Supermicro ने NVIDIA RTX PRO Blackwell Server Edition GPUs वाले अपने विस्तारित पोर्टफोलियो के साथ AI फैक्ट्री, डेटा सेंटर और एज में कंप्यूटिंग हेतु उद्यमों को त्वरित कंप्यूटिंग को अपनाने के लिए बढ़ावा दिया
- उद्यम और एज डेटा केंद्रों में आमतौर पर पाए जाने वाले स्थान, बिजली और थर्मल रूप से प्रतिबंधित वातावरण के लिए उचित आकार देने में सक्षम बनाने के लिए Supermicro के मॉड्यूलर Building Block Solutions® पर आधारित कई फॉर्म फैक्टरों में उपलब्ध नए सिस्टम।
- नए NVIDIA RTX PRO™ 4500 Blackwell Server Edition GPU और NVIDIA Vera CPU की सपोर्ट के लिए डेटा सेंटर, क्लाउड और एज परिनियोजनों में मल्टी-कार्यभार त्वरण और दक्षता के नए स्तरों को सक्षम बनाता है।
- Supermicro के NVIDIA-प्रमाणित सिस्टम NVIDIA त्वरित एप्लिकेशनों के लिए तैयार हैं और NVIDIA RTX PRO Blackwell GPUs, NVIDIA नेटवर्किंग और NVIDIA सॉफ्टवेयर के साथ अनुकूलता की गारंटी देते हैं।
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 19 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), क्लाउड कंप्यूटिंग, AI/ML, स्टोरेज और 5G/एज के लिए एक टोटल IT समाधान प्रदाता, आज के AI-सक्षम और ग्राफिकल कंप्यूटिंग एप्लिकेशनों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए, उद्यम परिवेशों की एक विस्तृत रेंज के अपने व्यापक उद्यम समाधानों के पोर्टफोलियो में नए उत्पादों को शामिल करने की घोषणा कर रहा है। नए सिस्टम NVIDIA RTX PRO 4500 Blackwell Server Edition GPUs की त्वरण शक्ति को उद्यम डेटा केंद्रों और एज के लिए अनुकूलित फॉर्म फैक्टरों में लाते हैं, जहां स्थान, बिजली और कूलिंग सीमाओं ने उच्च-घनत्व कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर के परिनियोजन को पहले प्रतिबंधित कर दिया गया था। टर्नकी, फुल स्टैक समाधान प्राप्त करने के इच्छुक उद्यमों के लिए, Supermicro द्वारा NVIDIA RTX PRO Blackwell GPUs, NVIDIA नेटवर्किंग, और NVIDIA AI Enterprise तथा NVIDIA Omniverse लाइब्रेरियों के साथ अनुकूलता के लिए परीक्षित और मान्य किए गए NVIDIA-प्रमाणित सिस्टम प्रदान किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, उद्यम कार्यभारों को गति देने के लिए प्रमाणित तृतीय-पक्ष एप्लिकेशनों की एक विस्तृत रेंज को सपोर्ट करते हुए, Supermicro के NVIDIA-प्रमाणित सिस्टम NVIDIA त्वरित एप्लिकेशन के लिए तैयार हैं।
"जैसे-जैसे सभी आकार और प्रकार के उद्यम AI को अपनाने की गति बढ़ा रहे हैं, Supermicro एक बार फिर नई NVIDIA त्वरण टेक्नोलॉजियों को बाजार में लाने के लिए उद्योग का नेतृत्व और प्रदर्शन तथा दक्षता को संतुलित करते हुए सबसे अधिक आवश्यकता वाले स्थानों पर त्वरित कंप्यूटिंग को सक्षम कर रहा है," Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा। "NVIDIA RTX PRO Blackwell GPUs को सपोर्ट करने वाले अपने लचीले, मॉड्यूलर Building Block Solutions® आर्किटेक्चर की रेंज के साथ, हम उद्यमों को Time-to-Online को कम करने में सहायता कर रहे हैं ताकि वे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर के निवेश से जल्द ही लाभ प्राप्त कर सकें।"
Supermicro के एंटरप्राइज AI और त्वरित सिस्टमों की पूरी रेंज के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://www.supermicro.com/en/accelerators/nvidia/supermicro-rtx-pro-bse पर जाएं।
Supermicro के NVIDIA RTX PRO 6000 Blackwell Server Edition GPU पर आधारित मौजूदा एंटरप्राइज AI समाधानों के अतिरिक्त, विस्तारित पोर्टफोलियो नए NVIDIA RTX PRO 4500 Blackwell Server Edition GPU और NVIDIA Vera CPU को सपोर्ट करता है, जो LLM फाइन-ट्यूनिंग, AI इंफरेंस, Gen AI, VDI, डेटा एनालिटिक्स, मीडिया ट्रांसकोडिंग, क्लाउड और मोबाइल गेमिंग, और FP32 HPC सहित एंटरप्राइज कार्यभारों की एक रेंज के लिए और भी अधिक परिनियोजन-विशिष्ट अनुकूलन विकल्प प्रदान करता है।
केवल-CPU पर आधारित कंप्यूट की तुलना में कार्यभार-विशिष्ट त्वरण में महत्वपूर्ण सुधार के लिए ये सिस्टम मौजूदा डेटा सेंटरों में आसानी से एकीकृत हो सकते हैं और मौजूदा रैक, पॉवर या कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में कम-से-कम या बिना कोई बदलाव किए NVIDIA RTX PRO Blackwell GPU वाले Supermicro सिस्टम, स्टैंडर्ड 1U और 2U रैकमाउंट एंटरप्राइज सर्वरों को सीधे प्रतिस्थापित कर सकते हैं। NVIDIA AI डेटा प्लेटफ़ॉर्म संदर्भ आर्किटेक्चर पर आधारित अग्रणी ISVs के साथ Supermicro स्टोरेज समाधान भी प्रदान करता है, जो डेटा वेक्टरराइजेशन, वेक्टर डेटाबेस खोज और इंफरेंस कार्यभारों को गति देने के लिए स्टोरेज प्लेटफ़ॉर्म में GPU त्वरण को शामिल करते हैं।
नए NVIDIA RTX PRO 4500 Blackwell GPUs एक सिंगल‑स्लॉट, पावर‑कुशल डिज़ाइन में चुनौतीपूर्ण डेटा प्रोसेसिंग, AI वीडियो और इन्फरेंस कार्यभारों के लिए अभूतपूर्व प्रदर्शन प्रदान करते हैं। Supermicro NVIDIA RTX PRO Blackwell समाधान उद्योग-मानक फॉर्म फैक्टरों में प्रस्तुत किए जाते हैं जो मौजूदा केवल-CPU कंप्यूट सर्वरों को सीधे प्रतिस्थापित कर सकते हैं और फुल-स्टैक AI समाधान बनाने की जटिलता कम करने के लिए क्यूरेटेड NVIDIA सॉफ्टवेयर पैकेजों के साथ उपलब्ध हैं।
Supermicro के त्वरित सिस्टमों के विस्तारित पोर्टफोलियो अब उद्यम परिनियोजन आवश्यकताओं के संपूर्ण स्पेक्ट्रम को पूरा करने के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें निम्न सम्मिलित हैं:
बड़े पैमाने पर AI समाधान – 4U और 5U सिस्टम अधिकतम GPU क्षमता के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और पारंपरिक एयर-कूल्ड वातावरण में थर्मल प्रदर्शन के लिए अनुकूलित हैं। प्रति नोड 8 NVIDIA RTX PRO Blackwell GPU तक को सपोर्ट करते हुए, ये समाधान बड़े पैमाने पर AI इंफरेंस, वर्चुअलाइज़ेशन और मीडिया/ग्राफिक्स कार्यभारों के लिए उपयुक्त हैं, और इनमें पूर्ण-स्टैक AI फ़ैक्टरी समाधानों के लिए बुनियाद के रूप में काम कर सकने वाले NVIDIA-Certified Systems™ शामिल हैं।
एंटरप्राइज AI और डेटा सेंटर समाधान – डेटा सेंटर को दोबारा डिज़ाइन करने की आवश्यकता के बिना, उद्योग-मानक 1U और 2U फॉर्म फैक्टरों को केवल-सीपीयू आधारित कंप्यूट हार्डवेयर को आसानी से बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये सिस्टम सीमित स्थान, रैक पॉवर और कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर वाले पारंपरिक डेटा सेंटर वातावरणों के लिए आदर्श संतुलित त्वरण और दक्षता के लिए 6 NVIDIA RTX PRO Blackwell GPUs तक को सपोर्ट करते हैं। इस पोर्टफोलियो में अगली पीढ़ी के एजेंटिक AI परिनियोजनों को लक्षित करने वाले संगठनों के लिए विशेष रूप से निर्मित AI कंप्यूट सिस्टम में नया 2U NVIDIA Vera CPU-आधारित आर्किटेक्चर भी शामिल है।
कॉम्पैक्ट एज AI समाधान – एज वातावरणों में शक्तिशाली त्वरण लाने के लिए डिज़ाइन किए गया दक्षता-अनुकूलित सिस्टम, जहां अक्सर महत्वपूर्ण थर्मल और बिजली की सीमाएं मौजूद होती हैं। 1U और 2U शॉर्ट-डेप्थ चेसिस फॉर्म फैक्टरों में उपलब्ध और 4 एयर कूल्ड NVIDIA RTX PRO Blackwell GPUs तक सपोर्ट करने वाले ये समाधान, प्रति GPU 165 वाट जितनी कम बिजली खपत पर काम करते हुए शक्तिशाली AI त्वरण प्रदान करते हैं। इससे संगठनों को AI इंफरेंस अनुरोधों और ग्राफिक्स कार्यभारों को स्रोत के करीब प्रोसेस करने में सहायता मिलती है, जिससे एज परिनियोजनों में कॉमन कड़ें बिजली और थर्मल बाधाओं को दूर करते हुए विलंबता तथा डेटा स्थानांतरण लागत भी कम की जा सकती है।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों का हमारे पैमाने और कार्यकुशलता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हुए TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (ग्रीन कंप्यूटिंग) को कम करने के लिए अनुकूलित कार्यस्थलों के भीतर (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) ही डिज़ाइन और निर्माण किया जाता है। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2936146/Supermicro_GTC_Enterprise.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article