24/7 क्रॉस-एसेट पहुँच का विस्तार करते हुए KuCoin ने Stock Index Perpetual Contracts लॉन्च किए
प्रोविडेन्सियल्स, तुर्क और कैकोस द्वीप समूह, 15 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- KuCoin, विश्वास पर आधारित एक अग्रणी वैश्विक क्रिप्टो प्लेटफॉर्म, ने आज अपने Tesla Index Perpetual Contract (TSLAUSDT) और MicroStrategy Index Perpetual Contract (MSTRUSDT) सहित Stock Index Perpetual Contracts के लॉन्च की घोषणा की है, जिनके पहले बैच को लिस्टिंग के लिए निर्धारित किया गया है। पारंपरिक वित्त (TradFi) और क्रिप्टो इंफ्रास्ट्रक्चर का एकीकरण करते हुए, नया उत्पाद 24/7 ट्रेडिंग, 1 USDT से माइक्रो-कॉन्ट्रैक्ट एंट्री और संस्थागत-स्तरीय मूल्य निर्धारण, जोखिम के प्रति जागरूक मार्क मूल्य निर्धारण और EMA-आधारित ट्रांज़िशन स्मूथिंग पर निर्मित जोखिम नियंत्रण ढांचे को जोड़ता है, तथा इससे पात्र वैश्विक उपयोगकर्ताओं को क्रॉस-एसेट आवंटन के लिए अधिक निरंतर, लचीला और जोखिम-जागरूक टूल प्राप्त होता है, और KuCoin की ट्रस्ट-फर्स्ट रणनीति के तहत इसके क्रॉस-मार्केट डेरिवेटिव इंफ्रास्ट्रक्चर का अतिरिक्त विस्तार होता है।
जैसे-जैसे वैश्विक बाजार अधिक परस्पर जुड़ते और तेजी से घटना-आधारित होते जा रहे हैं, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सिंगल-बाजार भागीदारी से हटकर समय क्षेत्रों और परिसंपत्ति वर्गों में अनवरत जोखिम मैनेजमेंट की ओर बढ़ रहा है। परंपरागत इक्विटी बाजारों में, बाजार खुलने और बंद होने के समय लिक्विडिटी की स्थिति में तेजी से बदलाव आ सकता है, जिससे अल्पकालिक मूल्य निर्धारण में गड़बड़ी पैदा हो सकती है और तकनीकी परिसमापन का जोखिम बढ़ सकता है। KuCoin के Stock Index Perpetual Contracts को क्रिप्टो-नेटिव, सदैव चालू रहने वाले ट्रेडिंग वातावरण में इक्विटी-लिंक्ड डेरिवेटिव्स लाकर उस संरचनात्मक सीमा को दूर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
मुख्य विशेषताओं में निम्न शामिल हैं:
- 24/7 Trading Access – पारंपरिक बाजार घंटों के अतिरिक्त इक्विटी-लिंक्ड कान्ट्रैक्टों तक निरंतर पहुंच।
- Micro-Contract Entry – वैश्विक उपयोगकर्ताओं के लिए भागीदारी को अधिक सुलभ बनाते हुए, पोजीशन 1 USDT जितनी कम राशि से शुरू हो जाती है।
- Institutional-Grade Pricing Framework – संस्थागत-स्तरीय संदर्भ मूल्य निर्धारण तंत्र और सत्र-जागरूक मार्क मूल्य निर्धारण का उपयोग अंतर्निहित बाजार स्थितियों को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने और विभिन्न लिक्विडिटी स्थितियों में अस्थिरता के लिए ट्रेडरों के जोखिम को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- EMA-Based Transition Smoothing – बाजार खुलने और बंद होने के समय के आसपास अचानक होने वाले व्यवधानों को कम करने के उद्देश्य से निर्मित एक मूल्य निर्धारण डिज़ाइन।
KuCoin के CEO, BC Wong, ने कहा: "वैश्विक पूंजी बाजार लिक्विडिटी, वास्तविक-समय के जोखिम का मैनेजमेंट और निर्बाध पहुंच द्वारा परिभाषित एक नए चरण की ओर बढ़ रही है। हमारा मानना है कि अगली पीढ़ी के वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर को परिसंपत्ति टोकनाइजेशन से आगे बढ़ना होगा। इसके अतिरिक्त, इसे अधिक विश्वसनीय मूल्य निर्धारण, अधिक निरंतर बाजार पहुंच और अधिक अनुशासित जोखिम नियंत्रण भी प्रदान करना होगा। हमारे Stock Index Perpetual Contracts का शुभारंभ, विश्वसनीय इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से TradFi और Crypto के एकीकरण को सपोर्ट करने के लिए KuCoin की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
स्थिर बाजार संचालन और उपयोगकर्ता सुरक्षा का समर्थन करने के उद्देश्य से, हम मूल्य निर्धारण पद्धतियों, जोखिम मैनेजमेंट सिस्टमों और लिक्विडिटी तंत्रों में संभावित सुधारों सहित, उत्पाद ढांचे में सुधार करते रहते हैं। यह लॉन्च KuCoin के डेरिवेटिव्स ऑफरिंग का विस्तार करने के साथ-साथ इसकी ट्रस्ट-फर्स्ट रणनीति के मूल सिद्धांत को भी दर्शाता है: बाजार में नवाचार का दीर्घकालिक मूल्य व्यापक परिसंपत्ति पहुंच पर निर्भर होने के साथ-साथ इसे समर्थन देने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और जोखिम नियंत्रणों की मजबूती पर भी निर्भर करता है।
KuCoin का परिचय
2017 में स्थापित, KuCoin एक अग्रणी वैश्विक क्रिप्टो प्लेटफॉर्म है जिस पर 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 40 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता विश्वास करते हैं। यह प्लेटफॉर्म नवप्रवर्तनशील डिजिटल-संपत्ति सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें 1,000 से अधिक सूचीबद्ध टोकन, स्पॉट और फ्यूचर्स ट्रेडिंग, संस्थागत धन प्रबंधन और एक Web3 वॉलेट तक पहुंच शामिल है।
Forbes and Hurun द्वारा मान्यता प्राप्त, KuCoin के पास उच्च स्तरीय सुरक्षा के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करने वाले SOC 2 Type II और ISO 27001:2022 प्रमाणन हैं। ऑस्ट्रेलिया में AUSTRAC पंजीकरण और ऑस्ट्रिया में MiCA लाइसेंस के साथ, CEO, BC Wong, के नेतृत्व में KuCoin अपने विनियमित दायरे का विस्तार, और एक विश्वसनीय तथा भरोसेमंद डिजिटल-संपत्ति इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है।
अधिक जानकारियां: www.kucoin.com
*महत्वपूर्ण सूचना:
- ये कान्ट्रैक्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कुछ इक्विटी बेंचमार्क के मूल्यों के उतार-चढ़ाव को ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन किए गए सिन्थेटिक डेरिवेटिव उत्पाद हैं। ये स्टेबलकॉइन-सेटल किए गए पर्पेचूअल डेरिवेटिव कान्ट्रैक्ट हैं जिनमें किसी भी स्टॉक या प्रतिभूतियों के स्वामित्व का प्रतिनिधित्व या शेयर वितरण नहीं किया जाता है।
- कुछ अधिकारक्षेत्रों में इन उत्पादों तक पहुंच उपलब्ध नहीं हो सकती है और लागू कानूनों तथा प्लेटफ़ॉर्म अनुपालन आवश्यकताओं के आधार पर प्रतिबंधित हो सकती है। डेरिवेटिव ट्रेडिंग में आपके पूरे मार्जिन का संभावित नुकसान सहित अत्यधिक जोखिम होता है। यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया निष्पक्ष परामर्श लें। ट्रेडिंग करने से पहले, कृपया उपयोग की शर्तें, फ्यूचर्स सर्विसेज की शर्तें और जोखिम प्रकटीकरण विवरणों (समय-समय पर अपडेट किए जाने वाले) की समीक्षा करें।
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2932408/1280X1280.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2785613/5860362/KuCoin_new_Logo.jpg
Share this article