Supermicro ने नए Gold Series एंटरप्राइज़ सर्वर समाधानों के साथ परिनियोजन समय को गति प्रदान की
ग्राहकों को कंप्यूट, AI, स्टोरेज और इंटेलिजेंट एज कार्यभारों की विस्तृत रेंज के लिए सर्वोत्तम रूप से कॉन्फ़िगर किए गए रेडी-टू-शिप सर्वर समाधानों से लाभ मिलता है
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 10 अप्रैल, 2026 /PRNewswire/ -- Supermicro, Inc. (NASDAQ: SMCI), जो AI/ML, HPC, क्लाउड, स्टोरेज और 5G/एज के लिए एक टोटल IT समाधान प्रदाता है, ने पूर्व-कॉन्फ़िगर किए गए एंटरप्राइज़ AI, कंप्यूट, स्टोरेज और इंटेलिजेंट एज कार्यभारों के लिए अनुकूलित Gold Series एंटरप्राइज़ सर्वर समाधानों की घोषणा की है। Supermicro के मार्केट प्रमाणित उत्पाद परिवारों पर आधारित 25 से अधिक विभिन्न सर्वर सिस्टमों की नई Gold Series में प्रदर्शन हेतु अनुकूलित सिंगल-प्रोसेसर और डुअल-प्रोसेसर सर्वर शामिल हैं। Gold Series में CPUs, GPUs, मेमोरी, स्टोरेज और अन्य प्रमुख घटक पहले से ही कॉन्फ़िगर किए हुए होते हैं और ये Supermicro के गोदामों से आम तौर पर तीन व्यावसायिक दिनों के भीतर शिपिंग के लिए तैयार किए जाते हैं।
"उनके एंटरप्राइज़ कार्यभारों को चलाने के लिए आवश्यक सभी टूल्स सहित अपने Gold Series के उत्पादों को सीधे अपने ग्राहकों तक पहुंचाकर, हम अपने उद्योग-अग्रणी सर्वर पोर्टफोलियो को अपने ग्राहकों के लिए अधिक तेज गति से उपलब्ध कराते हैं, जिससे लीड टाइम में काफी कमी आती है और उनके ऑनलाइन होने में कम समय लगता है," Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा। "ग्राहक Gold Series सिस्टम को भरोसे के साथ ऑर्डर कर सकते हैं, यह जानते हुए कि ये कॉन्फ़िग्रेशन न केवल कार्यभार के अनुसार अनुकूलित हैं और शिपमेंट से पहले मान्य किए गए हैं, बल्कि ये सर्वर प्लेटफॉर्म पूरे विश्व के डेटा केंद्रों में बड़ी मात्रा में परिनियोजित किए गए हैं।"
अधिक जानकारी या विशिष्ट कॉन्फ़िग्रेशन देखने के लिए, कृपया https://www.supermicro.com/en/products/gold-series पर जाएं।
Supermicro Gold Series सिस्टमों को चार अलग-अलग कार्यभार श्रेणियों में विभाजित तथा इन्हें विशिष्ट एंटरप्राइज कार्यभारों के लिए अनुकूलित घटकों के साथ कॉन्फ़िगर किया गया है:
- Enterprise Compute – असाधारण प्रदर्शन और लचीलापन प्रदान करने वाले Best-selling Hyper, CloudDC, SuperBlade®, MicroCloud और GrandTwin® रैकमाउंट सर्वर।
- Enterprise AI - AI अनुमान और प्रशिक्षण के लिए LLMs, जनरेटिव AI और अनुशंसा सिस्टमों सहित GPU एक्सिलरेशन के लिए अनुकूलित सिस्टम।
- Enterprise Storage – आधुनिक उद्यमों की डेटा स्टोरेज आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए आर्किटेक्चर की एक रेंज, जिसमें उच्च थ्रूपुट, कम विलंबता NVMe फ्लैश से लेकर बड़े पैमाने पर डेटा लेक और ऑब्जेक्ट स्टोरेज शामिल हैं।
- Intelligent Edge – रिटेल, मैन्यूफैक्चरिंग और स्मार्ट शहरों को सक्षम बनाने के लिए एज स्थानों पर लचीली और कुशल कंप्यूटिंग के लिए डिज़ाइन किए गए कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर।
Gold Series सिस्टमों को पहले से कॉन्फ़िगर करके, Supermicro कस्टम-निर्मित समाधानों की तुलना में किफायती मूल्य निर्धारण और कम लीड टाइम प्रदान करता है, जिससे ग्राहक अपने टाइम-टू-मार्केट लक्ष्यों को तेज़ी से पूरा कर सकते हैं। Supermicro Gold Series सर्वर अब US गोदामों से शिपिंग के लिए तैयार हैं और इन्हें सीधे Supermicro से या Supermicro के अधिकृत भागीदारों के नेटवर्क के माध्यम से ऑर्डर किया जा सकता है।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है, जो प्रगति और दक्षता के लिए वैश्विक परिचालन का लाभ उठाते हैं और TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित होते हैं। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2953395/Super_Micro_Gold_Series_Server_Solutions.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article