मुम्बई, January 20, 2016 /PRNewswire/ --
मॉडुलर किचन के विशेषज्ञ SleekWorld, जिन्होंने पहली बार भारत में मॉडुलर किचन की अवधारणा पेश की, ने रीडर्स डाइजेस्ट के सबसे विश्वसनीय ब्रांड सर्वेक्षण 2015 में "मॉडुलर किचन फिटिंग्स" श्रेणी में गोल्ड हासिल किया है। यह शोध एक स्वतंत्र बोर्ड TNS द्वारा कराया गया, जिसके परिणाम पूरी तरह से उन हजारों उपभोक्ताओं के वोटों पर आधारित हैं जो देश भर से प्राप्त किए गए। इससे यह प्रमाणित होता है कि Sleek ने ईमानदारी और शुद्धता के पैमानों पर बेजोड़ सम्मान हासिल किया है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160120/10138438 )
सर्वेक्षण के विषय में
रीडर्स डाइजेस्ट के (The Reader's Digest) के विश्वसनीय ब्रांड पुरस्कारों (Trusted Brand Awards) का इस साल सत्रहवां वर्ष है, जिसके लिए हाँगकाँग, चीन, भारत, फिलीपीन्स, मलेशिया, थाईलैण्ड, ताइवान और सिंगापुर आदि स्थानों सहित पूरे एशिया भर में वोटिंग कराई गई। ये पुरस्कार, ग्राहकों की पसंद का आकलन करने के लिए उपभोक्ताओं पर आधारित एक प्रतिष्ठित पैमाना माने जाते हैं। SleekWorld को सम्मानित करने की घोषणा रीडर्स डाइजेस्ट के जून 2015 अंक में प्रकाशित की गई और सितम्बर 2015 में आयोजित एक कार्यक्रम में Sleek International Pvt. Ltd. को सम्मानित किया गया।
इस वार्षिक सर्वेक्षण के तहत, भारतीय उत्तरदाताओं से उनके 'सबसे विश्वसनीय ब्रांड' को गुणवत्ता, मूल्य, सामाजिक जिम्मेदारी, नवप्रवर्तन, विश्वसनीयता, तथा ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति की क्षमता आदि के आधार पर सूचीबद्ध करने को कहा गया था। यह उल्लेखनीय है कि प्रश्नावली में किसी ब्रांड नाम का सुझाव नहीं दिया गया था, और ग्राहक अपने मनचाहे "सबसे योग्य" ब्रांड को चिन्हित करने के लिए स्वतंत्र थे। श्रेणी में विजेताओं का निर्धारण प्रत्येक श्रेणी में प्राप्त औसत स्कोर से फाइनल वोटों को गुणा करते हुए किया गया।
रीडर्स डाइजेस्ट की ओर से यह पुरस्कार, Sleek को मिले अनेक पुरस्कारों में से एक है। 2012 में इस किचन ब्रांड को इंडियन किचन कांग्रेस (Indian Kitchen Congress) की ओर से रिटेलर ऑफ दि ईयर ('Retailer of the Year') तथा उसी साल होम कांग्रेस (Home Congress) की ओर से सबसे पसंदीदा ब्रांड किचन रिटेलर ('Most Preferred Brand Kitchen Retailer') का पुरस्कार दिया गया। 2013 में Asian Paints द्वारा Sleek International में 51% हिस्सेदारी खरीदने के साथ Sleek ने एक नए दौर में कदम रखा, जो इस ब्रांड पर लोगों के भरोसे का सूचक है।
Sleek International Pvt. Ltd. के विषय में:
Sleek International Private Limited एक किचन ब्रांड है जिसने 1993 से भारतीय बाज़ार में अपना विशेष स्थान बनाया हुआ है। स्टील के तारों वाली बॉस्केट से शुरूआत करने के बाद प्रगति करते हुए यह मॉडुलर किचन बाज़ार में अग्रणी ब्रांड बन गया। 2000 से कंपनी ने चिमनियां, यूटिलिटी शेल्फ, अॅवन, हॉब और अन्य हार्डवेयर आयात करना शुरू किया। यह भारत में मॉडुलर किचन की शुरूआत के लिए लांच पैड भी रहा है।
2008 में, Sleek ने भारतीय बाज़ार में सर्वोत्तम अत्याधुनिक किचन डिजाइन उतारने के लिए कुछ सबसे शक्तिशाली अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों से करार किए जिनमें Sige, Grass, Terim और Technoinox शामिल हैं। 2009 में कंपनी ने प्रतिष्ठित ISO 9001-2008 प्रमाणन प्राप्त किया। Sleek को इसके डिजाइनों के लिए, तथा अतुल्य मूल्यवान मॉडुलर किचन प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराने के लिए समीक्षकों तथा उपभोक्ताओं की ओर से अनवरत सराहनाएं मिलीं।
2014 में, Sleek ने दुबई में एक विशिष्ट शोरूम खोलते हुए अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कदम रखा। श्रीलंका तथा तंज़ानिया में अन्य शोरूम खोले जाने की योजना है।
Sleek की प्रगति का सफर, महान प्रेरणा, धैर्य और नवप्रवर्तन की कहानी है। 'मॉडुलर किचन फिटिंग्स' श्रेणी में रीडर्स डाइजेस्ट के (The Reader's Digest) की ओर से 'सबसे विश्वसनीय ब्रांड' पुरस्कार (Trusted Brand Awards) निश्चित रूप से ऐसा सम्मान है जो ब्रांड को इसकी पेशकश जारी रखने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करेगा।
मीडिया संपर्क:
Viral Desai
[email protected]
+91-22-64527616
General Manager - Retail Projects & eBusiness
Sleek International Pvt. Ltd.
Share this article