Supermicro ने समन्वित HPC और AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बुनियादी FP64 प्रदर्शन के साथ NVIDIA Vera Rubin NVL4 एंड-टू-एंड DCBBS ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया
- टोटल समाधान के लिए लिक्विड-कूल्ड रैक में 1,152 NVIDIA Rubin GPUs और 576 NVIDIA Vera CPUs तक शामिल होते हैं—AI कार्यभारों और FP64 सिमुलेशन के लिए 3.2MW Scalable Unit अगली पीढ़ी का प्रदर्शन प्रदान करता है, और इसे किसी भी आकार के शोध क्लस्टर के लिए बढ़ाया जा सकता है।
- Scalable Unit में 3 इन-रो CDUs के साथ-साथ कोल्ड प्लेटें, मैनिफोल्ड और SMC PG25-A अल्ट्रा-हाई इलेक्ट्रिकल प्रतिरोध कूलेंट सहित DLC-2 Direct Liquid Cooling प्रति रैक 362 kW क्षमता को सपोर्ट करती हैं।
- एंड-टू-एंड समाधान परियोजना के नियोजन और साइट सर्वेक्षण से लेकर मैन्यूफ़ैक्चरिंग तथा परीक्षण, और अंत में ऑनसाइट परिनियोजन तक, वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए AI और HPC इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को गति प्रदान करता है
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया और हैम्बर्ग, जर्मनी, 23 जून, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), एक AI, एंटरप्राइज़, स्टोरेज और 5G/एज टोटल समाधान प्रदाता ने ISC 2026 में घोषित किए गए NVIDIA Vera Rubin NVL4 प्लेटफ़ार्म पर आधारित HPC के लिए Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया है। Computex में प्रस्तुत किए गए Supermicro के NVIDIA Vera Rubin NVL72 और NVIDIA HGX Rubin NVL8 के लिए DCBBS Blueprints के बाद, HPC और AI के लिए वैज्ञानिक कंप्यूटिंग के लिए Blueprint उसी एंड-टू-एंड कार्यपद्धति का उपयोग करता है। Supermicro के DCBBS पर आधारित यह Blueprint अनुसंधान संस्थानों और सुपरकंप्यूटिंग केंद्रों के लिए ऑनलाइन होने के समय को कम करने के लिए Supermicro DCBBS विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा प्रदान की जाने वाली आवश्यक कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग, उन्नत लिक्विड कूलिंग, बिजली वितरण और साइट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "वैज्ञानिक खोज हमेशा ही शोधकर्ताओं के पास उपलब्ध उपकरणों द्वारा संचालित होती रही है, और AI अनुसंधान प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा बन गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में तेजी लाने वाली संस्थाएं ही अगली पीढ़ी की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का नेतृत्व करेंगी। Supermicro के विश्व के कुछ सबसे बड़े लिक्विड-कूल्ड क्लस्टर बनाने के प्रमाणित अनुभव के समर्थन की जानकारी होते हुए हमारे NVIDIA Vera Rubin NVL4 के लिए DCBBS Blueprints के साथ अनुसंधान संगठन पूरे विश्वास से किसी भी पैमाने पर HPC और AI इंफ्रास्ट्रक्चर को परिनियोजित कर सकते हैं।"
DCBBS के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
जलवायु अनुसंधान, ड्रग खोज, सामग्री विज्ञान और ऊर्जा के क्षेत्र में खोज के समय में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए, शोधकर्ता पारंपरिक FP64 डबल-प्रेसिज़न सिमुलेशन को त्वरित कंप्यूटिंग और AI विधियों के साथ जोड़ते हुए कंप्यूटिंग के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण पर निर्भर हो रहे हैं। NVIDIA Vera Rubin NVL4 प्लेटफ़ार्म इस संमिलन के लिए बनाया गया है, और HPC के लिए 100,000 से अधिक GPUs वाले विश्व के सबसे बड़े लिक्विड-कूल्ड सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर के निर्माण में Supermicro के प्रमाणित ट्रैक-रिकॉर्ड द्वारा समर्थित DCBBS Blueprint इसके सफल परिनियोजन के चरणों को परिभाषित करता है।
इस Blueprint में Supermicro द्वारा रिकॉर्ड तोड़ गति से बड़े पैमाने पर लिक्विड-कूल्ड परियोजनाओं को पूरा करने के लिए उपयोग की गई टोटल एंड-टू-एंड प्रक्रिया वर्णित है। प्रत्येक परियोजना के अनुरूप एक डिज़ाइन प्रस्ताव तैयार कर सकने के लिए, Supermicro के विशेषज्ञों द्वारा किए गए ऑन-साइट प्लांट सर्वेक्षणों में लोडिंग डॉक तक पहुंच, डेटा हॉल के माप और क्लीयरेंसों, फ्लोर लोड रेटिंग और मौजूदा बिजली और कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का आकलन किया जाता है। Supermicro के वैश्विक मैन्यूफ़ैक्चरिंग प्लांटों में रैकिंग, स्टैकिंग, केबलिंग और सिस्टम-स्तरीय (L10) और क्लस्टर-स्तरीय (L11) परीक्षणों के साथ समाधान का एकीकरण डिलीवरी से काफी पहले शुरू हो जाता है। प्रीमियम लॉजिस्टिक्स सेवा डिलीवरी और ऑन-साइट एकीकरण में रैक की स्थापना, बिजली और कूलिंग कनेक्शन, नेटवर्क केबलिंग, कमीशनिंग और ऑन-साइट समाधान सत्यापन के साथ-साथ अनवरत समर्थन विकल्प भी उपलब्ध हैं जिनमें मिशन-क्रिटिकल अपटाइम के लिए 4 घंटे जितनी तेज़ ऑन-साइट प्रतिक्रिया समय शामिल है।
वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने हेतु एक स्केलेबल AI और HPC समाधान
NVIDIA Vera Rubin NVL4 Scalable Unit पर आधारित HPC और AI के लिए Supermicro के DCBBS Blueprint में 3.2MW से 1GW तक किसी भी आकार के क्लस्टर को परिनियोजित करने हेतु कई गुना बढ़ाई जा सकने वाली निम्न विशेषताएं शामिल हैं:
- विशिष्ट आवश्यकता के लिए निर्मित 52U, 750mm चौड़े घेरे में 8x लिक्विड-कूल्ड कंप्यूट रैक, जिनमें से प्रत्येक में 362 kW क्षमता के भीतर 36 NVIDIA Vera Rubin NVL4 नोड लगे हैं - कुल मिलाकर 1,152 NVIDIA Rubin GPU और 576 NVIDIA Vera CPU प्रति Scalable Unit तक 288 नोड।
- 2+1 रिडंडेंट कॉन्फ़िग्रेशन में प्रत्येक Scalable Unit के लिए 3x इन-रो कूलिंग डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट (प्रत्येक 1.8MW तक), डायरेक्ट-टू-चिप कॉपर कोल्ड प्लेटें और वर्टिकली माउंटेड कूलिंग डिस्ट्रीब्यूशन मैनिफोल्डों सहित Supermicro SMC PG25-A कूलेंट के उपयोग वाले उन्नत Direct Liquid Cooling टेक्नोलॉजी स्टैक (DLC-2) को विशिष्ट रासायनिक और थर्मल स्थिरता के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- वितरित वैज्ञानिक और AI कार्यभारों के लिए उच्च-बैंडविड्थ स्केल-आउट इंटरकनेक्ट उपलब्ध कराते हुए पूरे समर्पित नेटवर्किंग स्विच रैकों में NVIDIA Quantum-X800 InfiniBand कंप्यूट फैब्रिक के पूरी तरह से लिक्विड-कूल्ड विकल्प मौजूद हैं।
- रैक पावर और मैनेजमेंट: 362 kW रैक घेरे के लिए बसबार पॉवर प्रदान करने वाले प्रत्येक कंप्यूट रैक में 8x 72 kW पॉवर शेल्फ तथा आउट-ऑफ-बैंड नियंत्रण के लिए प्रत्येक रैक में दो ToR मैनेजमेंट स्विच हैं।
तत्काल परिनियोजन के लिए NVIDIA GB200 NVL4 पर आधारित HPC और AI के लिए कॉन्फ़िग्रेशन भी उपलब्ध हैं।
सॉफ़्टवेयर और सेवाओं सहित व्यक्तिगत सर्वरों और नेटवर्किंग से लेकर पूर्ण रैक-स्केल और डेटा सेंटर-स्तरीय समाधानों तक लचीले परिनियोजन को सक्षम बनाते हुए Supermicro DCBBS प्रमाणित घटकों और सब-सिस्टमों से निर्मित सम्पूर्ण, मॉड्यूलर AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है। पूरे विश्व के संगठनों को मापनीय, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल AI डेटा सेंटर का परिनियोजन करने में सक्षम बनाते हुए, Supermicro अपने सर्वसमावेशी AI इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के पोर्टफ़ोलियो के साथ उद्योग में अग्रणी बना हुआ है।
ISC 2026 में Supermicro हॉल H, B10 में अपने HPC और AI Infrastructure समाधानों को प्रदर्शन करेगी। अधिक जानकारी के लिए, www.supermicro.com पर जाएं।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक टोटल IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों का हमारे पैमाने और कार्यकुशलता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हुए TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित कार्यस्थलों के भीतर (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) ही डिज़ाइन और निर्माण किया जाता है। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2997969/Super_Micro_Computer_Inc__Introduces_DCBBS.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article