NVIDIA AI Data Platform के टर्नकी समाधान के साथ WEKA ने AI Factory के परिनियोजन समय को महीनों से घटाकर मिनटों तक कर दिया
NVIDIA के साथ स्केलेबल बिजनेस इंटेलिजेंस और तेज़ AI परिणाम प्रदान करते हुए, New NeuralMesh AI Data Platform से AI Proof-of-Concept और लाभदायक उत्पादन के बीच के अंतर को दूर करता है।
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया और कैंपबेल, कैलिफ़ोर्निया, 19 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- GTC 2026 से: WEKA, AI स्टोरेज और मेमोरी सिस्टम कंपनी, ने आज अपने AI Factory परिनियोजन के लिए अनुकूलित कंपोज़ेबल, उच्च-प्रदर्शन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने वाले एंटरप्राइज-रेडी NeuralMesh™ AI Data Platform (AIDP) की आम उपलब्धता की घोषणा की है। NVIDIA AI Data Platform संदर्भ डिजाइन पर आधारित यह समाधान शुरु-से-अंत-तक का एक सिस्टम है जो AI फैक्ट्रियों को AI-तैयार डेटा की डिलीवरी को गति प्रदान करता है। परिणाम: AI परियोजनाओं की समयसीमा महीनों से घटकर मिनटों तक कम हो जाती है, जिससे संगठनों को अपने पूरे इकोसिस्टम में सर्वश्रेष्ठ तकनीकों का उपयोग करके उत्पादन-स्तर के एजेंटिक AI एप्लिकेशन वितरित करने की योग्यता प्राप्त होती है।
NeuralMesh के अद्वितीय अनुकूलनीय आर्किटेक्चर का लाभ उठाते हुए, यह समाधान एंटरप्राइज़ AI में सबसे अधिक बने रहने वाली रूकावट को दूर करता है: संगठन प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट (POC) में AI अवधारणाओं की कार्यक्षमता प्रदर्शित कर सकते हैं, परंतु उत्पादन स्तर तक पहुंचने में उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ता है।
170 से अधिक पेटेंट और एक दशक से अधिक AI-नेटिव स्टोरेज नवाचार पर निर्मित, एक ऐसा आधार जिसे कोई भी प्रतिस्पर्धी स्टोरेज प्लेटफॉर्म दोहरा नहीं सकता, NeuralMesh एकमात्र ऐसा समाधान है जो AI परिवेशों के एक्साबाइट्स और उससे आगे तेज़ और अधिक आत्मनिर्भर हो जाता है। जैसे-जैसे AI Factory डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर एंटरप्राइज AI आर्किटेक्चर में एक महत्वपूर्ण परत बनता जा रहा है, NeuralMesh आज ग्राहकों को POC और प्रोडक्शन परिनियोजनों के बीच के अंतर को दूर करने में सहायता कर रहा है। NeuralMesh को Augmented Memory Grid™ के साथ चलाने वाले ग्राहक इंफरेंस कार्यभारों के लिए प्रति GPU 6.5 गुना अधिक टोकन प्राप्त कर सकते हैं, जो रेट्रोफिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक उद्देश्य-निर्मित आर्किटेक्चर के संचयी लाभ को दर्शाता है।
"पूरे इकोसिस्टम में इंफरेंस की दिशा में एक बड़ा बदलाव उत्पन्न करते हुए, कंपनियां अब आंतरिक रूप से AI Factories को परिनियोजित कर रही हैं। इन कंपनियों को AI के त्वरित परिणाम चाहिए और उन्हें उद्यम स्तर की आवश्यकताओं के साथ आने वाले विश्वसनीय, सुरक्षित और इष्टतम मूल्य-प्रदर्शन और लागत-प्रभावशीलता प्रस्तुत करने वाले टर्नकी समाधानों की आवश्यकता है" WEKA के सह-संस्थापक और CEO, Liran Zvibel, ने कहा। "WEKA का NeuralMesh AIDP संगठनों को हमेशा चालू रहने वाली AI फैक्ट्रियों को चलाने के लिए सब आवश्यक जरूरतों को पूरा करता है: उत्पादन स्तर पर AI को क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक अत्यधिक स्टोरेज क्षमता और लचीला आर्किटेक्चर। चाहे कोई संगठन अभी AI की दुनिया में कदम रख रहा हो या पूरी तरह से NVIDIA के उपकरणों का उपयोग कर रहा हो, NeuralMesh AIDP उनके विकास के साथ सहजता से आगे बढ़ता है।"
NVIDIA में स्टोरेज टेक्नोलॉज़िस के उपाध्यक्ष, Jason Hardy, ने कहा, "उत्पादन में एजेंटिक AI के परिनियोजन के लिए डेटा और इंफरेंस संदर्भ के अनवरत, सुसंगत प्रवाह को मैनेज करने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। NVIDIA AI Data Platform का लाभ उठाकर, WEKA के NeuralMesh AIDP जैसे समाधान स्थिर और उच्च-स्तरीय एजेंटिक इंफरेंस के लिए आवश्यक अनवरत संदर्भ स्तर प्रदान करते हैं।"
एक ही सिस्टम, प्रत्येक AI कार्यभार: शुरु-से-अंत-तक की AI Factories का निर्माण
AI फैक्ट्रियां उद्यमों को बड़े पैमाने पर AI को संचालित करने के लिए डिज़ाइन किए गए विशेष रूप से निर्मित उत्पादन सिस्टम प्रदान करती हैं, परंतु उन्हें डेटा के स्थान के साथ-साथ अधिक संदर्भ और अनवरत डेटा आवागमन को सक्रिय रूप से सपोर्ट प्रदान कर सकने वाली स्टोरेज क्षमताओं की आवश्यकता होती है। AI फैक्ट्री के कार्यभारों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, WEKA का इंटेलिजेंट, अनुकूली स्टोरेज सिस्टम, NeuralMesh, अनवरत डेटा-लूप प्रदर्शन प्रदान करता है।
बिज़नेस परिणामों को गति देने के लिए डिज़ाइन की गई अद्वितीय AI एप्लिकेशनें
NeuralMesh AIDP उद्यमों और AI क्लाउड प्रदाताओं को एक ही परिनियोजन के लिए तैयार प्लेटफॉर्म पर पुनर्प्राप्ति से लेकर इंफरेंस तक AI संचालन को एकीकृत करने में सक्षम बनाता है। NVIDIA (जिसमें NVIDIA RTX 6000 PRO Server Edition GPUs और हालिया घोषित NVIDIA RTX 4500 PRO Server Edition GPUs शामिल हैं) के साथ-साथ Red Hat, Spectro Cloud और Supermicro से पूर्व-एकीकृत हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकल्पों के साथ, संगठन AI एकीकरण कार्य के महीनों को समाप्त कर सकते हैं।
यह प्लेटफॉर्म टीमों को अंतर्निहित इंफ्रास्ट्रक्चर को मैनेज करने की बजाय इंटेलिजेंट जानकारी के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने की सुविधा प्रदान करने वाला एक सरलीकृत समाधान प्रदान करता है। यह विभिन्न बिज़नेस उपयोग मामलों के लिए तैयार पाइपलाइनें प्रदान करता है जो निम्न सहित कई क्षेत्रों में काम करती हैं: Semantic Search, Video Search & Summarization (VSS), ड्रग डिस्कवरी के लिए AlphaFold, AIQ/Agentic RAG इत्यादि।
इन AI एप्लिकेशनों का उद्यम और अनुसंधान ग्राहकों द्वारा उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए पहले से ही उपयोग किया जा रहा है:
- स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान: कई अध्ययनों में रोगी सब-ग्रुपों की पहचान करना और cryo-EM जैसे डेटा-गहन कार्यप्रवाहों में खोज को गति देना।
- वित्तीय सेवाएं: डेटा आगमन पर शुरुआती बाजार सिग्नल का पता लगाना और साझा, सुरक्षित संसाधन में ज्ञान पहुंच को संस्थागत बनाना।
- सार्वजनिक क्षेत्र: प्रमुख शब्दों के स्थान पर संदर्भ और अर्थ के आधार पर संभावित खतरों का पता लगाना और निर्णय लेने के चक्रों को बेहतर बनाने के लिए स्रोतों में साक्ष्य संश्लेषण को स्वचालित करना।
- फिज़िकल AI और रोबोटिक्स:फ्लीट के प्रदर्शन, विश्वसनीयता और बाजार में आने के समय में सुधार करते हुए वास्तविक दुनिया के डेटा कैप्चर से लेकर पुनः प्रशिक्षित मॉडल परिनियोजन तक के लूप को छोटा करना।
"उत्पादन AI में लुप्त कारण, तर्क मॉडलों या कंप्यूट शक्ति नहीं है। यह AI Factory पाइपलाइन को एकीकृत करने और इसे वास्तव में स्केलेबल बनाने वाले एक कुशल प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता से होता है," WEKA के CTO, Shimon Ben-David, ने कहा। "NeuralMesh AIDP को AI के उत्पादन और लाभप्रदता के अंतर को दूर करने, एंटरप्राइज़ गतिविधियों को पूर्ण पैमाने के संचालन में बदलने और अगली पीढ़ी के एजेंटों से लेकर स्वास्थ्य सेवा एप्लिकेशनों तक प्रत्येक वस्तु के लिए AI को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया था।"
सहयोगी और ग्राहक उद्धरणों का समर्थन
"AI को उत्पादन में लाने के लिए टेक्नोलॉजी के अतिरिक्त अन्य वस्तुओं में निरंतरता और नियंत्रण की आवश्यकता होती है।" Red Hat OpenShift पर आधारित Red Hat AI Enterprise के साथ NeuralMesh AI Data Platform का उपयोग करके, संगठन ऑन-प्रिमाइसेस और क्लाउड परिवेशों में संचालन या सुरक्षा को अनदेखा किए बिना डेटा-इंटेंसिव AI पाइपलाइनों को एंटरप्राइज़ उत्पादन की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु उपयोग किया जा सकता है," Red Hat में AI और इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स के उपाध्यक्ष, Ryan King, ने कहा।
"AI में मॉडल को प्रशिक्षित करना अब असली चुनौती नहीं है। यह उन्हें उत्पादन में बड़े पैमाने पर, अनुमानित प्रदर्शन और लागत के साथ विश्वसनीय रूप से चला रही है। यहीं पर अधिकांश AI पहलें रुक जाती हैं। हमारे AI Acceleration Cloud, Neysa Velocis, के साथ एकीकृत होकर NeuralMesh AI Data Platform उस समस्या का सीधे समाधान करता है। यह टीमों को जटिल इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ जोड़ने के परिचालन बोझ को उठाए बिना, विश्वसनीय सिस्टमों के रूप में AI कार्यभार चलाने का एक तरीका प्रदान करता है," Neysa, के सह-संस्थापक और CTO, Anindya Das, ने कहा।
उपलब्धता
NeuralMesh AI Data Platform समाधान अब उपलब्ध है, जिसे एक उपकरण-शैली सिस्टम के रूप में वितरित किया जाता है। संगठन weka.io/nvidia पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या डेमो के लिए GTC 2026 में बूथ #1034 पर WEKA से मिल सकते हैं।
NeuralMesh AIDP के बारे में अधिक जानकारी के लिए:
- ब्लॉग: weka.io/blog/ai-ml/neuralmesh-aidp-built-to-operationalize-AI-at-enterprise-scale/
- समाधान वेबपेज: weka.io/product/neuralmesh-aidp/
WEKA का परिचय
अपने इंटेलिजेंट, अनुकूली मेश स्टोरेज सिस्टम, WEKA® द्वारा NeuralMesh™ के साथ WEKA संगठनों के माध्यम से AI कार्यप्रवाहों के निर्माण, संचालन और स्केलिंग के तरीके में परिवर्तन ला रहा है। कार्यभारों में विस्तार के साथ धीमा और अधिक नाजुक हो जाने वाले परंपरागत डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर के विपरीत, उद्यम AI तथा एजेंटिक AI नवाचार के लिए एक लचीला आधार प्रदान करते हुए AI परिवेशों के लिए गतिशील रूप से अनुकूलित करने से इसमें विकास होने से NeuralMesh तेज, मजबूत और अधिक कुशल बन जाता है। Fortune 50 के 30% का विश्वसनीय, NeuralMesh अग्रणी उद्यमों, AI क्लाउड प्रदाताओं और AI बिल्डरों को GPUs को अनुकूलित करने, AI को तेजी से बढ़ाने और नवाचार लागत को कम करने में सहायता करता है। अधिक जानने के लिए www.weka.io पर जाएं या Linkedin और X पर हमसे जुड़ें।
WEKA और W लोगो WekaIO, Inc. के पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। यहां दिए गए अन्य ट्रेड नाम उनके संबंधित स्वामियों के ट्रेडमार्क हो सकते हैं।
तस्वीर - https://mma.prnewswire.com/media/2934370/WEKA_and_NVIDIA.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1796062/WEKA_v1_Logo_new.jpg
Share this article