परिनियोजन और परिचालन दक्षता में तेजी लाते हुए Supermicro ने AMD Helios प्लेटफ़ार्म के साथ रैक-स्केल AI नेतृत्व का विस्तार किया
- अगली पीढ़ी के Supermicro AMD Helios प्लेटफ़ार्म को Computex में प्रदर्शित किया जाएगा
- सिंगल रैक से लेकर हाइपरस्केल AI क्लस्टर तक रैक-स्केल DCBBS आर्किटेक्चर तीव्र परिनियोजन और निर्बाध स्केलिंग को सक्षम बनाता है।
- AMD Instinct™ MI455X GPU द्वारा संचालित 72-GPU डबल-विड्थ Helios रैक बड़े पैमाने पर AI प्रशिक्षण और अनुमान कार्यभारों के लिए असाधारण प्रदर्शन प्रदान करता है।
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया और ताइपे, 2 जून, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) युक्त एक AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज, 5G/एज टोटल समाधान प्रदाता द्वारा AMD के साथ घनिष्ठ सहयोग से Computex में अगली पीढ़ी के AMD Helios रैक-स्केल प्लेटफ़ार्म का प्रदर्शन किया जाएगा। एजेंटिक AI के युग के लिए डिज़ाइन किया गया, Helios क्लाउड सर्विस प्रदाताओं (CSPs), NeoClouds, हाइपरस्केलरों और उद्यमों को Sovereign AI, LLM प्रशिक्षण, अनुमान और फाइन-ट्यूनिंग सहित बड़े पैमाने पर AI कार्यभारों को अद्वितीय दक्षता और स्केलेबिलिटी के साथ वितरित करने में सक्षम बनाता है।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "DCBBS के साथ, Supermicro पारंपरिक सर्वर डिज़ाइन से पूर्ण रैक-स्केल आर्किटेक्चर में बदलाव करने योग्य कारकों को बदलते हुए डेटा सेंटर को पुन: परिभाषित कर रहा है। Supermicro के DCBBS को AMD Instinct™ MI455X GPU आर्किटेक्चर के साथ मिलाकर, हम अभूतपूर्व AI प्रदर्शन, उन्नत वूलइंग के माध्यम से बेहतर पॉवर कार्यक्षमता और अगली पीढ़ी के AI कार्यभारों के लिए स्केलेबल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करते हैं।"
https://www.supermicro.com/en/accelerators/amd
"AI का अगला युग अधिक कंप्यूटिंग क्षमता से परिभाषित होने के साथ-साथ कंप्यूटिंग क्षमता को कुशलतापूर्वक परिनियोजित, कनेक्ट और विस्तार करने को भी परिभाषित करेगा," AMD के डेटा सेंटर सॉल्यूशंस बिजनेस ग्रुप के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष, Ravi Pendekanti, ने कहा। "AMD Helios एक ओपन, रैक-स्केल AI आर्किटेक्चर प्रदान करता है जो ग्राहकों को परिनियोजन के समय को कम, इंफ्रास्ट्रक्चर की दक्षता में सुधार और दीर्घकालिक लचीलेपन के साथ मांग वाले AI कार्यभारों को बढ़ाने में सहायता करने के लिए अग्रणी AMD कंप्यूट, नेटवर्किंग और सॉफ्टवेयर को एक साथ लाता है।"
शुरु-से-अंत-तक AI इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान प्रदान करने में अपनी नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हुए, Supermicro उन पहले भागीदारों में से एक है जो Helios समाधान को बाजार में लाने के लिए AMD के साथ मिलकर काम कर रहा है। ओपन AMD ROCm™ सॉफ्टवेयर स्टैक द्वारा एकीकृत AMD Instinct MI455X GPU, 6वीं पीढ़ी के AMD EPYC™ CPUs और AMD Pensando™ नेटवर्किंग टेक्नोलॉजियों द्वारा संचालित Helios एक 72-GPU डबल-विड्थ रैक-स्केल सिस्टम है। बड़े पैमाने पर AI परिनियोजनों के लिए अनुकूलित, Helios अग्रणी मॉडल प्रशिक्षण और उच्च-थ्रूपुट अनुमान के लिए असाधारण कंप्यूट घनत्व और प्रदर्शन प्रस्तुत करता है। प्रमुख क्षमताओं में रैक से क्लस्टर स्तर तक मॉड्यूलर स्केलेबिलिटी, स्केल-अप और स्केल-आउट AI, दोनों के लिए ओपन नेटवर्किंग, उन्नत सुरक्षा और रैक-स्केल सॉफ्टवेयर एक्सिलरेशन के साथ एकीकृत वर्चुअलाइजेशन शामिल हैं।
ओपन नेटवर्किंग, उन्नत सुरक्षा और एकीकृत ROCm™ सॉफ़्टवेयर के साथ, Helios प्रदाताओं को AI सेवाओं के टाइम-टू-मार्केट में कमी लाने, संसाधन उपयोग को अनुकूलित करने और हाइपरस्केल पर विश्वसनीय, उच्च-प्रदर्शन AI क्षमताओं को वितरित करने में सहायता करता है।
Helios प्लेटफ़ार्म Supermicro के A+A+A दृष्टिकोण—आर्किटेक्चर, एक्सेलरेटर और एडवांसमेंट—का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो रैक-स्केल सिस्टम डिज़ाइन, अग्रणी AMD AI कंप्यूट समाधान और एकीकृत सॉफ्टवेयर नवाचारों को एक साथ लाता है। यह एकीकृत दृष्टिकोण ग्राहकों को AI इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से परिनियोजित, अधिक कुशलता से संचालित और मांग बढ़ने पर निर्बाध रुप से विस्तार करने में सक्षम बनाता है।
DCBBS प्रमाणित कंपोनेंटों और सबसिस्टमों से निर्मित संपूर्ण, मॉड्यूलर AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है, जो व्यक्तिगत सर्वरों और नेटवर्किंग से लेकर पूर्ण रैक-स्केल और डेटा सेंटर-स्तरीय समाधानों तक सॉफ़्टवेयर और सेवाओं सहित लचीले परिनियोजन को सक्षम बनाता है।
AMD Helios का रैक-स्केल समाधान Supermicro के बूथ Taipei Nangang Exhibition Center Hall 1, 4F, N0602 में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उपस्थित लोगों को इसके डिज़ाइन और क्षमताओं की प्रत्यक्ष झलक मिलेगी। आगंतुक Supermicro के A+ Superverse Interactive Demo के माध्यम से भी प्लेटफ़ार्म के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है, जो प्रगति और दक्षता के लिए वैश्विक परिचालन का लाभ उठाते हैं और TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित होते हैं। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
AMD, AMD Arrow का लोगो, EPYC, AMD Instinct, Pensando, ROCm और इनके संयोजन Advanced Micro Devices, Inc. के ट्रेडमार्क हैं।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2991190/Super_Micro_Computer_AMD_Helios_Platform.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article