Arasan MIPI D-PHY ISO 26262 ASIL-B Certification - Arasan के अल्ट्रा लो पॉवर MIPI D-PHY IP को ISO 26262 प्रमाणन प्राप्त हुआ
Arasan ने अपने अल्ट्रा लो पावर MIPI D-PHY IP के लिए ISO 26262 कार्यात्मक सुरक्षा प्रमाणन की घोषणा की।
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 4 फरवरी, 2026 /PRNewswire/ -- Arasan Chip Systems, उद्योग में MIPI मानकों के लिए IP के पहला प्रदाता ने आज घोषणा की कि इसकी दूसरी पीढ़ी के अल्ट्रा लो पावर MIPI® D-PHY IP ने ISO 26262 कार्यात्मक सुरक्षा प्रमाणन प्राप्त कर लिया है। 2005 से MIPI Association के कार्यकारी सदस्य Arasan द्वारा MIPI IP पोर्टफोलियो का सबसे व्यापक नेटवर्क प्रदान किया जाता है। ISO 26262 से प्रमाणित MIPI D-PHY IP 40nm से 4nm तक के फाउंड्री नोड्स तुरंत लाइसेंसिंग के लिए उपलब्ध है। अर्हताप्राप्त ग्राहकों को NDA के तहत अनुरोध करने पर अतिरिक्त सुरक्षा संबंधी सामग्री और तकनीकी विवरण उपलब्ध कराए जाते हैं।
एक Total ISO 26262 प्रमाणित MIPI डिस्प्ले और कैमरा IP समाधान प्रदान करते हुए ISO 26262 प्रमाणित MIPI D-PHY IP, Arasan का ISO 26262 प्रमाणित MIPI CSI-2 IP (कैमरा एप्लीकेशनों के लिए) और MIPI DSI-2 IP (डिस्प्ले एप्लीकेशनों के लिए) के साथ सहज रूप से एकीकृत है। SoCs में डिस्प्ले इंटरफेस के लिए Arasan अपने VESA DSC एनकोडर और डिकोडर IP को भी अपने DSI-2 और D-PHY IP के साथ सहज रूप से एकीकृत करके प्रस्तुत करता है। MIPI D-PHY IP को जगह और बिजली बचाने के लिए केवल Tx या केवल Rx के रूप में कॉन्फ़िगर किया जा सकता है।
ISO 26262 प्रमाणन इस बात की पुष्टि करता है कि Arasan का DSI-2 IP और CSI-2 IP के साथ सहज रूप से एकीकृत MIPI D-PHY IP, ऑटोमोटिव सुरक्षा संबंधी कड़े मानदंडों को पूरा करता है, और सिस्टम डेवलपरों को उन्नत ड्राइवर सहायता सिस्टमों (ADAS), डिजिटल कॉकपिटों, सराउंड-व्यू सिस्टमों और अन्य कैमरा और डिस्प्ले‑इंटेंसिव ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म डिजाइन करने में सहायता करता है।
"आधुनिक वाहनों में कैमरों और उच्च‑रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले की बढ़ती संख्या के साथ, विश्वसनीय उच्च‑गति कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण है," Arasan Chip Systems के CTO, Prakash Kamath, ने कहा। "MIPI D-PHY IP के हमारे नवीनतम प्रारुप के लिए ISO 26262 प्रमाणन प्राप्त करना, प्रमाणित, ऑटोमोटिव‑ग्रेड IP प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसे ग्राहक सुरक्षा‑महत्वपूर्ण डिजाइनों में विश्वासपूर्वक परिनियोजित कर सकते हैं।"
Arasan द्वारा MIPI I3C IP भी प्रदान किया जाता है जिसका उपयोग MIPI Soundwire और MIPI SWI3S जैसे ऑडियो IP के साथ-साथ कैमरा या डिस्प्ले नियंत्रण के लिए किया जा सकता है। सभी डिजिटल IP, निर्बाध रूप से एकीकृत PHY IP और सॉफ्टवेयर स्टैक के साथ आते हैं।
Arasan Chip Systems पूरे विश्व के ग्राहकों को उच्च‑गुणवत्ता वाले इंटरफेस, मेमोरी और सिस्टम IP प्रदान करने वाले मानक‑आधारित सिलिकॉन IP का एक अग्रणी प्रदाता है। Arasan की IP का उपयोग मोबाइल, ऑटोमोटिव, उपभोक्ता और उद्यम बाजारों में कई बिलियन उपकरणों में किया जाता है। Arasan MIPI D-PHY IP के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://www.arasan.com/products/mipi/mipi-phys/d-phy-1-2/ पर जाएं।
Arasan का परिचय:
मोबाइल स्टोरेज और कनेक्टिविटी इंटरफेस के लिए IP समाधान प्रदान करते हुए, Arasan Chip Systems, 2005 से MIPI Association का एक सक्रिय सदस्य है। Arasan के MIPI IP लगे एक बिलियन से अधिक चिप्स की शिपिंग के साथ कंपनी ने डिजिटल IP, AMS PHY IP, सत्यापन IP, HDK और सॉफ्टवेयर सहित उच्च गुणवत्ता वाले, सिलिकॉन-प्रमाणित Total IP समाधान प्रदान करने में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की है। Arasan का पूरा ध्यान 90 के दशक के मध्य के PDAs से लेकर आज के ऑटोमोबाइलों, ड्रोनों और IoT उपकरणों तक, एप्लीकेशनों की एक विस्तृत रेंज को शामिल करने के लिए विकसित किए गए मोबाइल SoCs पर केंद्रित है। Mobile SoCs की बुनियाद का निर्माण के लिए मानक-आधारित IP प्रदान करते हुए, Arasan इस "Mobile" विकास में सबसे आगे है।
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2873990/DPHY_ASIL_B_Certification.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2724571/Arasan_Chip_Systems_Inc_Logo.jpg
Share this article