Supermicro ने सबसे बड़ा Silicon Valley Campus स्थापित किया - नया DCBBS संस्थापन अगली-पीढ़ी के AI डेटा सेंटरों के वितरण को आगे बढ़ाने में सहायक होगा
सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में चौथा संस्थापन खुलने से U.S. टेक्नोलॉजी और AI इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका में सैकड़ों रोजगार सृजित होंगे और घरेलू उत्पादन का विस्तार होगा
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 27 अप्रैल 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज, 5G/एज के लिए संपूर्ण समाधान और अनुकूलित Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) प्रदाता, ने आज उन्नत DCBBS परिसर और कैलिफ़ोर्निया के सैन जोस में अपने मुख्यालय के पास एक नए अत्याधुनिक व्यापार परिसर से सिलिकॉन वैली में अपने परिचालन में महत्वपूर्ण विस्तार करते हुए अपने सबसे बड़े US संस्थापन की घोषणा की है।
लगभग 32.8 एकड़ और 714,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला यह नवीनतम संस्थापन, Supermicro के खड़ी क्षेत्र में चौथे संस्थापन को चिन्हित करता है और इसका क्षेत्रीय क्षेत्रफल लगभग 4 मिलियन वर्ग फुट तक पहुंच गया है। ये संस्थापन उन्नत सिस्टम डिज़ाइन, मैन्यूफ़ैक्चरिंग, परीक्षण और सेवा सहित घरेलू परिचालन की पूरी रेंज के साथ-साथ कंपनी के AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए DCBBS के वैश्विक वितरण को सपोर्ट करेंगे।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "यह नया DCBBS परिसर, जो अमेरिका में हमारा सबसे बड़ा परिसर बन गया है, अमेरिकी नवाचार और मैन्यूफ़ैक्चरिंग नेतृत्व में एक प्रत्यक्ष निवेश है। सिलिकॉन वैली में अपनी उपस्थिति बढ़ाकर और सैन जोस में अपनी अमेरिकी जड़ों को मजबूत और उच्च गुणवत्ता वाली पेशेवर भूमिकाओं का सृजन करते हुए हम घरेलू नवाचार, समाधान मूल्य और उत्पादन क्षमता को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। बड़े पैमाने पर नई पीढ़ी के AI इंफ्रास्ट्रक्चर डिलीवर करने की अपनी क्षमता को मजबूत बनाते हुए हमारी टीम डेटा सेंटर नवाचार की अगली लहर को आगे बढ़ाती, Time-to-Online (TTO) को बेहतर और दक्षता में सुधार करती रहेगी।"
अधिक जानकारी के लिए, https://www.supermicro.com/en/about/us-manufacturing-expansion पर जाएं।
स्थानीय कार्यबल विकास और U.S.-स्थित उत्पादन के प्रति Supermicro की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, कंपनी से इंजीनियरिंग, मैन्यूफ़ैक्चरिंग और व्यावसायिक कार्यों में सैकड़ों नए उच्च-गुणवत्ता वाले रोजगार सृजित करने की उम्मीद है।
"वैश्विक AI अर्थव्यवस्था के केंद्र में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए, Supermicro के विस्तार से सैन जोस में अधिक उन्नत मैन्यूफ़ैक्चरिंग, परीक्षण और वितरण क्षमताएं जुड़ेंगी," Mayor Matt Mahan ने कहा। "नवाचार अर्थव्यवस्था से सभी निवासियों को लाभ मिलना सुनिश्चित करते हुए, यह निवेश अगली पीढ़ी के AI इंफ्रास्ट्रक्चर को गति, उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजन, और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।"
AI इंफ्रास्ट्रक्चर की वैश्विक मांग में तेजी आने के साथ, Supermicro तेजी से जटिल और कंप्यूटिंग-गहन कार्यभारों को परिनियोजित करने वाले उद्यमों और क्लाउड प्रदाताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी घरेलू क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। कंपनी का एकीकृत दृष्टिकोण—सिस्टम-स्तरीय डिज़ाइन से लेकर रैक-स्केल सिस्टम तक—अगली पीढ़ी के डेटा सेंटरों के लिए तेजी से परिनियोजन, बेहतर ऊर्जा दक्षता और स्वामित्व की कुल लागत में कमी लाने को सक्षम बनाता है।
Supermicro सिलिकॉन वैली में स्थित अपने परिचालन को बड़े पैमाने पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर की विकसित होती आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक संरेखित कर रहा है - जहां रैक-स्तरीय एकीकरण, ऊर्जा दक्षता और तीव्र परिनियोजन महत्वपूर्ण हैं। नए संस्थापन AI फैक्ट्रियां बनाने वाले हाइपरस्केल, क्लाउड और एंटरप्राइज ग्राहकों को सहायता प्रदान करने की कंपनी की क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में U.S.-स्थित मैन्यूफ़ैक्चरिंग क्षेत्र के अग्रणी के रूप में इसकी भूमिका को मजबूत करते हैं।
Supermicro DCBBS संपूर्ण, मॉड्यूलर AI इन्फ्रास्ट्रक्चर डिलीवर करता है। प्रमाणित कंपोनेन्टों और सब-सिस्टमों से निर्मित, DCBBS व्यक्तिगत GPUs और नेटवर्किंग स्विच से लेकर संपूर्ण रैक, साइट इंफ्रास्ट्रक्चर, मैनेजमेंट सॉफ़्टवेयर और पेशेवर सेवाओं तक, संपूर्ण परिनियोजन लचीलापन प्रदान करता है।
अधिक जानकारी के लिए, www.supermicro.com पर जाएं।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है, जो प्रगति और दक्षता के लिए वैश्विक परिचालन का लाभ उठाते हैं और TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित होते हैं। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2965621/Supermicro_Expansion_Photo_2026.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article