चेन्नई, July 19, 2016 /PRNewswire/ --
G.M. Pens International ने Sachin Tendulkar को ब्रांड एम्बेसेडर बनाकर Rorito लांच किया।
G.M. Pens International Pvt Ltd, जिसका मुख्यालय चेन्नई में है और यह कंपनी 1995 में स्थापित होने के बाद से विकसित होती हुई लेखन उपकरण वर्ग में अग्रणी बन गई है। दुनिया भर से सर्वोत्तम पेशकश प्रस्तुत करने के अपने नजरिए पर आगे बढ़ते हुए कंपनी ने वैश्विक विशेषज्ञों के बेजोड़ तकनीकी ज्ञान पर आधारित अपना नया ब्रांड Rorito लांच करने की घोषणा की है, जिसकी टैगलाइन 'Write The New'! चुनी गई है। Rorito एक वैश्विक ब्रांड है जिसके विश्वस्तरीय पार्टनरों में Schneider (जर्मनी) उत्पाद डिजाइन और विकास के लिए तकनीकी पार्टनर के रूप में शामिल हैं। Dokumental (जर्मनी) और Mikuni (जापान) इंक तकनीक के पार्टनर हैं। इन प्रतिष्ठित साझेदारों के सहयोग से प्रमुख फायदा यह मिला है कि लेखन उपकरणों में नवीनतम वैश्विक रूझानों की खूबियां शामिल करते हुए विश्वस्तरीय उत्पादों को भारतीय कीमतों पर पेश किया गया है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160718/10150710)
Rorito ने एक उच्चस्तरीय उत्पाद रेंज के साथ बाज़ार में प्रवेश किया है जिनमें बॉल पेन, रिट्रैक्टेबल रेंज, CD और DVD मार्कर, परमानेन्ट मार्कर, हाइलाइटर, करेक्शन पेन, व्हाइट बोर्ड मार्कर, फाउंटेन पेन, Kwik Stik (ग्लू स्टिक) और Quicky (लीड पेंसिलें) आदि श्रेणियां शामिल हैं। इस नए ब्रांड - Rorito के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में Sachin Tendulkar को चुना गया है। मई में लांच किया जाने वाला TVC देश में सभी प्रमुख चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।
G.M. Pens International ने पेन के क्षेत्र में उत्कृष्ट तकनीक का निचोड़ पेश किया है, और नया उत्पाद विश्वस्तरीय, स्मार्ट और तकनीकी विशेषज्ञता का तालमेल है जो आधुनिक पीढ़ी के लिए है। उद्योग क्षेत्र में बीस वर्षों से भी अधिक समय के गौरवशाली इतिहास के साथ कंपनी ने देश में लेखन उपकरणों के बारे में लोगों का दृष्टिकोण परिष्कृत किया है। G.M. Pens International ने काफी निवेश करके चेन्नई और पांडिचेरी में भव्य इकाईयों वाला अपना बड़ा उत्पादन आधार विकसित किया है। चेन्नई में स्थित अत्याधुनिक अनुसंधान विकास इकाई विश्वस्तर पर लेखन उपकरण उद्योग में एक सबसे उन्नत इकाई है, जहां यह सुनिश्चित किया जाता है कि लेखन तकनीक की दुनिया में नवीनतम चीज़ें भारतीय ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा सकें। G.M. Pens International रोजाना 2.5 मिलियन पेन के अलावा अन्य विविध उत्पादों जैसे कि मार्कर और कलरिंग रेंज का उत्पादन और मार्केटिंग करते हैं। लिखने के लिए एक अच्छे पेन में पेन की नोक में बारीक इंजीनियरिंग की उत्कृष्ट तकनीक, वैज्ञानिक फार्मूले के आधार पर तैयार की गई स्याही का तालमेल ऐसी बाहरी बॉडी से किया जाता है जो पकड़ने में आसान हो और बेहद आकर्षक होने के साथ भरपूर कारगर डिजाइन वाली हो।
इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Indrakumar Mahendran, ज्वाइंट मैनेजिंग डॉयरेक्टर, G.M. Pens International Pvt Ltd ने कहा कि, "दो दशकों से अधिक के समय में कंपनी ने निरंतर मजबूती की ओर अपना विकास किया है और भारत में लेखन उपकरणों के बारे में लोगों का तौर-तरीका बदल दिया है। G.M. Pens International Pvt Ltd की ओर से नए विश्वस्तरीय ब्रांड Rorito की घोषणा करते हुए हमें हार्दिक प्रसन्नता है। उच्चकोटि वाले लागत-कुशल उत्पाद पेश करना G.M. Pens International की विचारधारा है। इस उद्देश्य पर आगे बढ़ने के प्रयासों ने ही हमें भारतीय उपभोक्ताओं में काफी लोकप्रिय बनाया है। केवल सर्वोत्तम पेशकश की हमारी प्रेरणा, हमें नवप्रवर्तक बनने, उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करने और इस तरह लाखों लोगों के बीच पसंद किए जाने में सक्षम बनाती है। Rorito हमारी सभी अद्वितीय पेशकशों का एक परिणाम है और हम नई से नई तकनीकें अपनाते हुए लगातार नवप्रवर्तन जारी रखेंगे।"
नए ब्रांड को लाल व सफेद रंगों में पेश किया गया है। लाल रंग Rorito की जोशीली भावनाओं और ऊर्जा दर्शाता है, जबकि सफेद रंग नवीनता और संभावनाओं की झलक देता है। इस नए अवतार में Rorito नए नजरिए, ज्यादा बड़े लक्ष्यों और युवा उत्साह का साथी है। यह उत्पाद अपने युवा उपयोक्ताओं की आकांक्षाओं से मेल खाता है, और उनके विचारों, सोच, और कल्पनाओं को पंख देता है। Rorito आपकी प्रेरणाओं को खुला आकाश देता और आनंदप्रद बनाता है; यह गतिशीलता प्रेरित करता है और अपने उपयोक्ताओं को इन्हीं गुणों से लैस करता है।
G.M. Pens International में ज्यादातर नवप्रवर्तन और उत्पाद विकास ग्राहकों के बारे में जानकारी के अनुसार किए जाते हैं और ग्राहकों की ज़रूरतों को समझना, अनुसंधान विकास का पहला कदम है। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में जहां विभिन्न लिपियों वाली अनेक भाषाएं, लिखने की अनेक आदतें प्रचलित हैं, वहां 20 वर्षों से अधिक समय से उत्पाद विकसित करते हुए सबसे बड़ी तादाद में उपयोक्ताओं की सेवा करते हुए GM Pens International ने लेखन उपकरणों के मामले में दुनिया में किसी अन्य देश की तुलना में सबसे बड़ा ज्ञान आधार तैयार किया है।
G.M. Pens International Pvt Ltd के विषय में:
G.M. Pens International विगत 20 वर्षों से भारतीय लेखन उद्योग में अग्रणी कंपनी है, जिसने विश्वस्तरीय बड़ी कंपनियों जैसे कि जर्मनी की Schneider और Dokumental और जापान की Mikuni से गठबंधन व साझेदारियां कायम करते हुए उनके सहयोग से प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांडों को पेश किया है। उत्कृष्ट तकनीकी नयी पेशकशों जैसे कि फ्लूइड इंक और लिक्विड इंक हेतु कंपनी ने एक मानक स्थापित किया है, जिनकी अभी भी मांग बनी हुई है। अनुसंधान और विकास पर केंद्रित नवप्रवर्तक समाधानों के लिए प्रयासरत अपनी विशेष पहचान बनाने वाली कंपनी G.M. Pens International को वर्तमान में भारत की उत्कृष्ट व अग्रणी उत्पादन कंपनी माना जाता है।
अधिक जानकारी के लिए देखें: http://www.roritoworld.com/
मीडिया संपर्क:
Gayatri Shanker
[email protected]
+91-95000 42923
Perfect Relations
Share this article