Nexteer ने 2025 वर्ष-समापन के परिणाम जारी किए
बढ़े हुए मार्जिनों के साथ बाजार में वृद्धि बनाई रखी
ऑबर्न हिल्स, मिशिगन, 24 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- Nexteer Automotive (HK 1316) ने आज 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुए सम्पूर्ण वर्ष के लिए लाभदायक विकास हेतु अपनी रणनीति के समर्थन में रिकॉर्ड राजस्व, बेहतर लाभप्रदता और मजबूत बुकिंग गति प्रदान करते हुए, वित्तीय परिणाम जारी किए हैं।
वर्ष 2025 का कुल राजस्व 2024 की तुलना में 7.2% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड US$4.6 बिलियन तक पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा और कमोडिटी में सुधार को समायोजित करने के बाद, राजस्व में बाजार से 320 आधार अंक की बढ़ोतरी के साथ 6.9% की वृद्धि हुई है।
Nexteer Automotive के अध्यक्ष, मुख्य टेक्नोलॉजी अधिकारी, अंतरिम वैश्विक मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी बोर्ड निदेशक, Robin Milavec, ने कहा, "2025 ने रिकॉर्ड प्रदर्शन और सार्थक रणनीतिक प्रगति का एक और वर्ष चिह्नित किया है। हमने लगातार तीसरे वर्ष रिकॉर्ड राजस्व प्रदान किया है, मार्जिनों में विस्तार किया है और अभूतपूर्व सफलताओं से चीनी OEMs (COEMs) के साथ मिलकर निरंतर गति और अनुशासित परिचालन निष्पादन के माध्यम से अपनी दीर्घकालिक विकास नींव को मजबूत किया है। Steer-by-Wire (SbW), Rear-Wheel Steering, Brake-by-Wire और उन्नत सॉफ्टवेयर समाधानों सहित हमारा Motion-by-Wire™ पोर्टफ़ोलियो, Nexteer को वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते विद्युतीकरण और उन्नत ड्राइवर सहायता सिस्टम (ADAS) को अपनाने का लाभ उठाने के लिए तैयार करता है।"
बुकिंग और प्रोग्रामों के लॉन्च
2025 के दौरान, Nexteer ने US$4.9 बिलियन की बुकिंग हासिल की, जिसमें से 52% नए या मौजूदा और 34% चीनी OEMs के साथ बिज़नेस से संबंधित थी। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाहन प्लेटफ़ार्मों में अपनी उपस्थिति का विस्तार जारी रखा है, जिसमें 50% बुकिंग पूरी तरह से EV या EV/आंतरिक दहन इंजन (ICE) मिश्रित प्लेटफार्मों को सपोर्ट करती हैं।
Nexteer ने 2025 में कई EV प्लेटफ़ार्मों सहित 57 ग्राहक कार्यक्रम शुरू किए थे और 2026 की पहली छमाही में दो SbW कार्यक्रम शुरू करने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, Nexteer ने कई रणनीतिक बुकिंग उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें COEM के साथ उसकी पहली High-Output CEPS सफलता, यूरोपीय-आधारित OEM के साथ उसकी पहली Rear-Wheel Steering सफलता, अग्रणी चीनी नई ऊर्जा वाहन (NEV) निर्माताओं के साथ SbW प्रोग्राम पुरस्कार और महत्वपूर्ण North American Rack-Assist Electric Power Steering (REPS) और ड्राइवलाइन प्रोग्रामों पर अपनी स्थिति बनाए रखना शामिल है।
2025 के पूरे-वर्षीय वित्तीय परिणाम
Nexteer ने 2025 में US$4.6 बिलियन का रिकॉर्ड वार्षिक राजस्व हासिल किया, जो प्रमुख बाजारों में लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है। एशिया प्रशांत क्षेत्र में वृद्धि के कारण क्षेत्रीय राजस्व रिकॉर्ड US$1.5 बिलियन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.8% की वृद्धि है।
शेयरधारकों को मिलने वाला शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की तुलना में 65.3% बढ़कर US$102.0 मिलियन हो गया है। समायोजित EBITDA US$471.9 मिलियन था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.2% अधिक है, और अनुशासित निष्पादन, परिचालन दक्षता और उद्योग के प्रमुख रुझानों के साथ पोर्टफ़ोलियो के निरंतर संरेखण को दर्शाता है।
"हमारी Nexteer टीम ने मजबूत बुनियाद पर निर्माण करते हुए, दक्षता और नवाचार के साथ 2025 के चुनौतीपूर्ण परिचालन वातावरण का सामना किया था," Milavec ने आगे कहा। "लाभदायक विकास, परिचालन प्रदर्शन में उद्योग के विद्युतीकरण और सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाहनों में परिवर्तन को सपोर्ट करने हेतु सुधार और उन्नत गति नियंत्रण टेक्नोलॉजी में समाधान प्रदान करने की अपनी रणनीति को क्रियान्वित करते हुए, हम 2026 में अपनी गति को तेज करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"
भविष्योन्मुखी वक्तव्य
इस प्रेस विज्ञप्ति में निहित कोई भी भविष्योन्मुखी वक्तव्य और राय वर्तमान योजनाओं, अनुमानों और पूर्वानुमानों पर आधारित है, और इसलिए इनमें जोखिम और अनिश्चितताएं शामिल हैं। वास्तविक परिणाम ऐसे भविष्यनोमुखी वक्तव्यों और रायों में चर्चा की गई अपेक्षाओं से काफी भिन्न हो सकते हैं। (a) इस प्रेस विज्ञप्ति में निहित भविष्यनोमुखी वक्तव्यों या राय को ठीक या अपडेट करने; और (b) किसी भी भविष्यनोमुखी वक्तव्य या राय को पूरा नहीं होने या गलत प्रमाणित होने के संबंध में Nexteer Automotive और इसके निदेशक तथा कर्मचारियों का कोई दायित्व नहीं है।
NEXTEER AUTOMOTIVE का परिचय
Nexteer Automotive (HK 1316) गतिशीलता को सुरक्षित, ग्रीन और रोमांचक बनाने में गति लाने वाली एक वैश्विक अग्रणी गति-नियंत्रण टेक्नोलॉजी कंपनी है। हमारा नवप्रवर्तनशील पोर्टफ़ोलियो इलेक्ट्रिक और हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग सिस्टम, स्टीयर-बाय-वायर और रियर-व्हील स्टीयरिंग सिस्टम, स्टीयरिंग कॉलम और इंटरमीडिएट शाफ्ट, ड्राइवलाइन सिस्टम, सॉफ्टवेयर समाधान और ब्रेक-बाय-वायर सहित बाय-वायर चेसिस कंट्रोल को सपोर्ट करता है। कंपनी पूरे विश्व में BMW, Ford, GM, RNM, Stellantis, Toyota और VW के साथ-साथ भारत और चीन में BYD, Xiaomi, ChangAn, Li Auto, Chery, Great Wall, Geely, Xpeng, इत्यादि सहित वैश्विक और घरेलू OEMs के लिए विद्युतीकरण, सॉफ्टवेयर/क्नैक्टिविटी, ADAS/स्वचालित ड्राइविंग और साझाकृत गतिशीलता सहित सभी मेगाट्रेंड्स में गति नियंत्रण चुनौतियों का समाधान करती है। www.nexteer.com
Nexteer मीडिया सेंटर का लिंक
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2368187/nexteer_Logo.jpg
Share this article