VCTI ने Broadband IQ™ के साथ लंबी दूरी के फाइबर रुट डिज़ाइन को 40 गुना तेज किया
Broadband IQ विखंडित प्रोसेसों को स्वचालित करता है और लागत को कम और राजस्व को अधिकतम करने के लिए अभूतपूर्व जानकारियाँ प्रदान करता है, जिससे AI अर्थव्यवस्था के लिए लंबी दूरी के फाइबर नियोजन में बदलाव होता है
सोमरसेट, न्यू जर्सी, 29 मई, 2026 /PRNewswire/ -- AI-संचालित इंटेलिजेंस के माध्यम से नेटवर्क निवेश पर बेहतर रिटर्न को सक्षम बनाते हुए, एक टेक्नोलॉजी और विश्लेषण संबंधी कंपनी, VCTI ने आज विशेष रुप से हाइपरस्केल और लंबी दूरी के फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर के नियोजन हेतु डिज़ाइन किए गए अपने Broadband IQ™ प्लेटफ़ार्म में महत्वपूर्ण संवर्द्धनों की घोषणा की है। AI इंफ्रास्ट्रक्चर और हाइपरस्केल डेटा सेंटर की मांग बढ़ने के दौरान Broadband IQ ऑपरेटरों को AI अर्थव्यवस्था द्वारा आवश्यक गति से फाइबर नेटवर्क को डिज़ाइन, अनुकूलित और परिनियोजित करने में सक्षम बनाता है। यह प्लेटफ़ार्म 100-मील की विशिष्ट नियोजन प्रक्रिया को दिनों या सप्ताहों से घटाकर कुछ ही मिनटों में पूरा कर देता है।
उद्योग विश्लेषकों का अनुमान है कि 2030 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में अतिरिक्त 100-120 मिलियन मील फाइबर की आवश्यकता होगी, जो वर्तमान में परिनियोजित फाइबर से दोगुने से भी अधिक है। फिर भी, कई प्रदाता अभी भी असंबद्ध GIS टूल्स, स्प्रेडशीट, मैन्युअल इंजीनियरिंग विश्लेषण और श्रम-प्रधान कार्यप्रवाहों पर निर्भर हैं जो इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग की गति को पूरा करने के लिए पर्याप्त तेजी से विस्तार नहीं कर सकते हैं।
रूट ऑप्टिमाइज़ेशन, जियोलॉजी इंटेलिजेंस, परमिटिंग विजिबिलिटी, मांग विश्लेषण और फिजिबिलिटी मॉडलिंग को एक ही प्लेटफ़ार्म में एकीकृत करके, Broadband IQ लंबी दूरी के फाइबर नियोजन को एक विखंडित, भारी इंजीनियरिंग प्रोसेस से एक इंटेलिजेंट, स्वचालित, वित्तीय रुप से अनुकूलित कार्यप्रवाह में बदल देता है। इस शक्तिशाली टूल का उपयोग करके, टीमें सप्ताहों के स्थान पर मिनटों में विकल्पों की तुलना और मार्गों को अनुकूलित कर सकती हैं।
"AI और हाइपरस्केल डेटा सेंटर की मांग लंबी दूरी के फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को डिजिटल अर्थव्यवस्था के केंद्र में ला रही है," VCTI के CEO, Raj Singh ने कहा। "इस अगली लहर में नेटवर्क परिनियोजन को तेजी तथा, स्मार्ट तरीके से और न्यूनतम-संभव लागत पर आगे बढ़ा सकने वाले प्रदाता ही सफल हो पाएंगे। Broadband IQ, फाइबर ऑपरेटरों को एक निर्णायक लाभ प्रदान करता है क्योंकि यह विखंडित नियोजन प्रोसेसों को निर्माण क्षमता, परमिट, भूविज्ञान, पूंजी दक्षता और बाजार के अवसरों को अनुकूलित करते हुए परिनियोजन के लिए सबसे सस्ता और सबसे अधिक स्केलेबल मार्ग की पहचान करने वाले एक इंटेलिजेंट प्लेटफ़ार्म से बदल देता है। Broadband IQ के साथ, ऑपरेटर कुछ ही मिनटों में रुट नियोजन से लेकर निवेश संबंधी विश्वसनीय निर्णय लेने तक का काम कर सकते हैं, महीनों में नहीं।"
हाइपरस्केल और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए निर्मित
Broadband IQ ऑपरेटरों को अतिरिक्त इंजीनियरिंग कर्मचारियों के बिना विनियोजन क्षमता को तेजी से बढ़ाने में सक्षम बनाता है। इंजीनियरिंग, भूविज्ञान, पर्यावरण, व्यावसायिक और वित्तीय जानकारियों को एक ही कार्यप्रणाली में एकीकृत करके, यह प्लेटफ़ार्म प्रदाताओं को नियोजन की समयसीमा तथा निर्माण जोखिम को कम करने और इंफ्रास्ट्रक्चर के निवेश को अनुकूलित करने में सहायता करता है।
प्रमुख क्षमताओं में निम्न सम्मिलित हैं:
- स्वचालित इंटेलिजेंट मार्ग नियोजन: बड़े भौगोलिक क्षेत्रों में भूभाग, सड़क की प्रकारों, इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच, निर्माण बाधाओं और न्यूनतम लागत पथ विश्लेषण के आधार पर मार्गों का मूल्यांकन और अनुकूलन करता है।
- रीयल-टाइम रूट परिदृश्य मॉडलिंग: टीमों को पूंजी लगाने से पहले वैकल्पिक मार्गों, लागतों, परमिट के प्रभावों और परिनियोजन ट्रेडऑफ़ की तुरंत तुलना करने की सुविधा पादन करती है।
- एकीकृत भूविज्ञान और खुदाई जटिलता इंटेलिजेंस: छह फीट तक उपसतही दृश्यता के साथ, योजनाकारों को प्रोसेस में शुरुआती चरण में चट्टान संरचनाओं, रेल क्रॉसिंग, पर्यावरणीय बाधाओं और भूभाग चुनौतियों को पहचाननें में सहायता करती है।
- परमिटिंग और बिल्ड कंस्ट्रेंट विज़िबिलिटी: परिनियोजन में देरी को कम करने और महंगी अप्रत्याशित घटनाओं से बचने के लिए अधिकार क्षेत्र और परमिट संबंधी विचारों को पहले से ही उजागर करती है।
- अप्रत्यक्ष राजस्व अनलॉक करना: योजनाबद्ध मार्गों के साथ सटे हुए सेल टावरों, व्यवसायों या बाजारों तक वृद्धिशील राजस्व अवसरों और कनेक्टिविटी पहुंच का मूल्यांकन करने वाली क्षमता।
- एकीकृत व्यवहार्यता और वित्तीय अनुकूलन: ऑपरेटरों को न केवल तकनीकी प्रदर्शन के लिए, बल्कि IRR, परिनियोजन गति और दीर्घकालिक राजस्व क्षमता के लिए भी नेटवर्क को अनुकूलित करने में सक्षम बनाता है।
AI इंफ्रास्ट्रक्चर और हाइपरस्केल डेटा सेंटर के विस्तार से उच्च क्षमता वाले फाइबर नेटवर्क की अभूतपूर्व मांग में वृद्धि होने से, Broadband IQ प्रदाताओं और निवेशकों को विस्तार के लिए सबसे तेज़ और सबसे किफ़ायती मार्ग की पहचान करने में सक्षम बनाता है। रुट इंजीनियरिंग, लागत मॉडलिंग, परमिट संबंधी इंटेलिजेंस, भूविज्ञान विश्लेषण और बाजार के अवसरों को एक ही इंटेलिजेंट प्लेटफ़ार्म में एकीकृत करके, Broadband IQ ऑपरेटरों को अनिश्चितता तथा परिनियोजन की समयसीमा को कम करने और अधिक आत्मविश्वास के साथ निवेश निर्णय लेने में सहायता करता है। इसका परिणाम फाइबर विस्तार के लिए एक स्केलेबल, पूंजी-कुशल दृष्टिकोण है जो प्रदाताओं को अगली पीढ़ी के AI इंफ्रास्ट्रक्चर का समर्थन करने की दौड़ में एक मापने योग्य प्रतिस्पर्धी लाभ प्रदान करता है।
VCTI का परिचय
VCTI जटिल डेटा को कार्यवाही योग्य जानकारी में बदलकर सेवा- प्रदाताओं को उनके ब्रॉडबैंड निवेश पर अधिकतम लाभ प्राप्त करने में सहायता करता है। हमारा Broadband IQ™ प्लेटफ़ार्म बाजार, जनसांख्यिकी, भूविज्ञान और इंफ्रास्ट्रक्चर के डेटा को एक साथ लाता है ताकि यह पता चल सके कि विकास की संभावना सबसे अधिक कहां है और मौजूदा परिसंपत्तियां कहां अधिक मूल्य प्रदान कर सकती हैं। इस स्पष्टता के साथ, प्रदाता पूंजी को प्राथमिकता, निर्णय लेने में तेजी, और आत्मविश्वास के साथ विस्तार प्रदान कर सकते हैं। विश्व की कई सर्वाधिक नवप्रवर्तनशील ब्रॉडबैंड और टेक्नोलॉजी कंपनियों की विश्वसनीय, VCTI एक निजी स्वामित्व वाली वैश्विक कंपनी है जिसका मुख्यालय अमेरिका में है तथा अन्य कार्यालय भारत में हैं। अधिक जानकारी के लिए www.vcti.io पर जाएं।
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1498101/5992049/vcti_Logo.jpg
Share this article