वसंत का क्लासिक चाय मसाला अब पेश है नए इनोवेटिव टी-कप शेप पैकेजिंग में
अहमदाबाद, भारत, 6 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- भारतीय मसालों का भरोसेमंद नाम वसंत ने अपने लोकप्रिय क्लासिक चाय मसाला के लिए एक बिल्कुल नई और अनोखी चाय के कप के आकार की पैकेजिंग पेश की है। यह इनोवेटिव पैक न सिर्फ़ भारत के चाय प्रेम को सेलिब्रेट करता है, बल्कि डिज़ाइन, सुविधा और भावनात्मक जुड़ाव का एक खूबसूरत संगम भी प्रस्तुत करता है।
भारतीय घरों में हर दिन परिवार को साथ लाने वाली चाय की प्याली से प्रेरणा लेते हुए, वसंत ने अपने क्लासिक चाय मसाला को कप-शेप पैक में उतारा है। यह आकर्षक और अलग पहचान वाला डिज़ाइन दुकानों की शेल्फ़ पर तुरंत ध्यान खींचता है और रसोई में भी एक खास स्थान बना लेता है। यह पैकेजिंग उसी चाय की तरह यादगार बन जाती है, जिसका स्वाद यह और भी बेहतरीन बनाती है।
इस पैक की सबसे बड़ी खासियत है इसका टी-कप स्टाइल हैंडल, जो इसे पकड़ने और ले जाने में बेहद आसान बनाता है। कॉम्पैक्ट, ट्रैवल-फ्रेंडली और एर्गोनॉमिक डिज़ाइन के कारण यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ सफ़र के दौरान भी आदर्श विकल्प है। आधुनिक रसोई के अनुरूप डिज़ाइन किया गया यह पैक स्टाइल और सुविधा—दोनों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है।
इसके साथ ही, ज़िप-लॉक री-सीलेबल पैकेजिंग चाय मसाला की ताज़गी, खुशबू और स्वाद को लंबे समय तक सुरक्षित रखती है। पैक को खोलना, इस्तेमाल करना और दोबारा बंद करना आसान है, जिससे ग्राहकों को एक बेहतर और सुविधाजनक अनुभव मिलता है।
यह नई पैकेजिंग वसंत की उस ब्रांड सोच को दर्शाती है, जो अपनी परंपराओं से जुड़े रहते हुए निरंतर इनोवेशन और सुधार में विश्वास रखती है। यह पहल ग्राहकों के भरोसे को और मज़बूत करने की दिशा में उठाया गया एक सार्थक कदम है।
वसंत क्लासिक चाय मसाला की यह अनोखी टी-कप शेप पैकेजिंग अब बाज़ार में उपलब्ध है और जल्द ही देशभर के रिटेल स्टोर्स व डिस्ट्रीब्युशन नेटवर्क के ज़रिए ग्राहकों तक पहुँचेगी।
वसंत के बारे में
भारतीय मसाला इंडस्ट्री में एक अग्रणी ब्रांड के रूप में, वसंत, अपने ग्राहकों के साथ भावनात्मक संबंध को गहरा करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। यह भरोसेमंद ब्रांड गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में उपलब्ध है। महाराष्ट्र में यह नाशिक, जलगांव और बुलढाणा में मौजूद है और जल्द ही ठाणे में भी उपलब्ध होगा। वसंत ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों, लखनऊ, बरेली और आगरा में भी अपना विस्तार किया है। पिछले ५४ सालों से वसंत अनेक परिवारों तक स्वाद और खुशियाँ पहुँचा रहा है। मिक्स मसाले, हींग, प्रचलित मसाले, साबुत मसाले और पाउडर मसालों जैसी उत्पादों की विविध सीरीज़ के साथ, वसंत ने वैश्विक स्तर पर खास पहचान हासिल की है। पांच महाद्वीपों में निर्यात होने वाला वसंत अपनी अद्वितीय गुणवत्ता और व्यापक लोकप्रियता के लिए प्रसिद्ध है। इस भरोसेमंद ब्रांड ने उपभोक्ताओं को हमेशा बेहतरीन मसाले उपलब्ध कराए हैं, इन्हीं बेमिसाल स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के कारण यह पिछले पांच दशकों से गृहिणियों की पहली पसंद बना हुआ है।
फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2927851/Vasant_Masala_new_look.jpg
Share this article