Supermicro ने Red Hat और Everpure के साथ प्रमाणित Kubernetes Appliances का उपयोग करके एज AI परिनियोजन को सरल बनाया
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 9 जुलाई, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), एक Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) की कार्यक्षमता उजागर करने वाले AI, एंटरप्राइज़, स्टोरेज, और 5G/एज के टोटल IT समाधान प्रदाता, ने आज Red Hat और Everpure के सहयोग से Kubernetes Edge AI उपकरणों को लॉन्च करने की घोषणा की है। Supermicro ने उद्योग के अग्रणी Kubernetes-संचालित हाइब्रिड क्लाउड एप्लिकेशन प्लेटफ़ॉर्म, Red Hat OpenShift, और Portworx by Everpure से AI कार्यभारों के लिए तैयार किए गए पहले Kubernetes डेटा मैनेजमेंट प्लेटफ़ॉर्म द्वारा संचालित एक फुल-स्टैक एज Kubernetes समाधान को प्रमाणित किया है। ग्राहकों को पहले से ही स्थापित यह सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर युक्त टर्नकी उपकरण Supermicro के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।
Supermicro के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, Vik Malyala, ने कहा, "एज पर AI इन्फरेंसिंग के हार्डवेयर के अतिरिक्त ग्राहकों को विश्वास के साथ प्रमाणित, स्केलेबल प्लेटफॉर्म के परिनियोजन की आवश्यकता होती है। Red Hat और Everpure के साथ मिलकर, हम एक टर्नकी Kubernetes Edge AI Appliance डिलीवर कर रहे हैं जो परिनियोजन को सरल, राजस्व प्राप्ति के समय को तेज, और ग्राहकों को वितरित एज वातावरणों में AI कार्यभारों को कुशलतापूर्वक बढ़ाने में सक्षम बनाता है।"
Red Hat और Everpure के साथ मान्य, फुल-स्टैक एज Kubernetes समाधान के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें.
Red Hat OpenShift को Supermicro के एज कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और AI कार्यभारों के लिए Portworx by Everpure डेटा मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म के साथ मिलाकर, संगठन वितरित एज वातावरणों में AI एप्लीकेशनों को अधिक आसानी से परिनियोजित, मैनेज, स्केल और सुरक्षित कर सकते हैं।
"चूंकि AI-संचालित एप्लिकेशनें बिज़नेसों के संचालन के तरीके को नया आकार देती हैं, एक मजबूत, समान और स्केलेबल प्लेटफॉर्म की आवश्यकता सर्वोपरि है। Red Hat OpenShift एक सामान्य हाइब्रिड क्लाउड एप्लिकेशन वातावरण प्रदान करते हुए AI कार्यभारों को परिनियोजित, व्यवस्थित और मैनेज करने की जटिलता को सरल बनाने वाली बुनियाद प्रदान करता है। Supermicro और Everpure के सहयोग से, हम ग्राहकों को एज पर AI इन्फरेंसिंग के लिए उनके टाइम-टू-वैल्यू को गति देने के लिए एक समर्थित, एकीकृत और उच्च-प्रदर्शन वाले समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं," Red Hat की वरिष्ठ निदेशक, इंटेलिजेंट एज और इंडस्ट्रियल बिजनेस प्रमुख, Kelly Switt ने कहा।
Supermicro के Edge AI Appliances के लिए Portworx by Everpure, Kubernetes-नेटिव स्टोरेज और डेटा मैनेजमेंट परत प्रदान करता है। इससे उद्यमों को अपने कोर डेटा केंद्रों में उपलब्ध समान उद्यम-स्तरीय डेटा सेवाओं के साथ एज लोकेशन पर AI इन्फरेंस, कंटेनर और वर्चुअल मशीनों को चलाने में सहायता मिलती है। प्रत्येक साइट पर समर्पित हार्डवेयर की आवश्यकता वाले एरे-आधारित स्टोरेज समाधानों के विपरीत, Portworx से Supermicro के कॉम्पैक्ट एज सर्वरों को एक आत्मनिर्भर, स्व-उपचारित डेटा प्लेटफॉर्म में परिवर्तित होकर नेटवर्क आउटेजों के दौरान भी स्वायत्त रूप से संचालित होने वाले सॉफ्टवेयर-परिभाषित, संगृहीत स्थानीय स्टोरेज डिलीवर किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप प्रत्येक एज लोकेशन पर एंटरप्राइज-ग्रेड उच्च उपलब्धता और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित होती है, तथा समान स्टोरेज नीतियां और एज से कोर और फिर क्लाउड तक निर्बाध रूप से एक विस्तारित एकीकृत परिचालन अनुभव प्राप्त होता है।
"एज पर AI परिनियोजित करने वाले उद्यमों को एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी का सामना करना पड़ता है, उन्हें एंटरप्राइज-ग्रेड स्टोरेज और डेटा सुरक्षा की आवश्यकता होती है, लेकिन वे रिटेल स्टोरों या कारखाने के कार्यस्थलों जैसे वातावरणों में पारंपरिक एरे नहीं चला सकते हैं," Portworx by Everpure के महाप्रबंधक, Greg Muscarella, ने कहा। "Supermicro और Red Hat के साथ मिलकर, हम एक प्रमाणित, टर्नकी समाधान डिलीवर कर रहे हैं जो Portworx की ग्राहकों द्वारा विश्वास किए जाने वाली समान मैनेजमेंट, अंतर्निहित आत्मनिर्भरता और परिचालन सरलता, जैसी सेवाओं को जोड़ता है, तथा जिनके द्वारा किसी ऑन-साइट IT विशेषज्ञता की आवश्यकता के बिना ही हजारों साइटों तक इसका विस्तार किया जा सकता है।"
कंप्यूटिंग एज इंफ्रास्ट्रक्चर में Supermicro एक अग्रणी कंपनी है, जिसके पास विभिन्न प्रकार के फॉर्म फैक्टर में उपलब्ध एज सर्वरों और उपकरणों का सबसे बड़ा, सबसे अधिक ऊर्जा कुशल और सबसे अधिक विविध पोर्टफोलियो है। इससे Supermicro को प्रत्येक ग्राहक के उपयोग के मामले के लिए प्रारंभिक अधिग्रहण लागत और कुल स्वामित्व लागत (TCO) को कम करते हुए अनुकूलित समाधान विकसित करने में सहायता मिलती है।
सॉफ़्टवेयर और सेवाओं सहित व्यक्तिगत सर्वरों और नेटवर्किंग से लेकर पूर्ण रैक-स्केल और डेटा सेंटर-स्तरीय समाधानों तक लचीले परिनियोजन को सक्षम बनाते हुए Supermicro DCBBS प्रमाणित घटकों और सब-सिस्टमों से निर्मित सम्पूर्ण, मॉड्यूलर AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है। पूरे विश्व के संगठनों को मापनीय, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल AI डेटा सेंटरों को परिनियोजित करने में सक्षम बनाते हुए, Supermicro अपने सर्वसमावेशी AI इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के पोर्टफ़ोलियो के साथ उद्योग में अग्रणी बना हुआ है।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक टोटल IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों का हमारे पैमाने और कार्यकुशलता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हुए TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित कार्यस्थलों के भीतर (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) ही डिज़ाइन और निर्माण किया जाता है। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
Share this article