Department of Culture and Tourism - Abu Dhabi ने 11 दिसंबर 2026 को Guggenheim Abu Dhabi के खुलने की घोषणा की
संयुक्त अरब अमीरात में स्थापित एक वैश्विक कलात्मक संवाद को आकार देने वाला ऐतिहासिक संग्रहालय
- Guggenheim Abu Dhabi संस्कृतियों को जोड़ेगा, लोगों को प्रेरित करेगा और 1960 के दशक से लेकर वर्तमान तक की कला का समारोह मनाएगा
- यह संग्रहालय पूरे विश्व के कलाकारों पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक और समकालीन कला के लिए नए दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगा
- खुलने के बाद, यह संग्रहालय विश्व स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालय परियोजनाओं में से एक के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा
अबू धाबी, UAE, 29 जुलाई, 2026 /PRNewswire/ --कला के लिए एक अग्रणी वैश्विक राजधानी के रूप में अबू धाबी की स्थिति को और मजबूत करते हुए Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi ने घोषित किया है कि 11 दिसंबर 2026 को Guggenheim Abu Dhabi अपने दरवाजे खोल देगा।
आधुनिक और समकालीन कला का एक संग्रहालय Guggenheim Abu Dhabi, कला के माध्यम से एक अधिक जुड़े तथा विविध वैश्विक समुदाय को बढ़ावा देने के लिए मिलन और आदान-प्रदान का एक मंच है। संग्रहालय की अबू धाबी के कलात्मक परिदृश्य से आकारित एक अनूठी पहचान और दृष्टिकोण है, और इसे युवा पीढ़ी में आधुनिक और समकालीन कला के प्रति जिज्ञासा को प्रोत्साहित करते हुए संयुक्त अरब अमीरात की कथाओं इत्यादि को प्रतिबिंबित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस जिले को सांस्कृतिक संस्थानों के विश्व के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित करते हुए, यह संग्रहालय Louvre Abu Dhabi, Zayed National Museum, Natural History Museum Abu Dhabi, और teamLab Phenomena Abu Dhabi सहित Saadiyat Cultural District में संग्रहालयों और सांस्कृतिक संस्थानों के बढ़ते समुदाय में शामिल हो गया है। न्यूयॉर्क, वेनिस और बिलबाओ में स्थित Guggenheim संग्रहालयों के समूह का घटक, Guggenheim Abu Dhabi अबू धाबी की सहस्राब्दियों से संस्कृति और व्यापार के चौराहे वाली विरासत के क्षेत्र से आकारित एक विशिष्ट पहचान प्रस्तुत करता है।
His Excellency Mohamed Khalifa Al Mubarak, Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi के अध्यक्ष, ने कहा: "हमारी सांस्कृतिक यात्रा में Guggenheim Abu Dhabi एक निर्धारक क्षण है। यह संग्रहालय अमीरात के उस दीर्घकालिक दृढ़ विश्वास से प्रेरित है जहाँ लोगों के बीच संस्कृति सबसे स्थायी सेतु और प्रगतिशील समाजों के लिए एक आधारभूत तत्व होती है। यह आधुनिक और समकालीन कला के लिए नए दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के साथ-साथ पूरे विश्व की कला पर प्रकाश डालता है। Saadiyat Cultural District के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में, यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों को अपनी क्षमता की खोज करने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षण, रचनात्मकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए परिवर्तनकारी नए अवसर उत्पन्न करेगा। यहाँ, प्रत्येक व्यक्ति अपनापन महसूस करता है और संग्रहालय द्वारा बताई गई कथाओं में स्वयं को प्रतिबिंबित होते हुए देख सकने के साथ-साथ पूरे विश्व के विचारों और कलात्मक अभिव्यक्तियों से जुड़ सकता है।"
Solomon R. Guggenheim Foundation की निदेशक और CEO, Dr. Mariët Westermann, ने कहा: "Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi के साथ एक शानदार दायरे और आकांक्षा के समकालीन कला संग्रहालय को आकार देने में एक दीर्घकालिक भागीदार होने पर Guggenheim Foundation को गर्व और प्रसन्नता है। संग्रहालय का कला संग्रह विशिष्ट रूप से इस क्षेत्र में केंद्रित स्थानीय और वैश्विक है, परंतु इसमें सभी महाद्वीपों की कलाकृतियाँ प्रस्तुत की जा रही हैं। अपनी अनेक कथाओं के माध्यम से और लोगों को आमंत्रित करते हुए, Guggenheim Abu Dhabi संयुक्त अरब अमीरात और पूरे विश्व के लोगों के लिए एक आश्चर्य का स्रोत, जुड़ाव का केंद्र और जिज्ञासा तथा आनंद का मंच बनेगा।
संवाद के एक प्लेटफ़ार्म के रूप में परिकल्पित यह संग्रहालय आधुनिक और समकालीन कला के माध्यम से विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और पीढ़ियों के विविध दृष्टिकोणों को एक साथ लाता है। चित्रकला, मूर्तिकला, स्थापना, फोटोग्राफी, चलचित्र और नए मीडिया सहित कलात्मक माध्यमों की एक विस्तृत रेंज को शामिल करते हुए, यह संग्रहालय कला को समय और स्थान के साथ एक गतिशील और विकसित होते हुए संवाद के रूप में प्रस्तुत करता है।
कलाकारों, विचारों और दर्शकों के बीच सार्थक संबंध स्थापित करते हुए, Guggenheim Abu Dhabi, कलात्मक नवाचार और रचनात्मक उत्पादन के लिए उत्प्रेरक के रूप में अबू धाबी की भूमिका को दर्शाता है। आगंतुक को केंद्र में रखते हुए, यह संग्रहालय एक खुला अन्वेषणात्मक अनुभव प्रदान करता है, जहां प्रत्येक यात्रा समय, स्थान और विषय की परस्पर जुड़ी कथाओं के माध्यम से प्रस्तुत की जाती है।
स्वर्गीय Pritzker Architecture Prize Laureate Frank Gehry द्वारा डिज़ाइन किया गया यह संग्रहालय भूमि और समुद्र के मिलन बिंदु, अबू धाबी के सादियात द्वीप पर स्थित है। यह एक ऐसी सुस्थापित वास्तुशिल्प कृति है, जो आगंतुकों को एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए संग्रहालय की क्यूरेटोरियल यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करेगी।
Guggenheim Abu Dhabi का आर्किटेक्चर आपस में जुड़े स्थानों के माध्यम से आगंतुकों की यात्रा को विस्तारित करते हुए कलात्मक अनुभव का एक अभिन्न अंग बनाती है। बाहरी रूप से एक शक्तिशाली उपस्थिति और भीतर एक गहन अनुभव प्रदान करते हुए, इस संग्रहालय को प्रत्येक स्तर पर प्रभावित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस भवन के आंतरिक भाग में भवन की गतिशील क्षितिज रेखा को विराम देते हुए, एक केंद्रीय एट्रियम और दस मूर्तिकला शंकुओं द्वारा जुड़ी 30 विस्तारित गैलरियाँ हैं, जिनमें से नौ स्टेनलेस स्टील की जाली और एक सुलेमानी पत्थर तथा कांच से ढकी हैं।
इसकी भव्य आकृति को निखारते हुए 88 मीटर तक की ऊंचाई तक पहुंचने वाले, ये मूर्तिकलानुमा शंकु भवन की ऊर्जा कार्यक्षमता बढ़ाते हुए प्राकृतिक वायु संचार और छाया प्रदान करते हैं। 11,600 वर्ग मीटर के आंतरिक गैलरी स्थान और 23,000 वर्ग मीटर के बाहरी प्रदर्शनी क्षेत्रों में फैला यह ऐतिहासिक स्थल कुल 80,000 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र में फैला हुआ है, जो 1960 के बाद से कला के प्रभावशाली आकार, विभिन्न माध्यमों और प्रयोगात्मक चरित्र के अनुरूप, सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालय विकासों में से एक के रूप में इसकी भूमिका को मजबूत करता है।
2009 से, Guggenheim Abu Dhabi आधुनिक और समकालीन कला का एक बढ़ता संग्रह तैयार कर रहा है जो कला में रचनात्मक उत्पादन और नवाचार के लिए उत्प्रेरक के रूप में अबू धाबी की भूमिका को प्रतिबिंबित और आगे बढ़ाएगा। अथितियों को अपनी शर्तों पर कला से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिससे वे 1960 के बाद से सार, लोकप्रिय संस्कृति, भूमि, भाषा और कथावर्णन जैसे कला के प्रमुख आयामों पर विचार करती उन दीर्घाओं के माध्यम से अपने व्यक्तिगत मार्ग का निर्माण कर सकेंगे।
ये प्रदर्शन भौगोलिक क्षेत्रों, पीढ़ियों और कलात्मक प्रथाओं के बीच संबंधों को उजागर करते हैं, और ज्ञान, अभिव्यक्ति और जुड़ाव के स्रोत के रूप में हमारे समय की कला को समझने के लिए गतिशील ढांचा प्रदान करने के साथ-साथ आगंतुकों को एक रेखीय कालानुक्रम के बजाय संबंधों और प्रतिध्वनियों के माध्यम से कला इतिहास की खोज करने के लिए आमंत्रित करेंगे।
अबू धाबी और विश्व के लिए एक उपलब्धि प्रमाणित होने वाला यह संग्रहालय, समझ को गहरा, दृष्टिकोणों का विस्तार और हमारे समय की कला के साथ जुड़ने के नए तरीके प्रस्तुत करेगा, जिससे वैश्विक कलात्मक उत्पादन, संवाद और आदान-प्रदान में अबू धाबी सबसे आगे होगा। संग्रह और कमीशनों के संबंध में अधिक जानकारियाँ आगामी महीनों में घोषित की जाएगी।
पूरे संयुक्त अरब अमीरात में सार्वजनिक कार्यक्रम सक्रिय और निरंतर जारी हैं। हमारे Guggenheim Abu Dhabi समुदाय में आप यहाँ जुड़ सकते हैं।
संपादकों के लिए टिप्पणी
एक संपूर्ण प्रेस किट और उच्च-रिज़ॉल्यूशन छवियां यहां से डाउनलोड की जा सकती हैं।
GUGGENHEIM ABU DHABI अब Instagram, YouTube, TikTok, X, Facebook और LinkedIn पर लाइव है।
भविष्य की घोषणाएं प्राप्त करने के लिए यहाँ पंजीकृत करें:
https://guggenheimabudhabi.ae/en
Guggenheim Abu Dhabi का परिचय
Guggenheim Abu Dhabi आधुनिक और समकालीन कला की संस्कृतियों को जोड़ने और लोगों को प्रेरित करने वाला एक संग्रहालय है जो 1960 के दशक से लेकर वर्तमान तक की कला का समारोह मनाने के साथ-साथ पूरे विश्व के कलाकारों पर प्रकाश डाल रहा है। यह संग्रहालय अपने संग्रह, कलाकृतियों, शोध, प्रदर्शनियों और बहुभाषी प्रोग्राम के माध्यम से अबू धाबी के दृष्टिकोण से आधुनिक और समकालीन कला पर नए परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करेगा।
अंतरसांस्कृतिक दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करने के उद्देश्य से यह संग्रहालय कालक्रम और भूगोल की सीमाओं से आगे कलात्मक वंशों, नेटवर्कों और आदान-प्रदानों को उजागर करता है। इस संग्रह में चित्रकला, मूर्तिकला, स्थापना, फोटोग्राफी, चलचित्र और नए मीडिया सहित कलात्मक माध्यमों की एक विस्तृत रेंज शामिल है।
Guggenheim Abu Dhabi आधुनिक और समकालीन कला के साथ एक गहन अनुभव और आदान-प्रदान की यात्रा में आगंतुकों को केंद्र में रखता है। संग्रहालय की दीर्घाओं में आगंतुक विभिन्न समयावधियों, भौगोलिक क्षेत्रों और विषयों के माध्यम से अपनी खोज का मार्ग स्वयं तय कर सकेंगे।
Guggenheim Abu Dhabi, Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi और Solomon R. Guggenheim Foundation के बीच एक दूरदर्शी सहयोग का परिणाम है।
Saadiyat Cultural District के केंद्र में स्थित, समुद्र के नज़ारे वाला और प्रशंसित आर्किटेक्ट Frank Gehry द्वारा डिज़ाइन किया गया, Guggenheim Abu Dhabi खाड़ी क्षेत्र के स्थापत्य रूपों से प्रेरित एक प्रतिष्ठित स्थल है। संग्रहालय का 30 दीर्घाओं में फैला कुल क्षेत्रफल 11,600 वर्ग मीटर है, जिसके भवन के चारों ओर बने शंकु और छतों में 23,000 वर्ग मीटर के बाहरी प्रदर्शनी स्थल हैं।
DEPARTMENT OF CULTURE AND TOURISM – ABU DHABI का परिचय
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi, अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों के सतत विकास को बढ़ावा, आर्थिक प्रगति को गति और अबू धाबी की व्यापक वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में सहायता करता है। अबू धाबी का संस्कृति और पर्यटन विभाग, अमीरात को एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संगठनों के साथ साझेदारी में काम करके, अमीरात की क्षमता के साझा दृष्टिकोण के इर्द-गिर्द के इकोसिस्टम को एकजुट, प्रयासों तथा निवेश का समन्वय, नवीन समाधान प्रदान और संस्कृति तथा पर्यटन उद्योगों को सपोर्ट करने के लिए सर्वोत्तम उपकरणों, नीतियों और सिस्टमों का उपयोग करने का प्रयास करता है।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi का दृष्टिकोण अमीरात के लोगों, विरासत और परिदृश्य द्वारा परिभाषित किया गया है। हम आतिथ्य, पथप्रदर्शक पहलों और रचनात्मक विचारों की अपनी जीवंत परंपराओं के माध्यम से अबू धाबी की स्थिति को प्रामाणिकता, नवाचार और अद्वितीय अनुभवों के स्थान के रुप में बढ़ाने के लिए काम करते हैं।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi और गंतव्य के बारे में अधिक जानकारियों के लिए कृपया यहाँ जाएं: dctabudhabi.ae और visitabudhabi.ae और abudhabiculture.ae
SOLOMON R. GUGGENHEIM FOUNDATION का परिचय
प्रदर्शनियों, शिक्षा प्रोग्रामों, अनुसंधान पहलों और प्रकाशनों के माध्यम से आधुनिक और समकालीन कला की समझ और सराहना को बढ़ावा देने के लिए समर्पित Solomon R. Guggenheim Foundation की 1937 में स्थापना हुई थी। नवाचार के प्रति प्रतिबद्ध, Solomon R. Guggenheim Foundation आधुनिक और समकालीन कला का संग्रह, संरक्षण और व्याख्या करने के साथ-साथ गतिशील क्यूरेटोरियल और शैक्षिक पहलों और सहयोगों के माध्यम से संस्कृतियों में विचारों की खोज करता है। वास्तुकला की दृष्टि से विशिष्ट भवनों और सांस्कृतिक रूप से विशिष्ट संग्रहालयों, प्रदर्शनियों, प्रकाशनों और डिजिटल प्लेटफार्मों के अपने समूह के साथ, यह फाउंडेशन स्थानीय और वैश्विक दोनों प्रकार के दर्शकों को आकर्षित करता है। संग्रहालयों के इस अंतरराष्ट्रीय समूह में Solomon R. Guggenheim Museum, न्यूयॉर्क; Peggy Guggenheim Collection, वेनिस; Guggenheim Museum, बिलबाओ; और Guggenheim Abu Dhabi शामिल हैं। संग्रहालय और पूरे विश्व में Guggenheim की गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारियों के लिए, guggenheim.org पर जाएं।
Share this article