उच्च-प्रदर्शन, कुशल और स्केलेबल AI इंफ्रास्ट्रक्चर डिलीवर करने के लिए Supermicro ने AI-RAN और Sovereign AI समाधानों के लिए सपोर्ट का विस्तार किया
- नवीनतम CPUs और GPUs से युक्त अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान, AI-आधारित दूरसंचार नेटवर्कों और सुरक्षित, स्केलेबल AI फैक्ट्रियों को शक्ति प्रदान करेंगे
- Nokia, SK Telecom और Telenor सहित वैश्विक भागीदारों के साथ मिलकर, MWC Barcelona में Supermicro वास्तविक उपयोग के उदाहरणों का प्रदर्शन कर रही है
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, और बार्सिलोना, स्पेन,, 2 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- Supermicro, Inc. (NASDAQ: SMCI), AI/ML, HPC, Cloud, Storage, और 5G/Edge के लिए एक टोटल IT समाधान प्रदाता, Sovereign AI प्लेटफार्मों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - Radio Access Network (AI-RAN) - को शक्ति प्रदान करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के लिए विस्तारित सपोर्ट की घोषणा कर रही है। दूरसंचार उद्योग के लिए विश्व के सबसे बड़े आयोजन Mobile World Congress Barcelona (MWC) में Supermicro और उसके इकोसिस्टम पार्टनर प्रदर्शन, दक्षता और स्केलेबिलिटी को एकीकृत करने वाले वास्तविक-दुनिया के नवीनतम उपयोग-मामलों को प्रदर्शित कर रहे हैं।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "बड़े पैमाने पर RAN में AI पहुंचाने हेतु दूरसंचार नेटवर्कों के लिए अनुकूलित इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होती है। जैसे-जैसे ऑपरेटर अपने नेटवर्कों में इंटेलिजेंस का एकीकरण और Sovereign AI रणनीतियों को आगे बढ़ाते हैं, Supermicro के लचीले Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) और गहन इकोसिस्टम के सहयोग डेटा संप्रभुता और दीर्घकालिक स्केलेबिलिटी सुनिश्चित करने में सहायता करने के लिए उच्च-प्रदर्शन, ऊर्जा-कुशल समाधानों के तीव्र परिनियोजन को सक्षम बनाते हैं।"
Supermicro के टेलीकॉम उत्पादों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ जाएं: https://www.supermicro.com/en/solutions/ai/telco
ऑपरेटरों द्वारा अधिक दक्षता और स्वचालन की तलाश करने के दौरान दूरसंचार नेटवर्कों में AI को अपनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। स्पेक्ट्रम, ऊर्जा और प्रदर्शन को अनुकूलित करने हेतु AI-RAN द्वारा Radio Access Network इंटेलिजेंस को समाहित करने के साथ-साथ ऑपरेटरों और अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए AI समाधानों को शक्ति प्रदान करने के लिए एक वितरित नेटवर्क की संरचना की जाती है।
AI-RAN को दूरसंचार नेटवर्क की अनूठी आवश्यकताओं को स्केलेबल और किफ़ायती तरीके से पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों की आवश्यकता होती है। नवीनतम NVIDIA ARC-Pro का उपयोग करते हुए आगामी उत्पादों से NVIDIA Blackwell आर्किटेक्चर सहित नवीनतम टेक्नोलॉजियों को सपोर्ट करने के लिए, Supermicro द्वारा NVIDIA Aerial RAN Computer (ARC) डिज़ाइन के अनुरूप, AI-RAN सिस्टम की अपनी व्यापक रेंज में विस्तार किया जा रहा है।
- ARS-111L-FR एक शॉर्ट-डेप्थ, 1U सिस्टम है जिसे वितरित RAN कार्यभारों के लिए डिज़ाइन किया गया है। सिस्टम में उच्च-गति नेटवर्किंग के लिए NVIDIA ConnectX Ethernet® एडेप्टरों के अनुकूल NVIDIA Grace™ CPU C1 होता है। इसके अतिरिक्त, AI कार्यभारों के लिए सर्वर में NVIDIA L4 जैसे 2 लो-प्रोफाइल GPU कार्डों तक के लिए स्थान होता है।
- 2 डबल-चौड़ाई वाले NVIDIA GPUs तक वाला ARS-221GL-NR एक उच्च-प्रदर्शन 2U Grace Superchip सिस्टम है। दूरसंचार नेटवर्क में चुनौतीपूर्ण AI कार्यभारों को चलाने में सक्षम बनाते हुए, NVIDIA RTX PRO 6000 Blackwell Server Edition GPUs को सपोर्ट करने के लिए Supermicro ने सिस्टम में सुधार किया है।
- CPU तथा GPU के बीच एकीकृत GPU और 900GB/s NVLink® इंटरकनेक्ट के साथ ARS-111GL-NHR Supermicro का 1U GH200 Grace Hopper™ Superchip सिस्टम है। NVIDIA BlueField® डेटा प्रोसेसिंग यूनिटों (DPUs) और ConnectX Ethernet एडेप्टरों की सपोर्ट के साथ उच्च-गति चिप-टू-चिप बैंडविड्थ, NVIDIA Grace Hopper को नेटवर्क एज पर अनुसंधान के साथ-साथ AI इंफरेंसिंग के लिए एक शक्तिशाली और बहुमुखी सिस्टम बनाता है।
Sovereign AI से तात्पर्य किसी उद्यम की अपने स्वयं के नियंत्रित इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा वातावरणों और अनुपालन ढांचों के भीतर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को विकसित, परिनियोजित और नियंत्रित करने की क्षमता से होता है। Sovereign AI प्लेटफार्मों की बढ़ती मांग दूरसंचार ऑपरेटरों के लिए एक रणनीतिक अवसर प्रस्तुत करती है, क्योंकि यह एक सेवा के रूप में सुरक्षित, इन-कंट्री AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रस्तुत करती है और डिजिटल अर्थव्यवस्था में राजस्व के नए स्रोतों को खोलती है।
बड़े पैमाने पर Sovereign AI प्रदान करने के लिए शक्तिशाली, स्केलेबल और ऊर्जा कुशल इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होती है। Supermicro के नवप्रवर्तनशील DCBBS को संगठनों द्वारा AI डेटा केंद्रों का तेजी से परिनियोजन और विस्तार को सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मॉड्यूलर आर्किटेक्चर स्केलिंग को सरल बनाते हैं, जबकि उन्नत थर्मल और पॉवर डिज़ाइन परिचालन दक्षता में सुधार करते हैं।
MWC में, अग्रणी उद्योग जगत के प्रतिभागियों के साथ मिल कर, Supermicro वास्तविक दुनिया में किए गए AI एक्सिलरेशन को आगे बढ़ाने वाले परिनियोजनों और व्यावहारिक उपयोग के मामलों को प्रदर्शित कर रही है।
- Telenor, एक अग्रणी नॉर्डिक दूरसंचार प्रदाता, ने नॉर्वे का पहला Sovereign AI क्लाउड प्लेटफॉर्म, Telenor AI Factory, लॉन्च किया है। डेटा को कभी भी राष्ट्रीय सीमाओं से बाहर न जाना सुनिश्चित करने के लिए, उद्यमों, स्टार्टअप्स और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के लिए डिज़ाइन किया गया यह सिस्टम, नॉर्वे के अंदर ही पूर्णत: NVIDIA GPU-एक्सिलरेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है। सुरक्षा, स्केलेबिलिटी और निरंतरता को मिलाकर, Telenor AI Factory के माध्यम से AI को अपनाने में आने वाली बाधाओं को कम, टाइम-टू-मार्केट को कम और संवेदनशील डेटा अनुपालन को सपोर्ट किया जाता है। इससे Telenor की स्थिति एक दूरसंचार ऑपरेटर के के साथ-साथ Sovereign AI सेवाओं के एक रणनीतिक प्रदाता के रूप में स्थापित होती है।
- दक्षिण कोरिया की अग्रणी दूरसंचार प्रदाता, SK Telecom ने बड़े पैमाने पर AI कार्यभारों और राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए डिज़ाइन किया गया एक Sovereign AI इंफ्रास्ट्रक्चर मंच, Haein Cluster, का निर्माण किया है। देश के सबसे उच्च-प्रदर्शन वाले AI GPU क्लस्टरों में से एक का निर्माण करते हुए, इस क्लस्टर में NVIDIA Blackwell GPUs युक्त 1,000 से अधिक Supermicro AI सर्वर हैं। SK Telecom के Gasan AI Data Center में होस्ट किया गया यह क्लस्टर प्रशिक्षण, इंफरेंस और मॉडल विकास के लिए GPU-as-a-Service प्रदान करता है। दक्षिण कोरिया के भीतर सेवा के अवसरों का विस्तार करते हुए, Haein उद्यमों और राष्ट्रीय AI पहलों को सुरक्षित सपोर्ट प्रदान करता है।
- दूरसंचार, नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी नवाचार में वैश्विक अग्रणी, Nokia, Supermicro हार्डवेयर पर आधारित कई समाधान प्रदर्शित कर रहा है। AnyRAN Nokia का मोबाइल ऑपरेटरों और उद्यमों को Radio Access Network (RAN) बनाने में लचीलापन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक सॉफ्टवेयर सुइट है, जिससे वे किसी भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर क्लाउड-नेटिव सॉफ्टवेयर का परोनियोजन कर सकते हैं। Supermicro के 1U Grace Hopper सिस्टम ARS-111GL-NHR को AnyRAN चलाने के लिए प्रमाणित किया गया है। इसके अतिरिक्त, Nokia द्वारा Supermicro AS -8125GS-TNMR2 सर्वरों पर आधारित हाइब्रिड AI/ML प्रशिक्षण और इंफरेंस के लिए एक मान्य इंफ्रास्ट्रक्चर डिज़ाइन भी प्रस्तुत किया जा रहा है।
- • वियतनाम की शीर्ष 5G नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान प्रदाता, Viettel High Tech ने Open RAN मानकों पर आधारित एक बड़ा 5G नेटवर्क बनाया है। ओपन और गैर-एकीकृत इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनाने से Viettel High Tech को नई टेक्नोलॉजियों और एप्लीकेशनों के कार्यान्वयन में तेजी लाने में सहायता के साथ-साथ लागत में अत्यधिक बचत प्राप्त हुई है। Viettel High Tech के इंफ्रास्ट्रक्चर में उपयोग किए जाने वाले सिस्टमों में से एक Supermicro शॉर्ट डेप्थ 1U एज सर्वर है। ये सिस्टम 5G और उन्नत वायरलेस नेटवर्कों के लिए सर्वोत्तम सपोर्ट सुनिश्चित करते हुए लचीलापन, प्रदर्शन और नवाचार प्रदान करते हैं।
AI-RAN और Sovereign AI Networks के लिए Supermicro के समाधानों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, बार्सिलोना में 2-5 मार्च को आयोजित होने वाले MWC 2026 में हमारे बूथ 2D35 पर आएं।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों का हमारे पैमाने और कार्यकुशलता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हुए TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (ग्रीन कंप्यूटिंग) को कम करने के लिए अनुकूलित कार्यस्थलों के भीतर (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) ही डिज़ाइन और निर्माण किया जाता है। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2922501/Supermicro_MWC_AI_RAN_Image.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article