STARTRADER ने सेमीकंडक्टर, ऑप्टिकल नेटवर्किंग और न्यूक्लियर क्षेत्र में 31 नए US Share & ETF CFD के साथ AI प्रस्तुतियों में विस्तार किया
सेमीकंडक्टर, AI इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑप्टिकल नेटवर्किंग और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में ये प्रस्तुतियाँ ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 3 अगस्त से और STARTRADER ऐप पर 5 अगस्त से उपलब्ध होंगी
दुबई, UAE, 31 जुलाई, 2026 /PRNewswire/ -- STARTRADER ने आज 31 नए US Share & ETF CFDs के लॉन्च की घोषणा की है, जो सेमीकंडक्टर, AI इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑप्टिकल नेटवर्किंग और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में 3 अगस्त से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर और 5 अगस्त से STARTRADER ऐप पर उपलब्ध होंगे।
टेक्नोलॉजी क्षेत्र से नए इन्स्ट्रूमेंट हार्डवेयर, बिजली और कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों और फंडों से जुड़े होंगे।
सेमीकंडक्टर समूह में ON Semiconductor, Wolfspeed, Astera Labs, Rigetti Computing, Sandisk, FormFactor, Navitas Semiconductor, Semtech, Vishay Intertechnology और AXT शामिल हैं। Cerebras Systems, CoreWeave, और Vertiv Holdings का संबंध AI चिप आर्किटेक्चर, GPU क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर पावर मैनेजमेंट से है। Arista Networks, Ciena, Applied Optoelectronics, और Fabrinet ऑप्टिकल नेटवर्किंग से जुड़ें हैं, जबकि Centrus Energy और NuScale Power परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं। Nokia, EchoStar, USA Rare Earth, Nebius, और Iris Energy इस रेंज को पूरा करते हैं।
सात ETF CFDs सेमीकंडक्टर (SMH, SOXX, SOXL), मेमोरी (DRAM), फोटोनिक्स (FOTO), टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर (IGV) और Taiwan इक्विटी (EWT) से जुड़ें हैं।
STARTRADER भरोसे पर बना है। विकास से प्रेरित है। ये महत्व ब्रोकर द्वारा लिए जाने वाले प्रत्येक उत्पाद संबंधी निर्णय के पीछे निहित होते हैं। पात्र ग्राहकों को वैश्विक बाजारों के व्यापक चयन तक पहुंच प्रदान करते हुए, यह लॉन्च STARTRADER की CFD रेंज के विस्तार करने की अनवरत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
"पात्र ग्राहकों को इन बाजारों के व्यापक चयन में ट्रेड करने की सुविधा प्रदान करते हुए, AI इंफ्रास्ट्रक्चर में ग्राहकों की बढ़ती रुचि के मद्देनजर यह लॉन्च CFD इंस्ट्रूमेंटों के विस्तार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" Peter Karsten, CEO, STARTRADER
यह विस्तार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी CFD रेंज को व्यापक बनाने के लिए STARTRADER द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एक भाग है।
उत्पाद की उपलब्धता, सेवाएं और लागू सुरक्षा उपाय, ग्राहकों के साथ जुड़ी STARTRADER इकाइयों और उनके स्थापन के अधिकारक्षेत्र के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।
जोखिम चेतावनी: CFDs में ट्रेडिंग में हानी का काफी जोखिम होता है जो सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है।
STARTRADER का परिचय
रिटेल और संस्थागत भागीदारों को MetaTrader, STARTRADER APP और STAR Copy सहित कई अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से वैश्विक बाजारों तक पहुंच प्रदान करने वाला STARTRADER एक वैश्विक मल्टी-एसेट ब्रोकर है। STARTRADER का परिचालन CMA, ASIC, FSCA, FSA और FSC सहित विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा लाइसेंस प्राप्त और विनियमित संस्थाओं के माध्यम से होता है, जो मजबूत संचालन को ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए पारदर्शिता, विश्वसनीयता और दीर्घकालिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ रिटेल ग्राहकों और भागीदारों दोनों को सेवा प्रदान करती हैं।
Share this article