Supermicro ने 5MW से 1GW तक की क्षमता वाले एक टोटल समाधान के रूप में स्केल करने के लिए डिज़ाइन किए गए NVIDIA Vera Rubin NVL72 और NVIDIA HGX™ Rubin NVL8 के लिए DCBBS ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किए
- सिंगल-टेनेंट या मल्टी-टेनेंट परिनियोजन के लिए पूर्ण फैसिलिटी-साइड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ 5MW से 1GW पॉवर कवरेज तक स्केलेबल शुरु-से-अंत-तक के ब्लूप्रिंट
- DLC-2 डायरेक्ट लिक्विड कूलिंग: कोल्ड प्लेटों, CDUs, मैनिफोल्डों, रियर डोर हीट एक्सचेंजरों, कूलिंग टावरों और SMC PG25-A अल्ट्रा-हाई इलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस कूलेंट के पूर्ण स्टैक एकीकरण सहित लगभग पूर्ण हीट संचयन, पॉवर दक्षता और कम शोर के लिए डिज़ाइन करना
- मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर सैट: शुरु-से-अंत-तक SuperCloud सॉफ्टवेयर एकीकृत इंफ्रास्ट्रक्चर कंट्रोल, परिनियोजन स्वचालन, डेवलपर टूल और मल्टी-टेनेंट GPU क्लाउड मैनेजमेंट प्रदान करना
- इन-रैक, इन-रो और साइट इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान द्वारा रैक एकीकरण से इन-रो CDUs और SuperCluster कॉन्फ़िग्रेशनों से साइट-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तक, प्रत्येक परिनियोजन स्तर को कवर करना
- Supermicro विशेषज्ञों की समर्पित टीम द्वारा सम्पूर्ण परिनियोजन जीवनचक्र का मैनेजमेंट: साइट सर्वेक्षण, परियोजना डिज़ाइन, एकीकरण, परिनियोजन और निरंतर समर्थन
- NVIDIA कॉन्टेक्स्ट मेमोरी स्टोरेज प्लेटफ़ार्म, NVIDIA Spectrum™-X ईथरनेट और NVIDIA Quantum-X800 InfiniBand प्लेटफ़ार्म एकीकृत करते हुए NVIDIA के नवीनतम संदर्भ आर्किटेक्चर को सपोर्ट करना
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया और ताइपे, 3 जून, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI, एक AI, क्लाउड, स्टोरेज और 5G/एज के लिए टोटल IT समाधान प्रदाता, ने NVIDIA Vera Rubin NVL72 और NVIDIA एHGX Rubin NVL8 प्लेटफ़ार्मों पर आधारित Data Center Building Block Solutions (DCBBS) के ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किए हैं। ये ब्लूप्रिंट गीगावाट-स्केल AI डेटा सेंटर परिनियोजन के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो एक सिंगल 1,152-GPU स्केलेबल इकाई के बिल्डिंग ब्लॉकों से शुरू होते हैं तथा जिन्हें वस्तुतः किसी भी आकार तक बढ़ाया जा सकता है। Supermicro के DCBBS Blueprints में सम्पूर्ण परिनियोजन जीवनचक्र को कवर करने वाले विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम के साथ शुरु-से-अंत-तक का टोटल समाधान का डिज़ाइन और डिलीवरी शामिल है। DCBBS आवश्यक कंप्यूट, स्टोरेज, नेटवर्किंग, उन्नत लिक्विड कूलिंग, पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन और साइट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करते हैं, जिससे बड़े पैमाने पर लिक्विड-कूल्ड AI फैक्ट्रियों के लिए ऑनलाइन होने के समय में कमी आती है।
"NVIDIA Vera Rubin NVL72 प्लेटफ़ार्म AI फैक्ट्री प्रदर्शन के लिए एक नया मानक स्थापित करता है, और हमारे DCBBS ब्लूप्रिंट ग्राहकों को 5MW से 1GW तक किसी भी पैमाने पर निर्माण करने के लिए एक प्रमाणित, शुरु-से-अंत-तक का मार्ग प्रदान करता हैं," Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा। "हमने कुछ सबसे शुरुआती और सबसे बड़े लिक्विड-कूल्ड AI फैक्ट्रियाँ डिलीवर की हैं, जिसका अनुभव प्रत्येक ब्लूप्रिंट में समाहित है - इसलिए हमारे ग्राहक डिज़ाइन से लेकर पूरी तरह से परिचालन तक पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।"
Supermicro के DCBBS ब्लूप्रिंट विश्व के सबसे उन्नत AI इंफ्रास्ट्रक्चर के पीछे व्यावहारिक कार्यान्वयन की चुनौतियों का समाधान करते हैं। कई कंप्यूटिंग डोमेन में गति को दोगुना करते हुए NVIDIA Vera Rubin प्लेटफ़ार्म AI फैक्ट्री के प्रदर्शन घनत्व में काफी सुधार करता है। NVIDIA का नवीनतम संदर्भ आर्किटेक्चर किसी आदर्श 1,152-GPU स्केलेबल यूनिट की आवश्यकताओं को सटीकता से परिभाषित करता है - Supermicro का 100,000 से अधिक GPUs वाले विश्व के सबसे बड़े लिक्विड-कूल्ड AI फैक्ट्रियों को परिनियोजित करने के प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड के साथ DCBBS ब्लूप्रिंट परिनियोजन की सफलता प्राप्त करने के चरणों को परिभाषित करता है।
DCBBS के बारे में अधिक जानकारी के लिए, https://www.supermicro.com/en/solutions/dcbbs पर जाएं
Supermicro के DCBBS Blueprint द्वारा AI फैक्ट्री कार्यान्वयन की वास्तविकता को संबोधन
AI फैक्ट्री के निर्माण या नवीनीकरण की योजना बना रहे ग्राहक एक स्थापित दबाव से शुरु करते हैं: उपलब्ध पॉवर। NVIDIA Vera Rubin NVL72 के लिए DCBBS Blueprints में 5MW से 1GW तक की दी गई पॉवर कवरेज के लिए एक संतुलित बिल-ऑफ-मैटेरियल्स होता है, जो नेटवर्क ओवरसब्सक्रिप्शन, पॉवर क्षमता की सीमाएं, थर्मल थ्रॉटलिंग या अन्य अवरोधों के बावजूद इष्टतम प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कूलिंग क्षमता, पॉवर डिलीवरी, कंप्यूट नोड, मैनेजमेंट नोड, उच्च-प्रदर्शन स्टोरेज नोड, संदर्भ मेमोरी स्टोरेज प्लेटफ़ार्म नोड और नेटवर्किंग का उचित अनुपात प्रदान करता है।
Supermicro द्वारा रिकॉर्ड-तोड़ गति से बड़े-पैमाने पर AI परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उपयोग किए गए Blueprints में सम्पूर्ण शुरु-से-अंत-तक के अनुक्रम का वर्णन है:
- Supermicro की समर्पित टीम द्वारा परिनियोजन आवश्यकताओं के तहत फिज़िकल साइट का विश्लेषण करने के लिए ऑन-साइट सुविधा सर्वेक्षण आयोजित किए जाते हैं। सर्वेक्षणों में लोडिंग डॉक तक पहुंच का आकलन, डेटा हॉल के माप और क्लीयरेंस, फ्लोर प्लान, फ्लोर लोड रेटिंग इत्यादि शामिल हैं। प्रत्येक ग्राहक परियोजना के अनुरुप डिज़ाइन प्रस्ताव को तैयार करने, सटीक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए, Supermicro की साइट पर मौजूदा संभावित पॉवर और कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का आकलन किया जाता है।
- परियोजना डिज़ाइन और प्रस्ताव में ग्राहक की आवश्यकताओं और सुविधा बाधाओं के अनुरूप एक विशिष्ट निर्माण योजना में सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल किए जाते हैं। Supermicro द्वारा कूलिंग समाधान (पूरी तरह से प्रत्यक्ष लिक्विड-कूल्ड के अनुकूल सुविधाओं के लिए 1.8MW तक के इन-रो CDUs, सुविधा जल इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना सुविधाओं के लिए लिक्विड-से-एयर साइडकारों, वर्तमान में विकसित किए जा रहे 52U रैक कॉन्फ़िग्रेशन पर आधारित इन-रैक CDU विकल्प, और उच्च परिवेश तापमानों वाले वातावरण के लिए एक पूरक विकल्प के रुप में रियर-डोर हीट एक्सचेंजर विकल्पों की उपलब्धता) सहित DCBBS कंपोनेंटों के उचित संयोजन को परिभाषित किया जाता है। ग्राहकों को पारदर्शी सामग्री विवरण और स्पष्ट परिनियोजन समयरेखा के साथ एक सम्पूर्ण प्रस्ताव प्राप्त होता है।
- पूर्ण ऑन-साइट सेवा के साथ समाधान का एकीकरण: Supermicro का समाधान एकीकरण प्रोसेस ऑन-साइट डिलीवरी से काफी पहले शुरू हो जाता है, जिनमें से अधिकांश महत्वपूर्ण कार्य Supermicro की अमेरिका स्थित मैन्यूफ़ैक्चरिंग प्लांटों में किए जाते हैं। इसमें प्रत्येक रैक के भीतर रैकिंग, स्टैकिंग और केबलिंग के प्रोसेस शामिल हैं। Supermicro सिस्टम-स्तर (L10) और क्लस्टर-स्तर (L11) मल्टी-नोड परीक्षणों सहित परीक्षण प्रोसेस के साथ उद्योग मानकों से अधिक कार्यक्षमता को सत्यापित करता है। Supermicro की समर्पित टीम ग्राहक की पसंद के किसी भी तृतीय-पक्ष विक्रेता के साथ आवश्यकतानुसार समन्वय सहित CDUs, कूलिंग टावरों और पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे साइट-स्तरीय कंपोनेंटों की लॉजिस्टिक्स को मैनेज करती है। एकीकरण डिलीवरी सेवा और ऑन-साइट एकीकरण में रैक प्लेसमेंट, पॉवर और कूलिंग कनेक्शन, नेटवर्क केबलिंग, सिस्टम कमीशनिंग, सॉफ्टवेयर स्टैक स्थापन और ऑन-साइट समाधान सत्यापन शामिल हैं।
- समर्थन, सेवाएँ और सॉफ़्टवेयर मिशन-महत्वपूर्ण अपटाइम आवश्यकताओं के लिए 4 घंटे जितनी तेज़ ऑन-साइट प्रतिक्रिया समय सहित दीर्घकालिक सफलता के लिए निरंतर ऑन-साइट विकल्पों की एक रेंज प्रदान करते हैं। Supermicro के इंफ्रास्ट्रक्चर के सॉफ़्टवेयर सैट के साथ बेयर-मेटल मैनेजमेंट से लेकर मल्टी-टेनेंट कार्यभार ऑर्केस्ट्रेशन तक एकीकृत इन्फ्रास्ट्रक्चर कंट्रोल, और NVIDIA AI Enterprise और NVIDIA Run:AI सहित NVIDIA का पूरा AI सॉफ़्टवेयर स्टैक के साथ एकीकरण के लिए Supermicro के SuperCloud Composer® और SuperCloud Director सहित अन्य मैनेजमेंट टूल्स उपलब्ध हैं। प्रत्येक CDU और अन्य कंपोनेंटों के लिए एसेट ट्रैकिंग सुविधाएँ, फिज़िकल परिसंपत्ति जानकारियाँ एवं सेंसर डेटा की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करती है।
Supermicro के DCBBS Blueprints का NVIDIA Vera Rubin NVL72 के संदर्भ आर्किटेक्चर के साथ संरेखण
NVIDIA Vera Rubin प्लेटफ़ार्म में परिवर्तनकारी पीढ़ीगत प्रदर्शन सुधारों की क्षमता है, लेकिन इसे सफलतापूर्वक परिनियोजित करने के लिए एक दोहराने योग्य और भरोसेमंद दृष्टिकोण की आवश्यकता है। Supermicro नवीनतम NVIDIA संदर्भ आर्किटेक्चर के साथ संरेखण सुनिश्चित करता है, जिससे ग्राहकों को यह विश्वास मिलता है कि उनका परिनियोजन NVIDIA Cloud Partner इकोसिस्टम के साथ संरेखित है।
Supermicro DCBBS Blueprints के केंद्र में स्थित स्केलेबल इकाइयाँ HBM4 GPU मेमोरी के 331TB के साथ 1,152 NVIDIA Rubin GPUs प्रदान करती हैं। Vera Rubin की यह पीढ़ी, NVIDIA Blackwell की तुलना में GPU मेमोरी बैंडविड्थ, GPU-से-GPU NVLink बैंडविड्थ और प्रति-GPU नेटवर्किंग बैंडविड्थ को दोगुना कर देती है, जो कई ट्रिलियन मापदंडों वाले अत्याधुनिक AI मॉडल के प्रशिक्षण और अनुमान के लिए आर्किटेक्चरल आधार प्रदान करती है।
- उन्नत Direct Liquid Cooling टेक्नोलॉजी स्टैक (DLC-2), जिसमें 5MW कूलिंग टावर, 4x इन-रो कूलिंग डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट (प्रत्येक 1.8MW तक), 16x वर्टिकली माउंटेड कूलिंग डिस्ट्रीब्यूशन मैनिफोल्ड और 576 डायरेक्ट-टू-चिप कॉपर कोल्ड प्लेटें (प्रत्येक होस्ट प्रोसेसर मॉड्यूल के लिए 1) शामिल हैं। असाधारण रासायनिक और थर्मल स्थिरता प्रदान करने के लिए इसमें Supermicro SMC PG25-A कूलेंट के डिज़ाइन का उपयोग किया गया है। लिक्विड कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से रहित प्लांटों में, Vera Rubin NVL72 के परिनियोजन को सपोर्ट करने के लिए एक रैक को सपोर्ट करने वाले 200kW का विकल्प और दो रैक को सपोर्ट करने वाले 500kW का विकल्प सहित लिक्विड-टू-एयर विकल्प उपलब्ध होंगे।
- Power Distribution Infrastructure मध्यम-वोल्टेज ट्रांसफार्मरों से लेकर निम्न-वोल्टेज डिस्ट्रब्यूशन, रैक-स्तरीय पॉवर शेल्फ और बैटरी बैकअप यूनिटों (BBUs) तक। प्रत्येक Vera Rubin NVL72 रैक में रिडंडेंट 18.3 kW पॉवर सप्लाई यूनिटों के साथ चार 110 kW पॉवर शेल्फ शामिल हैं। DCBBS पोर्टफ़ोलियो मिशन-क्रिटिकल डेटा सेंटरों को सपोर्ट करता है, जिसमें Supermicro की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) सहित तत्काल स्विचिंग बैकअप पॉवर प्रदान करने वाले कई विकल्प शामिल हैं।
- 48U और 52U रैक घेरे के विकल्प उच्च-घनत्व प्रत्यक्ष लिक्विड कूलिंग के लिए अनुकूलित हैं।
- NVIDIA Vera Rubin NVL72 और NVIDIA HGX Rubin NVL8 प्लेटफ़ार्मों के लिए अनुकूलित 16x कंप्यूट रैक।
- 6x नेटवर्किंग रैक (4x कंप्यूट, 2x कन्वर्ज्ड) कंप्यूट फ़ैब्रिक के लिए 1.6TB/s तक NVIDIA Spectrum-X Ethernet या NVIDIA Quantum-X800 InfiniBand को सपोर्ट करते हैं। बेहतर परिचालन लागत, पॉवर दक्षता और बिना प्लग करने योग्य ट्रांससीवरों की आत्मनिर्भरता के लिए को-पैकेज्ड आप्टिक्स (CPO) के साथ सिलिकॉन फ़ोटोनिक्स नेटवर्किंग के विकल्प उपलब्ध होंगे।
- NVMe-स्तरीय एप्लीकेशन स्टोरेज, मॉडल प्रशिक्षण चेकपॉइंटिंग, इत्यादि के लिए Supermicro Petascale सर्वर प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित 4x उच्च प्रदर्शन स्टोरेज रैक।
2x कॉन्टेक्स्ट मेमोरी स्टोरेज प्लेटफ़ार्म रैक को लॉन्ग-कॉन्टेक्स्ट इन्फरेंस, एजेंटिक वर्किंग मेमोरी और रिट्रीवल कार्यभारों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सुव्यवस्थित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए देखें https://www.supermicro.com/en/accelerators/nvidia/vera-rubin।
Supermicro के DCBBS Blueprint से सिंगल-विक्रेता जवाबदेही सुनिश्चित करना:
एक विशिष्ट AI इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में कंप्यूट, स्टोरेज, नेटवर्किंग, रैक, कूलिंग डिस्ट्रब्यूशन, कूलिंग टावर, पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी बैकअप, केबलिंग, ट्रांसीवरों और सेवाओं में एक दर्जन से अधिक अलग-अलग सप्लायरों से संबंध स्थापित किए जाते हैं। जब इन संबंधों को कई विक्रेताओं के माध्यम से मैनेज किया जाता है, तो प्रत्येक विक्रेता हस्तांतरण से समय-सारणी संबंधी जोखिम और जवाबदेही संबंधी कमियां उत्पन्न होने से परिनियोजन धीमा और समस्या निवारण प्रक्रियाओं को जटिल हो जाता है।
अब NVIDIA Vera Rubin NVL72 और NVIDIA HGX Rubin NVL8 के लिए DCBBS Blueprints ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, और परिनियोजन के लिए NVIDIA Vera Rubin की आम उपलब्धता 2026 की दूसरी छमाही से निर्धारित है। Supermicro, ताइवान के ताइपे में 2-6 जून, 2026 को आयोजित होने वाले Computex बूथ N0824 पर NVIDIA Vera Rubin NVL72 और NVIDIA HGX Rubin NVL8 प्लेटफ़ार्म का प्रदर्शन करने के साथ-साथ NVIDIA GTC ताइपे में भी अतिरिक्त प्रदर्शन करेगी।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। मार्केट में Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, में संस्थापित और संचालित, Supermicro नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध पहली कंपनी है। उन्नत उच्च-वॉल्यूम मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस उत्पादों की आपूर्ति करते हुए, हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT और स्विच सिस्टम, सॉफ्टवेयर और सेवाओं के साथ एक टोटल IT समाधान प्रदाता की भूमिका में परिवर्तित हो रही हैं। Supermicro के समाधानों को कंपनी के भीतर ही (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है, जिससे पैमाने और दक्षता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाया जाता है और कुल लागत में सुधार करने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुकूलित किया जाता है (ग्रीन कंप्यूटिंग)। पुरस्कार विजेता Server Building Block Solutions का पोर्टफ़ोलियो ग्राहकों को हमारे लचीले और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉक्स से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके उनके सटीक कार्यभार और एप्लीकेशन के लिए अनुकूलन करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे फ़ार्म फैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (एयर-कूल्ड, फ्री-एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट का समर्थन प्राप्त होता है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2991542/PR_Image_NVIDIA_Vera_Rubin_CM_r1.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article