ऐतिहासिक प्रदर्शन कला संस्थान, Dar al Funoon Abu Dhabi के साथ अबू धाबी की सांस्कृतिक परिकल्पना को एक नया आयाम मिला
दिवंगत Frank Gehry द्वारा डिज़ाइन किया गया यह नया कला प्रदर्शन संस्थान बैले से लेकर ओपेरा तक विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनों के लिए एक मंच प्रदान करेगा
365 दिन के इवेंटों और प्रदर्शनों के साथ, 2030 में खुलने वाला यह संस्थान पूरे वर्ष कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा
अबू धाबी, UAE, 26 जून, 2026 /PRNewswire/ -- The Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi) ने आज घोषित किया है कि Dar al Funoon Abu Dhabi, सदियात आईलैंड पर एक ऐतिहासिक संस्थान का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जो 2030 में खुलने पर क्षेत्र के सबसे तकनीकी रूप से उन्नत प्रदर्शन कला स्थलों में से एक बन जाएगा। सांस्कृतिक इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बड़े निवेश का प्रतिनिधित्व करते हुए, कलात्मक उत्कृष्टता, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए यह संस्थान अबू धाबी की एक विश्व स्तरीय मंच बनाने की परिकल्पना को दर्शाता है।
संस्कृति, रचनात्मकता और ज्ञान में अनवरत निवेश के माध्यम से, अबू धाबी स्थानीय दर्शकों को विश्व के अग्रणी कलाकारों और संस्थानों से जोड़ने के साथ-साथ संस्कृति की वैश्विक राजधानी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने वाले एक जीवंत सांस्कृतिक इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है।
His Excellency Mohamed Khalifa Al Mubarak, DCT Abu Dhabi के अध्यक्ष, ने कहा: "Dar al Funoon Abu Dhabi हमारे कलात्मक अभिव्यक्ति में दीर्घकालिक निवेश का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास के प्रति हमारी व्यापक परिकल्पना को दर्शाता है। यह हमारे मूल्यों में निहित, हमारे लोगों द्वारा सृजित, और विश्व के लिए एक खुली परिकल्पना है। यह हमारे सांस्कृतिक इकोसिस्टम के भविष्य में किया गया एक सुनियोजित निवेश है, और हमारी महत्वाकांक्षा का पैमाना स्पष्ट है। Dar al Funoon Abu Dhabi उच्चतम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए यह UAE, क्षेत्रीय और वैश्विक अग्रणी कलाकारों, कंपनियों और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक साथ लाने वाला एक स्थायी मंच होगा। कलात्मक निवास कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय भागीदारियों और विश्व स्तरीय प्रस्तुतियों के माध्यम से, यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसरों का विस्तार, रचनाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित और रचनात्मकता, आदान-प्रदान तथा कलात्मक उत्कृष्टता के वैश्विक केंद्र के रूप में अबू धाबी की स्थिति को और मजबूत करेगा।
प्रदर्शन कलाओं का एक मंच
प्रसिद्ध Saadiyat Cultural District के पास सदियात आईलैंड पर खुलने वाला, Dar al Funoon Abu Dhabi क्षेत्र के सबसे बड़े और तकनीकी रूप से उन्नत समर्पित प्रदर्शन कला स्थलों में से एक होगा। यह अत्यंत अनुकूलनीय प्रदर्शन परिसर ओपेरा, बैले, थिएटर और अन्य लाइव प्रदर्शनों के लिए उच्चतम अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक स्थायी मंच होगा, और विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक कलात्मक विधाओं में प्रशंसित और उभरती प्रतिभाओं को एक साथ लाएगा। दर्शकगण अंतरंग प्रस्तुतियों से लेकर बड़े प्रदर्शनों सहित विभिन्न पैमानों पर दर्शक कलाओं का अनुभव कर सकेंगे।
Dar al Funoon Abu Dhabi 365 दिन व रात के कार्यक्रम, प्रदर्शन और गतिविधियाँ प्रदान करेगा।
इसकी सुविधाओं में 2,000 से अधिक सीटों वाला एक बहुउद्देश्यीय प्रदर्शन हॉल, 3,500 सीटों वाला एक खुला एम्फीथिएटर, 400 सीटों वाला एक स्टूडियो थिएटर और 250 सीटों वाला एक जैज़ स्थल शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता 6,000 से अधिक है।
इस नए कला प्रदर्शन संस्थान को दीर्घकालिक कलात्मक निवासों, भ्रमण भागीदारियों और विश्व की अग्रणी कला प्रदर्शन कंपनियों के साथ सह-निर्माण के लिए एक मंच के रूप में भी परिकल्पित किया गया है। इससे अबू धाबी में सबसे प्रसिद्ध कलाकार और संगीत समूह एक साथ आएंगे, तथा क्षेत्रीय और उभरती प्रतिभाओं को उनके साथ प्रदर्शन करने के नए अवसर भी मिलेंगे।
अबू धाबी के सांस्कृतिक परिदृश्य का विस्तार करना
Dar al Funoon Abu Dhabi को DCT Abu Dhabi द्वारा बनाए और विश्व के सबसे प्रसिद्ध आर्किटेक्चरों में से एक तथा आगामी Guggenheim Abu Dhabi का आर्किटेक्चर प्रस्तुत करने वाले दिवंगत Frank Gehry द्वारा डिजाइन किया गया था। स्थल के केंद्र में झरने की तरह बहने वाला एक लहराते कपड़े जैसा बाहरी ढांचा प्रस्तुत करते हुए, इसे संगीत और प्रदर्शन की एक जीवंत अभिव्यक्ति के रूप में परिकल्पित किया गया है।
खुलेपन, सहभागिता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के प्रति अबू धाबी की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला इसका पारदर्शी अग्रभाग जनता को कलात्मक प्रक्रिया में आमंत्रित करता है।
Frank Gehry द्वारा सृजित ये संरचनाएं अमीरात की सांस्कृतिक आकांक्षाओं को प्रेरित और प्रतिबिंबित करते हुए वास्तुशिल्पीय उत्कृष्टता के प्रति अबू धाबी की प्रतिबद्धता और असाधारण डिजाइन में निवेश करने के उसके कूटनीतिक निर्णय को रेखांकित करती हैं।
अबू धाबी में कला प्रदर्शन का क्षेत्र लंबे समय से विकसित हो रहा है, जिसका प्रमाण इसे UNESCO Creative City of Music के रूप में नामित किए जाने; वार्षिक Abu Dhabi Festival; Berklee Abu Dhabi कला प्रदर्शन शिक्षा केंद्र; Bait Al Oud संगीत अकादमी; और अन्य त्योहारों और संगीत समारोहों के साथ-साथ International Jazz Day 2025 की मेजबानी में इसकी भूमिका है।
Dar al Funoon Abu Dhabi की घोषणा सतत विकास के साधन के रूप में संस्कृति में निवेश करने के लिए अमीरात की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपने सांस्कृतिक महत्व के अतिरिक्त, इस संस्थान से स्थायी सामुदायिक और सामाजिक-आर्थिक लाभ मिलने की आशा है, जिससे रोजगारों का सृजन होगा, स्थानीय कौशल और प्रतिभा का विकास होगा, सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अबू धाबी के दीर्घकालिक विकास के चालक के रूप में रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi का परिचय
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi) अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों के सतत विकास को बढ़ावा देने, आर्थिक प्रगति को गति प्रदान करने और अबू धाबी की व्यापक वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में सहायता करता है। DCT Abu Dhabi, अमीरात को एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रुप में स्थापित करने वाले संगठनों के साथ भागीदारी में काम करके, अमीरात की क्षमता के साझा परिकल्पना के इर्द-गिर्द इकोसिस्टम को एकजुट करने, प्रयासों और निवेश का समन्वय करने, नवप्रवर्तनशील समाधान प्रदान करने और संस्कृति, रचनात्मक तथा पर्यटन उद्योगों को सपोर्ट करने के लिए सर्वोत्तम उपकरणों, नीतियों और सिस्टमों का उपयोग करने का प्रयास करता है।
DCT Abu Dhabi की परिकल्पना अमीरात के लोगों, विरासत और परिदृश्य द्वारा परिभाषित होती है। हम आतिथ्य, पथप्रदर्शक पहलों और रचनात्मक विचारों की अपनी जीवंत परंपराओं के माध्यम से अबू धाबी की स्थिति को प्रामाणिकता, नवाचार और अद्वितीय अनुभवों के स्थान के रुप में बढ़ाने के लिए काम करते हैं।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi और गंतव्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ जाएं: dctabudhabi.ae और visitabudhabi.ae और abudhabiculture.ae
फ़ोटो: https://mma.prnewswire.com/media/3000500/DCT_Abu_Dhabi.jpg
फ़ोटो: https://mma.prnewswire.com/media/3000501/DCT_Abu_Dhabi_1.jpg
Share this article