Applied Intuition ने फिज़िकल AI के लिए एक एजेंटिक प्लेटफ़ार्म Dana लॉन्च किया
फिज़िकल विश्व के लिए इंटेलिजेंट मशीनों के सुरक्षित विकास को गति प्रदान करने हेतु लगभग एक दशक में विकसित किए गए नए प्लेटफ़ार्म एजेंटिक AI को Applied Intuition ने उपकरणों, डेटा, इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्यक्षेत्र विशेषज्ञता के साथ जोड़ा।
- विभिन्न उद्योगों में फिज़िकल AI सिस्टमों के निर्माण, परीक्षण, परिनियोजन और संचालन के लिए Dana पहला एजेंटिक प्लेटफ़ार्म है।
- Applied Intuition के लगभग एक दशक के उपकरणों, इंफ्रास्ट्रक्चर, कार्यप्रवाहों और इंजीनियरिंग विशेषज्ञता पर निर्मित, Dana को फिज़िकल विश्व में संचालित होने वाले सुरक्षा-महत्वपूर्ण सिस्टमों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है।
- कंपनियों को किसी भी उद्योग या उपयोग के मामले के लिए Dana स्वायत्तता और सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाहनों से लेकर फ्लीट संचालन, रोबोटिक्स, निर्माण, खनन और इंटेलिजेंट इन-व्हीकल अनुभवों सहित फिज़िकल AI एप्लिकेशन बनाने में सहायता करता है।
- Dana ने आंतरिक और चुनिंदा ग्राहक परिनियोजनों में वाहन विकास के महत्वपूर्ण चरणों को महीनों से घटाकर दिनों तक कर दिया है।
सनीवेल, कैलिफ़ोर्निया, 22 जुलाई, 2026 /PRNewswire/ -- फिज़िकल AI में अग्रणी Applied Intuition, Inc. ने आज विभिन्न उद्योगों में फिज़िकल AI सिस्टमों के निर्माण, परीक्षण, परिनियोजन और संचालन के लिए पहले एजेंटिक प्लेटफ़ार्म Dana के लॉन्च की घोषणा की है। Dana, एजेंटिक AI और तीव्र एप्लीकेशन विकास की शक्ति को Applied Intuition के लगभग एक दशक में विकसित उपकरणों, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग ज्ञान के साथ जोड़ता है। इसका परिणाम फिज़िकल जगत में इंटेलिजेंट मशीनों के विकास को गति प्रदान करने वाला एक एकीकृत सिस्टम है।
"हमारा मानना है कि फिज़िकल AI इस सदी की निर्णायक टेक्नोलॉजियों में से एक बन जाएगी," Applied Intuition के सह-संस्थापक और CEO, Qasar Younis, ने कहा। "हमारा लक्ष्य एक बिलियन मशीनों में इंटेलिजेंस विकसित करने में सहायता करना है, और Dana वह प्लेटफ़ार्म है जिसे हमने इसे संभव बनाने के लिए तैयार किया है।"
डिजिटल कार्यप्रवाहों के लिए मुख्य रूप से डिज़ाइन किए गए सामान्य प्रयोजन वाले AI उपकरणों के विपरीत, Dana को फिज़िकल विश्व में काम करने वाली मशीनों की जटिलताओं के लिए तैयार किया गया है। Dana में सुरक्षा-महत्वपूर्ण फिज़िकल AI एप्लीकेशनों के निर्माण और परिनियोजन हेतु डेटा, विज़ुअलाइज़ेशन और उपकरणों के साथ-साथ इन सिस्टमों के लिए आवश्यक मूल्यांकन, पता लगाने की क्षमता और संचालन सहित सभी आवश्यक प्लेटफ़ॉर्म क्षमताएं मौजूद हैं। इस प्लेटफ़ार्म को विभिन्न उद्योगों और सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाहन विकास और उच्च स्तरीय चालक सहायता सिस्टमों (ADAS) से लेकर खनन और निर्माण कार्यों, ट्रक फ्लीट मैनेजमेंट, रोबोटिक्स और इंटेलिजेंट इन-व्हीकल अनुभवों तक, उपयोग के व्यापक मामलों में काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। Dana के साथ, ग्राहक निम्न कर सकते हैं:
- स्वायत्तता, फ्लीट परिचालन और अन्य क्षेत्रों में फैले Applied Intuition की संदर्भ एप्लीकेशनों का परिनियोजन या अपना स्वयं की एप्लिकेशनें विकसित करना।
- जटिल विकास कार्यों को अधिक सहजता से पूरा करने और टीमों तथा सिस्टमों में दोहराव चक्रों को गति देने के लिए प्राकृतिक भाषा और कमांड-लाइन इंटरफेस दोनों का उपयोग करना।
- संगठनों को टुकड़े-टुकड़े इंजीनियरिंग और परिचालन कार्यप्रवाहों को जोड़ने में सहायता तथा विकास प्रक्रिया में सक्रिय क्षमताओं को समाहित कर सकने के लिए इस प्लेटफ़ार्म को Slack और Jira जैसे एंटरप्राइज सिस्टमों और सहयोग उपकरणों के साथ एकीकृत करना।
Applied Intuition पिछले वर्ष से आंतरिक स्तर पर Dana का उपयोग, और ऑटोमोटिव, ट्रकिंग, खनन और कृषि क्षेत्रों में अपने दीर्घकालिक ग्राहकों के लिए प्लेटफ़ार्म पर समाधान तैयार और वितरित कर रहा है। कुछ मामलों में Dana के एजेंट-संचालित कार्यप्रवाहों ने वाहन विकास की समयसीमा के महत्वपूर्ण चरणों को महीनों से घटाकर दिनों तक कर दिया है। Applied Intuition ने अपने कमर्शियल ट्रकों के फ्लीट के लिए L4 स्वायत्तता को गति देने के लिए इस प्लेटफ़ार्म का उपयोग कर रहे भारी उपकरण निर्माता Komatsu और Isuzu Motors सहित चुनिंदा ग्राहकों को सीमित, प्रारंभिक पहुंच प्रदान की है।
जापान की Isuzu Motors Limited के निदेशक, Yasuhiro Yazawa, ने कहा, "Dana द्वारा जटिल इंजीनियरिंग के कार्यप्रवाहों को सुव्यवस्थित करने और विकास को गति देने के तरीके विकसित करने की क्षमता से हम प्रभावित हैं। Dana हमारी इंजीनियरिंग टीमों को सुरक्षित स्वायत्त वाहन क्षमताओं को अत्यंत तीव्र गति से विकसित, ट्रैक और परिनियोजित करने के लिए बेहतर आत्मविश्वास प्रदान करता है।"
Komatsu Mining के CEO, Peter Salditt ने कहा, "हमारे खनन उपकरणों और समाधानों की अगली पीढ़ी को सपोर्ट करने वाली डिजिटल क्षमताओं को आगे बढ़ाने के दौर में, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में Applied Intuition एक मूल्यवान भागीदार बना रहा है। हमारी टीमों को तीव्र नवाचार, दक्षता में सुधार और अंततः हमारे ग्राहकों के संचालन के लिए अधिक महत्व सृजन करने में सहायता करने हेतु हमारे इंजीनियरिंग कार्यप्रवाहों में इंटेलिजेंट, एजेन्टिक क्षमताओं को आगे लाने में Dana एक महत्वपूर्ण पढ़ाव का प्रतिनिधित्व करता है।
Dana को कंपनियों को विभिन्न उद्योगों में चल रहे बुनियादी बदलावों के साथ तालमेल बिठाने में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्वायत्त वाहनों, रोबोट और औद्योगिक प्रणालियों के अधिक सक्षम होने के साथ-साथ निर्माताओं को उन्हें सुरक्षित रूप से तैयार, मान्य और परिनियोजित करने के लिए एक अधिक एकीकृत तरीके की आवश्यकता है। Dana टीमों को विचार से उत्पादन तक का एक तीव्र मार्ग, और उन्हें तेजी से इंटेलिजेंट मशीनों को वास्तविक विश्व में लाने का आत्मविश्वास प्रदान करता है।
AI का भविष्य फिज़िकल है। Dana इसी के लिए बनी थी।
Dana और Applied Intuition के फिज़िकल AI प्लेटफ़ार्म के बारे में अधिक जानकारी के लिए, AppliedIntuition.com पर जाएं।
Applied Intuition का परिचय
Applied Intuition, Inc. फिज़िकल AI के भविष्य को मजबूती प्रदान कर रहा है। 2017 में संस्थापित और अब 15 बिलियन डॉलर के मूल्य वाली, सिलिकॉन वैली की यह कंपनी पृथ्वी पर प्रत्येक गतिशील मशीन में इंटेलिजेंस लाने के लिए आवश्यक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। Applied Intuition तीन मुख्य क्षेत्रों में ऑटोमोटिव, रक्षा, ट्रक परिवहन, निर्माण, खनन और कृषि उद्योगों को सेवाएं प्रदान करता है: उपकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेटिंग सिस्टम और स्वायत्तता। विश्व की शीर्ष 20 ऑटोमोबाइल कंपनियों में से अठारह के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना और उसके सहयोगी, फिज़िकल इंटेलिजेंस प्राप्त करने के लिए कंपनी के समाधानों पर भरोसा करते हैं। Applied Intuition का मुख्यालय सनीवेल, कैलिफोर्निया में है, और इसके लंदन, म्यूनिख, टोक्यो, सियोल और वाशिंगटन, D.C. मेट्रो क्षेत्र सहित पूरे विश्व में लगभग दो दर्जन कार्यालय हैं। अधिक जानकारी के लिए applied.co पर जाएं या [email protected] पर संपर्क करें।
Share this article