सर्वसमावेशी गति नियंत्रण समाधानों में सुधार करते हुए, Nexteer ने Auto China 2026 में बाजार के लिए तैयार EMB का अनावरण किया
बीजिंग, 21 अप्रैल, 2026 /PRNewswire/ -- Nexteer Automotive (HK 1316) ने घोषणा की है कि विकास और सत्यापन पूरा करने के बाद उसकी इलेक्ट्रो-मैकेनिकल ब्रेक (EMB) अब बाजार के लिए तैयार है। Auto Shanghai 2025 में पदार्पण करने के बाद, EMB बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए परिपक्वता के स्तर पर पहुंच गई है। इसके साथ, Nexteer अब Steer-by-Wire और Brake-by-Wire सहित पूर्ण Motion-by-Wire™ क्षमताएं प्रदान करता है।
From Blueprint to Journey: Tested in Extreme Conditions, Fulfilling Expectations
Nexteer के EMB उत्पाद ने Auto Shanghai 2025 में लॉन्च होने के बाद से उल्लेखनीय प्रगति देखी है। एक वर्ष के भीतर, सभी चरणों में निर्बाध सहयोग को बढ़ावा देते हुए Nexteer ने उत्पाद डिजाइन, उत्पादन लाइन विकास और सप्लाई चेन एकीकरण में प्रगति की है। EMB ने सफलतापूर्वक कठोर सिमुलेशन, बेंच परीक्षण और अत्यधिक शीतकालीन परीक्षण पास कर लिए हैं। कंपनी ने तकनीकी आवश्यकताओं के संबंध में प्रमुख स्थानीय OEMs के साथ विस्तृत चर्चाएं की हैं। सर्वसमावेशी परीक्षण करने के बाद, 20 से अधिक ग्राहकों ने उत्पाद की अत्याधिक प्रशंसा की है। अब कई परियोजनाएं तकनीकी सह-विकास के चरण में आगे बढ़ रही हैं।
2026 में प्रवेश करते हुए, चीन का ऑटोमोटिव उद्योग एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है - यह केवल सुविधाओं को जोड़ने से हटकर वास्तविक‑विश्व की ड्राइविंग स्थितियों को हल करने की ओर बढ़ रहा है। अब OEMs लंबी तकनीकी चेकलिस्ट के पीछे नहीं भागते; वे उपयोगकर्ताओं की वास्तविक समस्याओं और बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने वाले एकीकृत समाधान चाहते हैं। स्टीयरिंग और ब्रेकिंग दोनों में अपनी गहरी विशेषज्ञता के आधार पर, Nexteer पहले से ही शहरी आवागमन और तंग‑जगहों पर पार्किंग जैसी उच्च‑फ्रीक्वन्सी वाली स्थितियों के लिए एकीकृत कार्यों को विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
From Steering to Braking: Advancing Comprehensive Motion Control Capabilities
गति नियंत्रण में एक विशेषज्ञ के रूप में, स्टीयरिंग और ब्रेकिंग दोनों कार्यों सहित मजबूत पूर्ण-स्टैक गति नियंत्रण समाधान स्थापित करते हुए, Nexteer गति नियंत्रण में अपनी व्यापक इंजीनियरिंग दक्षता का लाभ उठाते हुए स्टीयरिंग सिस्टम से ब्रेकिंग क्षेत्र में विस्तार कर रहा है। यह विकास नए सिरे से शुरुआत करने के बजाय, कई क्षेत्रों में Nexteer की मौजूदा क्षमताओं पर आधारित है।
- ओपन इंटरफेसों के साथ फुल-स्टैक चेसिस कंट्रोल सॉफ्टवेयर – पारंपरिक फीचर सुपरपोज़िंग से गहरे, एकीकृत सहयोग तक विकसित हो रहा है। Nexteer के स्वामित्व वाले "ब्रेकिंग-स्टीयरिंग फ्यूजन" सॉफ्टवेयर से लैस, यह क्रॉस-डोमेन कार्यात्मक सुरक्षा अतिरेक को सक्षम बनाता है और स्वायत्त ड्राइविंग के L3 और उच्चतर स्तर के लिए एक विश्वसनीय सक्रियण परत प्रदान करता है। प्रमाणित, परिपक्व स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी मॉड्यूल पर निर्मित और सुलभ इंटरफेसों के साथ डिज़ाइन किया गया, OEMs को यह समाधानों को अपने स्वयं के सॉफ़्टवेयर-परिभाषित वाहन आर्किटेक्चर में तेजी से एकीकृत करने के लिए सक्षम बनाता है।
- लागत और दक्षता के लिए हार्डवेयर का पुन: उपयोग – एक्चुएटर मॉड्यूल (मोटर, रिडक्शन मैकेनिज़्म, सेंसर) और मोशन कंट्रोलर इलेक्ट्रॉनिक्स (ASIL-D MCUs, प्री-ड्राइवर चिप्स, पावर मैनेजमेंट चिप्स) को पुन: उपयोग के लिए प्लेटफ़ॉर्म किया गया है, जिससे विकास की अवधि और सिस्टम की लागत में अत्यंत कमी आती है।
- रणनीतिक वैश्विक पदचिह्न के साथ विनिर्माण तालमेल – असेंबली उपकरण का पुन: उपयोग, और समानांतर विकास के माध्यम से समान प्रक्रिया चुनौतियों का समाधान किया जाता है। अपने अनवरत उच्च वैश्विक गुणवत्ता मानकों के प्रति समर्पित रहते हुए, EMB उत्पादों की विश्वसनीय डिलीवरी के लिए ठोस समर्थन प्रदान करने के लिए Nexteer अपने विश्वव्यापी विनिर्माण नेटवर्क का उपयोग करता है।
- परिपक्व सप्लाई चेन एकीकरण– उच्च सप्लायर ओवरलैप केंद्रीकृत क्रय और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देता है। Nexteer की प्रमाणित वैश्विक वैल्यू चेन बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए एक स्थिर, विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करती है।
Nexteer Automotive के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुख्य रणनीति अधिकारी और APAC प्रभाग के अध्यक्ष, Jun Li, ने कहा, "Nexteer के Steer-by-Wire और EMB का एकीकरण केवल एक साधारण '1+1' नहीं है - यह मेकाट्रॉनिक्स के मूल सिद्धांतों में निहित एक स्वाभाविक विकास है, और उच्च-स्तरीय स्वायत्त ड्राइविंग में सुरक्षा और लागत-प्रभावशीलता दोनों को प्राप्त करने के लिए एक प्रमुख प्रवर्तक है। Nexteer के चयन का अर्थ केवल दो कम्पोनेंटों को लेने के स्थान पर एक संपूर्ण, प्रमाणित, उत्पादन के लिए तैयार और लागत प्रभावी चेसिस मोशन कंट्रोल समाधान प्राप्त करना है।"
Motion, Millisecond, Mastery। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक सदी की विरासत के साथ Nexteer, OEMs और ड्राइवरों दोनों के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और भरोसेमंद मोशन कंट्रोल अनुभव प्रदान करता है।
Auto China 2026 के दौरान China International Exhibition Center (Shunyi) के हॉल W1 में बूथ W1B03 पर Nexteer से मिलें और EMB एवं अन्य अत्याधुनिक तकनीकों के अभूतपूर्व नवाचारों का प्रत्यक्ष अनुभव करें।
NEXTEER AUTOMOTIVE का परिचय
गतिशीलता को सुरक्षित, हरित और रोमांचक बनाने में तेजी लाते हुए, Nexteer Automotive (HK 1316) एक वैश्विक अग्रणी गति नियंत्रण टेक्नोलॉजी कंपनी है। हमारा नवप्रवर्तनशील पोर्टर्फ़ोलियो Motion-by-Wire™ चेसिस नियंत्रण का समर्थन करता है, जिसमें इलेक्ट्रिक और हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग सिस्टम, स्टीयर-बाय-वायर और रियर-व्हील स्टीयरिंग सिस्टम, स्टीयरिंग कॉलम और इंटरमीडिएट शाफ्ट, ड्राइवलाइन सिस्टम, सॉफ्टवेयर समाधान और ब्रेक-बाय-वायर शामिल हैं। 2026 में ऑटोमोटिव नवाचार के 120 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाते हुए, Nexteer इंजीनियरिंग उत्कृष्टता की एक मजबूत विरासत को आगे बढ़ाते हुए गतिशीलता के भविष्य को आकार देता रहेगा। कंपनी पूरे विश्व में BMW, Ford, GM, RNM, Stellantis, Toyota तथा VW के साथ-साथ भारत और चीन में BYD, Xiaomi, ChangAn, Li Auto, Chery, Great Wall, Geely, Xpeng इत्यादि ऑटोमेकर्स सहित वैश्विक और घरेलू OEMs के लिए विद्युतीकरण, सॉफ्टवेयर/कनैक्टिविटी, ADAS/स्वचालित ड्राइविंग और शेयर्ड गतिशीलता सहित सभी मेगाट्रेंडों में गति कंट्रोल चुनौतियों का समाधान करती है। www.nexteer.com
Nexteer के लिंक मीडिया सेंटर
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2368187/nexteer_Logo.jpg
Share this article