/या पूर्व-स्थापित सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशनों, या मीडिया सामग्री के आधार पर भिन्न होंगी। वास्तविक फॉर्मैट की गई क्षमता भिन्न हो सकती है। |
[4] होस्ट डिवाइस, पढ़ने और लिखने की स्थितियों और फ़ाइल के आकार के आधार पर पढ़ने और लिखने की गति भिन्न हो सकती है। |
[5] कार्यभार एक वर्ष में डेटा थ्रूपुट का माप है, और इसे होस्ट सिस्टम से कमांड द्वारा लिखे, पढ़े या सत्यापित किए गए डेटा की मात्रा के रूप में परिभाषित किया जाता है। |
[6] MTTF/MTBF (विफलता का औसत समय/विफलता के बीच का औसत समय) उत्पाद के जीवन की गारंटी या अनुमान नहीं है; बल्कि यह बड़ी संख्या में उत्पादों के लिए औसत विफलता दरों से संबंधित एक सांख्यिकीय मूल्य है जो वास्तविक संचालन को सटीक रूप से प्रतिबिंबित नहीं कर सकता है। उत्पाद का वास्तविक जीवन काल भिन्न हो सकता है। |
[7] "हार्ड डिस्क ड्राइव्स के लिए 12-डिस्क स्टैकिंग टेक्नोलॉजी को सत्यापित करने वाली उद्योग की पहली कंपनी Toshiba" की घोषणा 14 अक्टूबर, 2025 को की गई थी। |
* FC-MAMR™ Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation का एक ट्रेडमार्क है। |
* इस दस्तावेज़ में उत्पाद के मूल्य और विनिर्देश, सेवाओं की सामग्री और संपर्क जानकारियों सहित दी गई जानकारियां वर्तमान में लागू है और घोषणा की तिथि तक सही मानी जाएंगी, लेकिन इनमें बिना किसी पूर्व सूचना के बदलाव किया जा सकता है। |
* अन्य कंपनियों के नाम, उत्पाद नाम और सेवा नाम उनकी संबंधित कंपनियों के ट्रेडमार्क हो सकते हैं। |
Toshiba Electronic Components Taiwan Corporation (TET) का परिचय
Toshiba Electronic Components Taiwan Corporation ताइवान, चीन और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में Toshiba हार्ड डिस्क ड्राइव्स और Toshiba बाहरी HDDs की बिक्री और मार्केटिंग प्रचार और समर्थन के लिए जिम्मेदार है। TET एंटरप्राइज सर्वर, स्टोरेज और नोटबुक कंप्यूटरों के लिए सर्वोत्तम भागीदार है, और इसका मिशन उच्चतम गुणवत्ता और सबसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को समाहित करने वाले सर्वोत्तम सेवा और उत्पाद प्रदान करना है। अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां जाएँ:
http://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/product/storage-products.html
Toshiba Electronics Asia (Singapore) का परिचय
Toshiba Electronics Asia (Singapore) ("TEA"), Toshiba Corporation की सहायक कंपनी Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation के तहत ऑपरेट करती है। TEA की स्थापना 1990 में हुई थी, और यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में Toshiba के Canvio पोर्टेबल बाहरी हार्ड ड्राइव्स और आंतरिक हार्ड ड्राइव्स सहित स्टोरेज समाधानों की विस्तृत सिरीज़ की बिक्री, मार्केटिंग और सेवाओं के लिए जिम्मेदार है। उपभोक्ताओं और उद्यमों के लिए TEA एक सर्वोत्तम भागीदार है, जिसका ध्येय उच्चतम गुणवत्ता और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सहित सर्वोत्तम सेवाएं और उत्पाद प्रदान करना है। हमसे मिलें:
https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/storage.html
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2947121/TOSHIBA_press_image_M12_logo_web.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2479685/Toshiba_Logo_Red_RGB_Logo_Logo.jpg
Share this article