Supermicro ने कम विलंबता वाले इंफरेंस और औद्योगिक परिनियोजन के लिए अनुकूलित Intel-संचालित प्लेटफार्मों के साथ एज समाधान पोर्टफ़ोलियो में AI का विस्तार किया
- रिटेल, मैन्यूफ़ैक्चरिंग, सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के लिए अनुकूलित कम विलंबता और ऊर्जा-कुशल सिस्टमों के साथ एज AI को अपनाने की प्रक्रिया को गति देना
- 32GB VRAM तक, मल्टी-GPU स्केलेबिलिटी और हाई-बैंडविड्थ मेमोरी आर्किटेक्चर के साथ एज पर बड़े AI मॉडलों का परिनियोजन
- लचीले पोर्टफ़ोलियो से एकीकृत NPUs, डिस्क्रीट GPU एक्सिलरेशन और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर को मिलाकर कुल लागत को कम करना और AI परिनियोजन को सरल बनाना
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 24 जून, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज और 5G/एज के लिए टोटल समाधान प्रदाता और Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) सुविधा का प्रदाता, ने आज Intel टेक्नोलॉजियों द्वारा संचालित AI-अनुकूलित एज कंप्यूटिंग समाधानों के लिए विस्तारित सपोर्ट की घोषणा की है, जिसमें Intel Core Ultra Series 3 processors, Intel Core Series 2 processors, और Intel Arc Pro B-series GPUs वाले नए सिस्टम शामिल हैं। औद्योगिक एप्लीकेशनों के लिए इन सिस्टमों में कॉम्पैक्ट, पंखा-रहित सिस्टम, सीमित स्थान वाले वातावरण के लिए कम गहराई वाले 1U रैकमाउंट सर्वर और कार्यालय वातावरण के लिए एक मिनी टावर शामिल हैं। कम विलंबता वाले AI इंफरेंस और इंटेलिजेंट स्वचालन के लिए लागत-अनुकूलित समाधान के रूप में डिज़ाइन किया गया, विस्तारित पोर्टफ़ोलियो रिटेल, मैन्यूफ़ैक्चरिंग, फिज़िकल सुरक्षा, परिवहन और लॉजिस्टिक्स में संगठनों को एज पर मापनीय, बिजली-कुशल AI परिनियोजन में सहायता करता है।
Supermicro में IoT/अंतःस्थापित और एज कंप्यूटिंग के उपाध्यक्ष, Mory Lin, ने कहा, "जैसे-जैसे एजेंटिक AI को अपनाने की गति तेज हो रही है, संगठनों को डेटा उत्पन्न होने के स्थान के करीब वास्तविक समय में इंफरेंस लगाने, कम विलंबता का प्रदर्शन और बिजली दक्षता प्रदान कर सकने वाले एज इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता बढ़ती जा रही है।" "हमारे नवीनतम Intel-संचालित एज सिस्टमों के साथ ही हमारे DCBBS पोर्टफ़ोलियो, ग्राहकों को अधिक लागत नियंत्रण और मांग वाले एज वातावरण में AI कार्यभारों के परिनियोजन और बढ़ाने के लिए लचीलापन प्रदान करते हैं।"
Intel द्वारा संचालित Supermicro के एज AI समाधानों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.supermicro.com/intel-edgeAI पर जाएं, 25 जून को संयुक्त Intel और Supermicro वेबिनार में भाग लें और वीडियो सारांश देखें।
Intel के एज कंप्यूटिंग ग्रुप के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक, Dan Rodriguez, ने कहा, "एज पर AI कार्यभारों के लिए उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग, बिजली दक्षता, स्केलेबल एक्सिलरेशन और स्वामित्व की सही कुल लागत (TCO) के संयोजन की आवश्यकता होती है।" "Supermicro के एज-अनुकूलित सिस्टम के साथ Intel Core Ultra प्रोसेसरों और Arc Pro GPUs को मिलाकर, ग्राहक वास्तविक दुनिया के वातावरण की एक विस्तृत रेंज में AI समाधानों को तेजी से और अधिक कुशलता से परिनियोजित कर सकते हैं।"
पंखारहित SYS-E103-14P Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसरों को AI इंफरेंसिंग कार्यभारों के लिए अनुकूलित कंप्यूटर विज़न और औद्योगिक स्वचालन वाले एक कॉम्पैक्ट, DIN-रेल माउंट करने योग्य एज प्लेटफ़ार्म में लाता है। संयुक्त रूप से 180 TOPS तक का AI प्रदर्शन प्रदान करने वाला एकीकृत GPU और NPU से लैस, यह सिस्टम एक डिस्क्रीट GPU की आवश्यकता के बिना एज पर एजेंटिक AI कार्यभारों की कुशल प्रोसेसिंग को सक्षम बनाता है। Supermicro ने इस प्लेटफ़ार्म को 128GB तक की DDR5 मेमोरी, व्यापक I/O कनैक्टिविटी और 0°C से 45°C तक के ऑपरेटिंग तापमान के लिए सपोर्ट के साथ और भी बेहतर बनाया है, जिससे यह मजबूत, बिजली-कुशल एज परिनियोजन के लिए उपयुक्त बन जाता है।
Supermicro, Intel Core Series 2 प्रोसेसरों द्वारा संचालित स्लिम AI मिनी टॉवर SYS-521AD-LN2, भी प्रस्तुत कर रहा है। इसमें 12 तक उच्च-प्रदर्शन वाले P-कोर, 64GB तक DDR5 मेमोरी और कॉम्पैक्ट GPU एक्सिलरेटर के लिए सपोर्ट की सुविधा है, और यह सिस्टम कार्यालय और एज वातावरण में स्थानीयकृत AI इंफरेंस, मॉडल विकास और फाइन-ट्यूनिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कॉम्पैक्ट टावर Intel Arc Pro B50 GPU और NVIDIA RTX Pro™ Blackwell 2000 GPU सहित एक्सिलरेटर को सपोर्ट करता है, जिससे ग्राहकों को AI कार्यभारों की एक विस्तृत रेंज के लिए प्रदर्शन को अनुकूलित करने के लिए लचीले विकल्प मिलते हैं।
Supermicro के शॉर्ट-डेप्थ 1U SYS-111AD-WN2R और कॉम्पैक्ट SYS-E300-13AD5 एज सिस्टमों को भी Intel Core Series 2 प्रोसेसरों को सपोर्ट करने के लिए अपडेट किया गया है, जिससे ग्राहकों को मौजूदा परिनियोजन पदचिन्हों और इंफ्रास्ट्रक्चर के निवेशों को बनाए रखते हुए AI और कंप्यूट प्रदर्शन को बढ़ाने में सहायता मिलती है। अपडेट किए गए प्लेटफ़ार्म DDR5 मेमोरी को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे ग्राहकों को बैंडविड्थ और सिस्टम की प्रतिक्रियाशीलता में सुधार करने में सहायता मिलती है, तथा अगली पीढ़ी की मेमोरी टेक्नोलॉजियों की बढ़ती मांग को भी पूरा किया जा सकता है।
Supermicro अब अपने उद्योग-अग्रणी एज AI सर्वर पोर्टफ़ोलियो में Intel Arc Pro B-series GPUs की एक विस्तृत श्रृंखला को भी सपोर्ट करता है, जो AI और विज़ुअल कंप्यूटिंग कार्यभारों के लिए व्यावसायिक डिस्क्रीट ग्राफिक्स एक्सिलरेशन का एक नया स्तर प्रदान करता है।
- Intel Arc Pro B70, 367 TOPS तक की क्षमता प्रदान करता है, जिससे प्रदर्शन में सुधार होता है और 32 GB VRAM तक की उच्च-थ्रूपुट AI पाइपलाइनों के लिए मेमोरी क्षमता का विस्तार होता है।
- Intel Arc Pro B60 GPU विस्तारित मेमोरी बैंडविड्थ और बड़े AI कार्यभारों के लिए मल्टी-GPU स्केलेबिलिटी के साथ 197 TOPS तक की क्षमता प्रदान करता है।
- कम बिजली खपत करने वाला Intel Arc Pro B50 GPU सीमित स्थान वाले एज परिनियोजनों और वर्कस्टेशनों के लिए 170 TOPS तक का प्रदर्शन प्रदान करता है।
सॉफ़्टवेयर और सेवाओं सहित व्यक्तिगत सर्वरों और नेटवर्किंग से लेकर पूर्ण रैक-स्केल और डेटा सेंटर-स्तरीय समाधानों तक लचीले परिनियोजन को सक्षम बनाते हुए Supermicro DCBBS प्रमाणित घटकों और सब-सिस्टमों से निर्मित सम्पूर्ण, मॉड्यूलर AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है। पूरे विश्व के संगठनों को मापनीय, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल AI डेटा सेंटर का परिनियोजन करने में सक्षम बनाते हुए, Supermicro अपने सर्वसमावेशी AI इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के पोर्टफ़ोलियो के साथ उद्योग में अग्रणी बना हुआ है।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक टोटल IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों का हमारे पैमाने और कार्यकुशलता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हुए TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित कार्यस्थलों के भीतर (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) ही डिज़ाइन और निर्माण किया जाता है। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
©Intel, Intel लोगो और अन्य Intel चिह्न Intel कॉर्पोरेशन या उसकी सहायक कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं। अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की संपत्तियां हैं।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2998459/Super_Micro_Computer_Inc_Intel_Edge_AI_.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article