Supermicro और Verda ने अगली पीढ़ी के AI कार्यभारों के लिए टिकाऊ, फुल-स्टैक AI क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर डिलीवर किया
- Verda ने अगली पीढ़ी के AI कार्यभारों को बड़े पैमाने पर संचालित करने के लिए Supermicro के नवीनतम लिक्विड-कूल्ड NVIDIA Blackwell-एक्सिलरेटेड सिस्टम को परिनियोजित किया है।
- वर्टिकली एकीकृत, फुल-स्टैक AI क्लाउड, उच्च-प्रदर्शन, सुरक्षित, ऊर्जा कुशल और अनुपालनशील AI कंप्यूटिंग प्रदान करता है।
- 100% नवीकरणीय ऊर्जा से चलने वाले डेटा केंद्रों से निकलने वाली अतिरिक्त ऊष्मा का 15,000 तक के घरों को गर्म करने के लिए उपयोग
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 28 मई, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), एक Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) वाले AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज और 5G/एज के लिए संपूर्ण IT समाधान प्रदाता, ने आज घोषणा की है कि यूरोप की अग्रणी AI क्लाउड प्रदाता कंपनी Verda ने पूरे यूरोप में अपने आधुनिक AI क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को संचालित करने के लिए Supermicro के NVIDIA GPU-एक्सिलरेटेड, रैक-स्केल सिस्टम का चयन किया है। इस परिनियोजन से Verda पूरे यूरोप, US और एशिया में अग्रणी मॉडल डेवलपरों, AI-नेटिव स्केलअप्स और विनियमित उद्यमों को उच्च-प्रदर्शन AI-नेटिव इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने में सक्षम हो जाता है।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "Verda के साथ सहयोग करके विश्व में अगली पीढ़ी के AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लाने में Supermicro को प्रसन्नता हो रही है। हमारी DCBBS की डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और सपोर्ट विशेषज्ञता, नवीनतम NVIDIA Blackwell-आधारित सिस्टमों के साथ मिलकर, Verda जैसे ग्राहकों को उच्च-प्रदर्शन, ऊर्जा-कुशल AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तेजी से परिनियोजित करने में सक्षम बनाती है।"
पूरी केस स्टडी यहां पढ़ें: Verda की सफलता की कहानी
"हमारा लक्ष्य पूरे विश्व में अग्रणी टीमों को AI-आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर से सशक्त बनाना है।" Verda के संस्थापक और CEO, Ruben Bryon, ने कहा, "Supermicro के साथ साझेदारी करने से हमें उस वादे को बड़े पैमाने पर पूरा करने में सहायता मिलती है। अगले दशक के लिए बनाया गया AI क्लाउड, ऑन-डिमांड, फुल-स्टैक और ग्राहकों द्वारा वास्तव में चलाए जाने वाले कार्यभारों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है। हम यही बना रहे हैं।"
Verda का फुल-स्टैक AI क्लाउड प्लेटफ़ार्म, Supermicro के नवीनतम NVIDIA Blackwell और Blackwell Ultra आर्किटेक्चर पर निर्मित उन्नत AI सिस्टम के साथ मिलकर, बड़े भाषा मॉडल प्रशिक्षण, मल्टीमॉडल AI, रोबोटिक्स और एंटरप्राइज AI एप्लीकेशनों सहित उपयोग के मामलों की एक विस्तृत रेंज का समर्थन करता है। यह समाधान सेल्फ-सर्विस इंस्टेंसों और क्लस्टरों, सर्वर-रहित कंटेनरों और मैनेज्ड इंफरेंस एंडपॉइंटों के माध्यम से NVIDIA AI इंफ्रास्ट्रक्चर तक तत्काल पहुंच के लिए बढ़ते बाजार को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त, Verda 100% नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करके अपना संचालन करता है और अपने स्थिरता के लक्ष्यों को और आगे बढ़ाते हुए, डेटा केंद्रों से निकलने वाली अतिरिक्त ऊष्मा के उपयोग से 15,000 तक के स्थानीय घरों में आवासीय हीटिंग करने के लिए स्थानीय उपयोगिताओं के साथ सहयोग कर रहा है।
Supermicro की संपूर्ण डिज़ाइन, मैन्यूफ़ैक्चरिंग और वैश्विक परिनियोजन विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए, Verda ने NVIDIA GB300 NVL72 रैक-स्केल सिस्टमों, NVIDIA HGX B300 और NVIDIA HGX B200 सिस्टमों, और NVIDIA RTX PRO 6000 Blackwell सर्वर एडिशन-एक्सिलरेटेड सिस्टमों सहित कई उन्नत समाधानों का परिनियोजन किया है।
Supermicro की रैक-स्केल एकीकरण क्षमताओं के साथ पूर्व-परीक्षित और मान्य सिस्टमों ने Verda को परिचालन जोखिम को कम और सिस्टम प्रदर्शन को अनुकूलित करते हुए परिनियोजन की समयसीमाओं को गति देने में सक्षम बनाया है। इन सिस्टमों का अत्यधिक ऊर्जा-कुशल आर्किटेक्चर, स्थिरता और दीर्घकालिक परिचालन दक्षता पर Verda के फोकस का समर्थन करते हुए कुल स्वामित्व लागत (TCO) को कम करने में भी सहायता करता है।
DCBBS प्रमाणित घटकों और सबसिस्टमों से निर्मित संपूर्ण, मॉड्यूलर AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है, जो व्यक्तिगत सर्वरों और नेटवर्किंग से लेकर पूर्ण रैक-स्केल और डेटा सेंटर-स्तरीय समाधानों तक सॉफ़्टवेयर और सेवाएं सहित लचीले परिनियोजन को सक्षम बनाता है।
Supermicro अपने व्यापक AI इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के पोर्टफ़ोलियो के साथ उद्योग में अग्रणी बना हुआ है, जो पूरे विश्व के संगठनों को मापनीय, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल AI डेटा सेंटर का परिनियोजन करने में सक्षम बनाता है।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों का हमारे पैमाने और कार्यकुशलता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हुए TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (ग्रीन कंप्यूटिंग) को कम करने के लिए अनुकूलित कार्यस्थलों के भीतर (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) ही डिज़ाइन और निर्माण किया जाता है। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2988289/SUPERMICRO__Accelerated_AI_Cloud_Infrastructure.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article