भविष्य की सप्लाई चेन के लिए वैश्विक क्षमताओं का विस्तार करते हुए TDConnex ने ज़ियामेन में एक उन्नत माइक्रो-प्रेसिजन फैक्ट्री खोली
नया 800,000 वर्ग फुट की Factory 6 अत्याधुनिक स्वचालन के साथ TDConnex के मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग उत्पादन को प्रति वर्ष 1 बिलियन यूनिट से अधिक बढ़ाती है
ज़ियामेन, चीन, 18 मई, 2026 /PRNewswire/ -- माइक्रो-प्रेसिजन मैन्यूफ़ैक्चरिंग में वैश्विक अग्रणी, TDConnex, ने आज अपने छठे मैन्यूफ़ैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन की घोषणा की है। चीन के ज़ियामेन में स्थित 800,000 वर्ग फुट का नया, विशेष रूप से निर्मित परिसर, Metal Injection Molding (MUM) क्षमता के अत्याधिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए, विश्व के सबसे अधिक मांग वाले टेक्नोलॉजी इन्नोवेटरों के लिए कई मिलियन उच्च-सटीकता वाले माइक्रो-कंपोनेंटों का उत्पादन करता है।
Xiamen 6 फैक्ट्री का उद्घाटन, भविष्य की सप्लाई चेन के लिए मैन्यूफ़ैक्चरिंग क्षमताओं के निर्माण की TDConnex की रणनीति को आगे बढ़ाता है। आज यह कंपनी अत्यधिक स्वचालित, बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रणाली में पूरी तरह से एकीकृत 50 से अधिक मैन्यूफ़ैक्चरिंग क्षमताएं प्रदान करते हुए चीन, सिंगापुर और भारत में स्थित अपने परिचालन केंद्रों के माध्यम से अग्रणी वैश्विक टेक्नोलॉजी ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है - जिसे TDConnex "हाइपरस्केल मैन्यूफ़ैक्चरिंग" के रूप में संदर्भित करता है।
Xiamen 6, हाल के वर्षों में सटीक मैन्यूफ़ैक्चरिंग उद्योग में सिंगल MIM क्षमता विस्तार के सबसे महत्वपूर्ण उदाहरणों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। प्रीमियम उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग किए जाने वाले सबसे छोटे, सबसे जटिल उच्च-शक्ति वाले मेटल घटकों का उत्पादन करने में सक्षम यह प्लांट अगली पीढ़ी की MIM उत्पादन लाइनों को चालू करता है। कंपनी अब TDConnex के निकटवर्ती ज़ियामेन परिसर में मौजूद MIM क्षमता के साथ संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी उद्योग को सेवा प्रदान करने वाले विश्व स्तर पर सबसे बड़े समर्पित MIM मैन्यूफ़ैक्चरिंग प्लांटों में से एक का संचालन करती है।
कंपनी के संचालन में मैन्यूफ़ैक्चरिंग क्षमताओं और इंजीनियरिंग जानकारी को साझा करने के लिए डिज़ाइन की गई नई फैक्ट्री TDConnex के मौजूदा ज़ियामेन परिसर के निकट 6 डिंगशान ईस्ट रोड, डोंगफू स्ट्रीट, हैकांग जिला, ज़ियामेन शहर में स्थित है। एकीकृत ढांचा TDConnex के वैश्विक ग्राहक आधार की सेवा में तेजी से विस्तार, साइटों के बीच गहन क्षमता हस्तांतरण और बेहतर परिचालन समन्वय को सक्षम बनाता है।
Xiamen 6 का निर्माण मात्र चार महीनों में पूर्णत: नए तरीके से किया गया था - यह गति पूरे विश्व के सबसे अधिक नवप्रवर्तनशील टेक्नोलॉजी ग्राहकों का समर्थन करने में TDConnex की उद्योग-अग्रणी दक्षता को दर्शाती है। यह प्लांट पहले से ही उत्पादन में कार्यरत है और मौजूदा ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
"Xiamen 6 दर्शाता है कि TDConnex विश्व के सबसे अधिक नवप्रवर्तनशील टेक्नोलॉजी ग्राहकों द्वारा अपेक्षित गति और सटीकता को पूरा करने के लिए बना है," TDConnex के CEO, Thanga Venkatachalam ने कहा। "अपने ग्राहकों की अपेक्षा के अनुरूप समय-सीमा के भीतर इस पैमाने और क्षमता के प्लांट का स्थापन, हमारे वैश्विक परिचालन में कार्यरत असाधारण लोगों और शहर तथा नई फैक्ट्री के निर्माण में हमारे साथ मिलकर काम करने वाले क्षेत्रीय भागीदारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"
"जैसे-जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स पतले, हल्के और अधिक इंटेलिजेंट होते जा रहे हैं, उन्नत माइक्रो-प्रेसिजन कंपोनेंटों की मांग - और विशेषत: MIM विशिष्ट रूप से सक्षम बनाने वाले उच्च-शक्ति के लघु धातु कंपोनेंटों की मांग - लगातार बढ़ती जा रही है। हम अपने ग्राहकों के प्रति उनकी साझेदारी के लिए अत्यंत आभारी हैं, और अगली पीढ़ी के उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स को शक्ति प्रदान करने के लिए वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमताओं का विस्तार करते हुए उनके लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तत्पर हैं।"
Xiamen 6 का उद्घाटन TDConnex के साथ लंबे समय से चला आ रहे सहयोग तथा पिछले दशक में कंपनी के ज़ियामेन में विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे Haitou Group के साथ घनिष्ठ भागीदारी के साथ-साथ ज़ियामेन शहर और फ़ुज़ियान प्रांतीय अधिकारियों के समर्थन के माध्यम से संभव हो पाया है। पूरी क्षमता से चलने पर, स्थानीय मैन्यूफ़ैक्चरिंग इकोसिस्टम में TDConnex के योगदान को महत्वपूर्ण बनाते हुए Xiamen 6 से पूरे क्षेत्र में लगभग 3,000 से 4,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगारों को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
यह उपलब्धि TDConnex के वैश्विक विस्तार की एक सतत अवधि का भाग है। वैश्विक टेक्नोलॉजी ग्राहकों की सेवा के लिए उन्नत मैन्यूफ़ैक्चरिंग क्षमताओं का निर्माण करते हुए, भारत में कंपनी तमिलनाडु के SIPCOT में स्थित अपने 22 एकड़ के मैन्यूफ़ैक्चरिंग परिसर के विस्तार में निवेश कर रही है। चीन, सिंगापुर और भारत में अपने परिचालन के दौरान, TDConnex अपने वैश्विक ग्राहकों के लिए उन्नत मैन्यूफ़ैक्चरिंग क्षमता, इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और सप्लाई चेन की मजबूती में निवेश करती रहेगी।
TDConnex का परिचय
भविष्य की सप्लाई चेन के लिए TDConnex मैन्यूफ़ैक्चरिंग सुविधा प्रदान कर रही है। यह कंपनी वैश्विक टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अग्रणी लोगों को विश्व में रहने और काम करने के तरीके बदलने वाले उत्पाद बनाने और वितरित करने में सहायता करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आज, हमारे अत्याधुनिक, माइक्रो-प्रेसिजन वाले कंपोनेंट विश्व स्तर पर एक बिलियन से अधिक टेक्नोलॉजी उत्पादों में पाए जाते हैं, और हम ग्राहकों को भविष्य के लिए अधिक टिकाऊ, अधिक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की अगली पीढ़ी बनाने में सहायता करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2981735/image1.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2377223/TDC_Logo.jpg
Share this article