Supermicro के सातवें Annual Open Storage Summit में बड़े पैमाने पर एंटरप्राइज AI परिनियोजन पर व्यावहारिक मार्गदर्शन साझा करने के लिए 21 इकोसिस्टम पार्टनर एक साथ आए
- 12-सत्रों वाला इस वर्चुअल इवेंट में उत्पादन AI परिनियोजनों के लिए AI इन्फरेंस, एजेंटिक AI, क्लाउड स्टोरेज और डेटा मैनेजमेंट जैसे विषयों पर चर्चाएं की जाएंगी
- AMD, DDN, Hammerspace, IBM, Intel, KIOXIA, MinIO, Nutanix, Scality, Solidigm, VAST Data, Western Digital, Crusoe, Iron Mountain और अन्य सहित 21 अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनियों के 38 उद्योग विशेषज्ञ, मापनीय और लागत-कुशल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन साझा करेंगे
- theCUBE के सहयोग से प्रस्तुत यह शिखर सम्मेलन 11 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा और इसे लाइव और ऑन डिमांड दोनों माध्यमों से देखा जा सकता है।
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 7 अगस्त, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI, Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) वाले AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज और 5G/एज के लिए टोटल IT समाधान प्रदाता, ने आज theCUBE के सहयोग से 11 अगस्त से 3 सितंबर तक वर्चुअल तरीके से चलने वाले सातवें वार्षिक Supermicro Open Storage Summit की घोषणा की है। बड़े पैमाने पर एंटरप्राइज AI परिनियोजन के लिए आवश्यक डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर की जांच करने के लिए 12 सत्रों की यह तकनीकी सिरीज़ AI स्टोरेज इकोसिस्टम के अग्रणी विशेषज्ञों को एक साथ लाती है।
वीडियो अवलोकन यहाँ देखें, और पूरा एजेंडा देखने और पंजीकरण करने के लिए इवेंट पृष्ठ पर जाएँ।
Supermicro के मार्केटिंग और नेटवर्क सुरक्षा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, Michael McNerney ने कहा, "एंटरप्राइज AI की सफलता बढ़ती मॉडल जटिलता और अनुमान इंफरेंस मांगों के साथ आगे बढ़ सकने वाले डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करती है। उच्च-कार्यक्षमता और लागत-कुशल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर व्यावहारिक विशेषज्ञता साझा कर सकने के लिए Open Storage Summit हमारे इकोसिस्टम के उद्योग अग्रणीयों को एक साथ लाता है। Supermicro के DCBBS आर्किटेक्चर के साथ मिलकर, ये जानकारियाँ संगठनों को पायलट परियोजनाओं से लेकर बड़े पैमाने पर उत्पादन तक AI परिनियोजन करने को गति प्रदान करने में सहायता करती हैं।"
theCUBE के प्रिंसिपल विश्लेषक, Rob Strechay ने कहा, "एंटरप्राइज AI संगठनों को डेटा से बाहर की ओर इंफ्रास्ट्रक्चर पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर रहा है। जैसे-जैसे उद्यम अनवरत टोकन उपभोक्ताओं के बजाय टोकन उत्पादक बन रहे हैं, क्षमता के साथ-साथ GPUs को फीड करने, संदर्भ को मैनेज करने, इंफरेंस को गति देने और बड़े पैमाने पर विश्वसनीय AI को सक्षम करने के लिए स्टोरेज एक कूटनीतिक प्लेटफ़ार्म बन रहा है। इसीलिए Open Storage Summit में हो रहे संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"
इस शिखर सम्मेलन में AI इंफरेंस, एजेंटिक AI, हाइब्रिड क्लाउड स्टोरेज, AI डेटा प्लेटफॉर्म, कॉन्टेक्स्ट मेमोरी, असंरचित डेटा मैनेजमेंट, नियोक्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड स्टोरेज सेवाओं जैसे विषयों पर चर्चाएं की जाएगी। Supermicro और उसके AMD, DDN, Hammerspace, IBM, Intel, KIOXIA, MinIO, Nutanix, Scality, Solidigm, VAST Data, Western Digital, और अन्य सहित इकोसिस्टम पार्टनरों के उद्योग अग्रणी उच्च-कार्यक्षमता और लागत-कुशल AI वातावरणों को डिज़ाइन करने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा करेंगे। Crusoe और Iron Mountain के व्यवसायी वास्तविक दुनिया में AI और क्लाउड स्टोरेज के उपयोग पर भी चर्चा करेंगे।
DCBBS, सत्यापित कंपोनेंटों और सबसिस्टमों से निर्मित संपूर्ण, मॉड्यूलर AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है, जो सॉफ़्टवेयर और सेवाओं सहित व्यक्तिगत सर्वरों और नेटवर्किंग से लेकर पूर्ण रैक-स्केल और डेटा सेंटर-स्तरीय समाधानों तक लचीले परिनियोजन को सक्षम बनाता है। Supermicro स्टोरेज उत्पादों के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, एंटरप्राइज़, क्लाउड, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक टोटल IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। बड़े पैमाने और दक्षता के लिए वैश्विक परिचालन का लाभ उठाते हैं और TCO में सुधार करने और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित हमारे उत्पाद इन-हाउस (अमेरिका, एशिया, और नीदरलैंड में) में डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
Share this article