GSMA ने MWC26 Shanghai में शुरू होने वाली Humanoid Robot Football Penalties Challenge प्रतियोगिता की घोषणा की
लंदन, 12 अप्रैल 2026 /PRNewswire/ -- GSMA ने घोषणा की है कि MWC26 Shanghai में एक नई अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता 'Humanoid Robot Football Penalties Challenge' की शुरुआत की जाएगी।
24-26 जून 2026 तक आयोजित होने वाला एशिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक प्रभावशाली क्नैक्टिविटी इवेंट, MWC Shanghai में निकटवर्ती इंटेलिजेंस के सिस्टम-स्तरीय प्रदर्शन के रूप में डिजाइन की गई रोबोटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
इस गर्मी में पूरे विश्व में फ़ैलने वाले फुटबॉल के बुखार की आशंका के मद्देनजर, इस चुनौती का उद्देश्य उन्नत क्नैक्टिविटी और AI-सक्षम वास्तविक-समय में निर्णय लेने, गति नियंत्रण और मानवरूपी मशीनों में संभाव्य सटीकता के तरीकों का प्रदर्शन करते हुए पुरे विश्व की टीमों को पेनल्टी-आधारित प्रतियोगिता के लिए एक साथ लाना है।
रोबोटिक्स टीमों को 31 मई तक अपनी भाग लेने में रुचि यहाँ दर्ज करानी होगी। AI 100, AIIA और Xinhua.net सहित अन्य सदस्यों से बनी एक आयोजन समिति इस चुनौती के स्वरूप को निर्देशित कर रही है।
GSMA Ltd. के CEO, John Hoffman, ने कहा, "सार्थक प्रभाव उत्पन्न करने वाले डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने हेतु MWC26 Shanghai पूरे विश्व के प्रमुख उद्योग जगत के खिलाड़ियों, सरकारी संस्थाओं और टेक्नोलॉजी इन्नोवेटरों को एक साथ लाएगा। प्रदर्शकों, वक्ताओं और अत्याधुनिक AI और रोबोटिक्स को प्रदर्शित करने वाली नई आयोजन सुविधाओं का एक रोमांचक मिश्रण प्रस्तुत करते हुए यह आयोजन एक अत्यंत प्रभावशाली संस्करण बनने जा रहा है। MWC एक ऐसा आयोजन है जिसका उद्देश्य संपूर्ण इकोसिस्टम के लिए अवसर पैदा करना है - हम जून में शंघाई में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"
MWC26 Shanghai: एशिया की गतिशील तकनीकी मार्केट से जुड़ने का स्थान
MWC26 के लिए क्षेत्र और उससे बाहर के प्रदर्शकों तथा प्रायोजकों की बढ़ती सूची के अतिरिक्त, 30 से अधिक रणनीतिक भागीदार पहले ही पुष्टि कर चुके हैं।
यह थॉट लीडरशिप प्रोग्राम चार विषयों पर केंद्रित होगा - Intelligent Infrastructure, ConnectAI, AI 4 Enterprise और Mobile AI। इसमें AI Devices, AI Beyond Boundaries, eSIMs, Future Networks और Smart Mobility सहित विभिन्न विषयों पर गहन जानकारी प्रदान करने वाले सम्मेलन भी होंगे।
MWC26 Shanghai में निम्न सहित नए और विस्तारित क्षेत्र शामिल होंगे:
- Mobile AI Innovation Frontiers: इसमें Humanoid Robot Football Penalties Challenge के साथ-साथ उन्नत चिपसेट, हाइपरस्केल AI सर्वर, फ़रोंटियर मॉडल और AI-नेटिव हार्डवेयर के प्रदर्शन शामिल हैं: रोबोट और चश्मों से लेकर फ़ोन तथा वाहनों तक।
- Constellations of the Future: गैर-स्थलीय नेटवर्क (NTN), डायरेक्ट-टू-डिवाइस क्नैक्टिविटी और सैटेलाइट-मोबाइल मिलन पर केंद्रित।
2026 में, GSMA मोबाइल टेक्नोलॉजी, सेवाओं और समाधानों में उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए, MWC Shanghai में पहला GLOMOs Asia लॉन्च करेगा।
MWC26 Shanghai का आयोजन Shanghai New International Expo Centre (SNIEC) में किया जाएगा।
www.mwcshanghai.com पर पंजीकरण करें।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें।
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1882833/5909882/GSMA_Logo.jpg
Share this article