वियतनाम में STARTRADER प्रतिवर्ष 10,000 युवाओं के लिए बास्केटबॉल कोर्ट का रूपांतरण करता है
प्रतिवर्ष 10,000 युवाओं को लाभ पहुंचाते हुए STARTRADER ने बास्केटबॉल कोर्ट का अपग्रेड कार्य पूरा किया
दैनिक सीखने और विकास के लिए सुरक्षित, संरचित खेल वातावरण प्रदान करते हुए नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का अब सक्रियता से उपयोग किया जा रहा है।
हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम, 5 मई, 2026 /PRNewswire/ -- STARTRADER ने वियतनाम के District 10 Children's House में STAR Foundation के विज़न, "Where Tomorrow's STARs Begin" के अनुरूप 28×15 मीटर के बास्केटबॉल कोर्ट का रूपांतरण का कार्य पूरा करते हुए इसे एक पूर्णतः परिचालन योग्य स्थान में अपग्रेड कर दिया है जिसका अब प्रतिवर्ष 10,000 से अधिक युवा शिक्षार्थी उपयोग करते हैं।
19 अप्रैल को हस्तांतरण समारोह के दौरान अनावरण की गई इस परियोजना ने पहले के एक साधारण स्थान को, पेशेवर रूप से तैयार की गई उच्च गुणवत्ता वाली सतह, स्पष्ट चिह्न तथा सुरक्षित, सुसंगत उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया, एक बेहतर लेआउट कोर्ट से बदल दिया है।
अपग्रेड के अतिरिक्त, NBA के आधिकारिक भागीदार, STARTRADER ने समारोह के दौरान बास्केटबॉल, जर्सी और स्कूल की सामग्री वितरित करके उस स्थान को जीवंत बना दिया था। टीम आधारित खेल के साथ-साथ STARTRADER और स्कूल प्रतिनिधियों की टिप्पणियों ने इस हस्तांतरण को एक ऊर्जावान, समुदाय-संचालित क्षण के रूप में चिह्नित किया, जिसने इसके निरंतर उपयोग के लिए वातावरण तैयार कर दिया है।
इसके पूरा होने के बाद से, यह कोर्ट दैनिक जीवन के केंद्र में एक सक्रिय हिस्सा बन गया है, जिसमें छात्र सामूहिक खेलों, प्रशिक्षण सत्रों और संगठित गतिविधियों में अधिक नियमित रूप से भाग लेते हैं। नया वातावरण पहले से ही भागीदारी को मजबूत करते हुए विकास के लिए अधिक आकर्षक स्थान बना रहा है।
District 10 Children's House 7 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्रतिवर्ष 10,000 से अधिक शिक्षार्थियों को रचनात्मकता, अनुशासन और वास्तविक जीवन कौशल विकसित करने के लिए एक सशक्त जीवंत केंद्र बनाते हुए विविध कक्षाएं, क्लब और प्रतियोगिताएं आयोजित करता है।
"STARTRADER की बच्चों के वास्तविक विकास में योगदान देने हेतु स्थान निर्मित करने की प्रतिबद्धता की हम दिल से सराहना करते हैं। यह अब सिर्फ एक कोर्ट से कहीं अधिक, एक ऐसा स्थान है जिस पर हमारे शिक्षार्थी गर्व और जुड़ाव महसूस करते हैं। इसके पूरा होने के बाद से, हमनें उनकी ऊर्जा और सहभागिता में स्पष्ट वृद्धि देखी है। इसका प्रभाव दैनिक स्तर पर दिखाई देता है।" — Nguyễn Thị Ngọc Hiếu, महाप्रबंधक, District 10 Children's House।
"इस जगह को जीवंत होते और इसका इतनी जल्दी छात्रों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनने को देखना इस परियोजना को सार्थक बनाता है। यह उस तरह का परिणाम है जो प्रयास को उचित ठहराने के साथ-साथ एक ऐसे स्थान का निर्माण करता है जहाँ युवा लोग विकसित हो सकते हैं, आत्मविश्वास बना सकते हैं और वास्तविक प्रगति का अनुभव कर सकते हैं।" — Peter Karsten, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, STARTRADER।
अनुशासन और विकास को बढ़ावा देने वाले सुलभ स्थानों में निवेश करके, STARTRADER अपने CSR प्रभाव का विस्तार करते हुए स्थिरता और संरचना को वास्तविक विश्व के मापनीय परिणाम प्रदान करने वाले वातावरण में बदलता है।
STARTRADER का परिचय
STARTRADER एक वैश्विक ब्रोकर है जो अपने ग्राहकों को ऑनलाइन वित्तीय साधनों का ट्रेड करने के अवसर प्रदान करता है। MetaTrader Platform, STAR-APP, और STAR-COPY का उपयोग करते हुए STARTRADER अपने भागीदारों और रिटेल ग्राहकों दोनों को ट्रेडिंग सेवाएं प्रदान करता है।
एक वैश्विक ब्रोकर के रूप में, STARTRADER ने ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण को अपने मूल सिद्धांत के रूप में अपनाया है। 5 अधिकारक्षेत्रों (ASIC, FSA, FSC, FSCA और CMA) में विनियमित, STARTRADER मजबूत संचालन और सतत विकास को बनाए रखता है। अपने भागीदारों और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने हेतु मिलकर काम करने के लिए, STARTRADER की टीम में समर्पित पेशेवर शामिल हैं।
वीडियो: https://mma.prnewswire.com/media/2968740/STARTRADER_Basketball_Court.mp4
Photo: https://mma.prnewswire.com/media/2968739/STARTRADER_Basketball_Court.jpg
Logo: https://mma.prnewswire.com/media/2862508/5944135/STARTRADER_Logo.jpg
Share this article