बड़े पैमाने पर क्लाउड और डेटा केंद्रों के लिए कुल लागत (TCO) को कम करने और ऑनलाइन होने में लगने वाले समय को कम करने के उद्देश्य से Supermicro ने Intel Xeon 6+ प्रोसेसरों के साथ नए सर्वर समाधान लॉन्च किए
- Hyper, SuperBlade®, FlexTwin™, और GrandTwin® परिवारों के 12 नए सिस्टम प्रति सर्वर 576 कार्यक्षमता कोर तक के साथ उद्योग-अग्रणी कोर घनत्व प्रदान करना
- उच्च घनत्व वाले क्लाउड और एंटरप्राइज़ वातावरण में कुल लागत (TCO) को कम करने और बिजली की खपत को घटाने के लिए डिज़ाइन की गई अभूतपूर्व प्रदर्शन-प्रति-वॉट और ऊर्जा कार्यक्षमता
- क्लाउड-नेटिव, वर्चुअलाइजेशन, 5G विश्लेषण, कंटेंट डिलीवरी और थ्रूपुट-इंटेंसिव कार्यभारों के लिए अनुकूलित
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया और ताइपे, 2 जून, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc (NASDAQ: SMCI), Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) युक्त एक AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज, 5G/एज टोटल समाधान प्रदाता, ने आज नए Intel Xeon 6+ प्रोसेसरों के लिए अनुकूलित 12 नए सर्वर प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। प्रति सॉकेट 288 तक कार्यक्षमता कोर की सुविधा और बेहतर प्रदर्शन-प्रति-वॉट प्रदान करने वाले ये नए सिस्टम उच्च-घनत्व वाले क्लाउड, वर्चुअलाइजेशन, 5G विश्लेषण और अन्य थ्रूपुट-इंटेंसिव कार्यभारों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "Intel के साथ मिलकर काम करते हुए, हमने अभूतपूर्व कोर घनत्व और कार्यक्षमता प्रदान करने के लिए नए Xeon 6+ प्रोसेसरों के साथ अपने DCBBS को अनुकूलित किया है। प्रति सर्वर 576 ई-कोर तक वाले ये नए X14 प्लेटफॉर्म, प्रति वाट प्रदर्शन में नाटकीय रूप से सुधार करते हैं और ग्राहकों को बड़े पैमाने पर क्लाउड और एंटरप्राइज डेटा केंद्रों में कुल लागत (TCO) और ऊर्जा खपत को कम करते हुए परिनियोजन के समय को कम करने में सहायता करते हैं।"
अधिक जानकारी के लिए, www.supermicro.com/x14 पर जाएं
प्रभावशाली प्रदर्शन के लाभ उपलब्ध कराने के लिए Intel Xeon 6+ सिस्टम पिछली पीढ़ियों की तुलना में दोगुने कोर की संख्या, 17% तक प्रति क्लॉक अधिक निर्देश (IPC), पांच गुना अधिक लास्ट-लेवल कैश और 25% तेज मेमोरी सपोर्ट प्रदान करते हैं।
प्रमुख उत्पाद परिवार:
- Hyper Series: अधिकतम प्रदर्शन और कॉन्फ़िग्रेबिलिटी क्षमता के लिए अनुकूलित सिंगल और डुअल-सॉकेट 1U और 2U रैकमाउंट सर्वर। ये सिस्टम उच्च मेमोरी कॉन्फ़िग्रेशन और उन्नत नेटवर्किंग की सपोर्ट के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यभारों के लिए उपयुक्त हैं।
- SuperBlade: एक कॉम्पैक्ट 6U चेसिस में 10 कंप्यूट नोडों तक को सपोर्ट करने वाला अति-सघन ब्लेड आर्किटेक्चर। यह बड़े पैमाने पर परिनियोजन के लिए असाधारण रैक कंप्यूट घनत्व और साझा इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्षमता प्रदान करता है।
- FlexTwin: अधिकतम लचीलेपन और सेवायोग्यता के लिए डिज़ाइन किए गए उच्च घनत्व वाले लिक्विड-कूल्ड सिस्टम। नोड पॉवर और कूलिंग संसाधनों को साझा करते हुए प्रत्येक ड्यूल-सॉकेट स्वतंत्र रूप से काम करता है, जो क्लाउड और हाइपरस्केल वातावरणों के लिए पूर्णत: उपयुक्त है।
- GrandTwin: सघनता और थर्मल कार्यक्षमता प्रदान करने वाले सिंगल-सॉकेट मल्टी-नोड सिस्टम। इन्हें उच्चतम कोर संख्या के लिए डिज़ाइन तथा ई-कोर आधारित भारी कार्यभारों के लिए अनुकूलित किया गया है। इन्हें मल्टी-नोड आर्किटेक्चर वाले उच्च घनत्व के क्लाउड वातावरण के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो ग्राहकों को अपने संचालन को कुशलतापूर्वक बढ़ाने को सक्षम बनाता है।
DCBBS प्रमाणित घटकों और सबसिस्टमों से निर्मित संपूर्ण, मॉड्यूलर AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है, जो व्यक्तिगत सर्वरों और नेटवर्किंग से लेकर पूर्ण रैक-स्केल और डेटा सेंटर-स्तरीय समाधानों तक सॉफ़्टवेयर और सेवाओं सहित लचीले परिनियोजन को सक्षम बनाता है।
Supermicro के AI इन्फ्रास्ट्रक्चर समाधानों के सर्वसमावेशी पोर्टर्फ़ोलियो को Taipei Nangang Exhibition Center Hall 1, 4F, N0602 में उनके बूथ पर प्रदर्शित किया जाएगा।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है, जो प्रगति और कार्यक्षमता के लिए वैश्विक परिचालन का लाभ उठाते हैं और TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित होते हैं। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
©Intel, Intel लोगो और अन्य Intel चिह्न Intel कॉर्पोरेशन या उसकी सहायक कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं। अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2991178/PR_Intel_CWF_1200x1200_CM_r2.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article