Thunes ने न्यूजीलैंड में वास्तविक-समय में भुगतान शुरू किया
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की उपस्थिति और मजबूत बनाते हुए, Thunes के Direct Global Network के सदस्य अब न्यूजीलैंड में बैंक खातों में वास्तविक-समय में भुगतान भेज सकते हैं।
बैंकॉक, 21 अप्रैल 2026 /PRNewswire/ -- पूरे विश्व में पैसे के लेन-देन के लिए Smart Superhighway, Thunes, ने आज न्यूजीलैंड में डायरेक्ट, वास्तविक-समय में Pay-to-Bank सेवाएं शुरू करने के साथ अपने Direct Global Network के विस्तार की घोषणा की है।
इस विस्तार से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में Thunes की सीमा-पार भुगतान क्षमताओं में वृद्धि होगी, जिससे Thunes Direct Global Network के सदस्यों को उपभोक्ता और व्यावसायिक दोनों प्रकार के सौदों के लिए तेज और अधिक पारदर्शी भुगतान समाधान प्राप्त होंगे। इस शुरुआत के साथ, उपयोगकर्ता आसानी से न्यूजीलैंड डॉलर को सीधे न्यूजीलैंड के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं। Thunes के साथ सीधे API एकीकरण के माध्यम से या मौजूदा Swift कनेक्टिविटी का उपयोग करते हुए सौदे किए जा सकते हैं।
न्यूजीलैंड वास्तविक-समय के डिजिटल व्यापार और तेजी से बढ़ती गिग अर्थव्यवस्था का सपोर्ट करने के लिए अपने वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर को उन्नत करने पर तेजी से ध्यान केंद्रित कर रहा है। जैसे-जैसे देश अगली पीढ़ी के भुगतान इकोसिस्टम में परिवर्तित हो रहा है, 2027 तक वास्तविक-समय के सौदों में 21.3% की CAGR से वृद्धि होने का अनुमान है।
Thunes में नेटवर्क, APAC के प्रमुख, Eugene Chua ने कहा: "Thunes में, हम वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए रुकावटें उत्पन्न करने वाली पुरानी बाधा को दूर कर रहे हैं। Thunes की कहानी एशिया प्रशांत क्षेत्र से शुरू हुई थी, इसलिए न्यूजीलैंड जैसे उच्च-विकास वाले बाजार में अपनी पहुंच को मजबूत करने में हमें विशेष रूप से खुशी हो रही है। भूगोल को कभी भी महत्वाकांक्षा में बाधा नहीं डालनी चाहिए, और हमें व्यवसायों तथा व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा प्रवाह से लाभ उठाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सम्पूर्ण रूप से भाग लेने के लिए सपोर्ट करने एवं सशक्त बनाने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए वित्तीय कनेक्टिविटी को गति देने वाले इंजन होने पर गर्व है।"
इस विस्तार के साथ, Thunes वास्तविक-समय में सीमा-पार भुगतान प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है। इसका Direct Global Network, AI-संचालित पूर्वानुमान और वास्तविक-समय में लिक्विडिटी मैनेजमेंट के लिए, Thunes के इन-हाउस SmartX Treasury System और पूरे विश्व में 50 से अधिक लाइसेंस प्राप्त अपने Fortress Compliance Platform का उपयोग करता है। इससे प्रत्येक भुगतान उच्चतम स्तर की सुरक्षा, अनुपालन और परिचालन दक्षता के साथ किया जाना सुनिश्चित होता है।
संपादकों के लिए टिप्पणियाँ:
Thunes, 21 से 23 अप्रैल, 2026, तक बैंकॉक में आयोजित होने वाले Money20/20 Asia में बूथ 6005 पर उपस्थित रहेगा। यहां मीटिंग निर्धारित करें।
Thunes के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां जाएं: https://www.thunes.com/
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2831061/5891541/Thunes_Logo.jpg
Share this article