मनमोहक मनोरंजन के लिए एक नए वैश्विक प्रतीक SPHERE ABU DHABI को YAS ISLAND में स्थापित किया जाएगा
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi द्वारा Yas Island में इस ऐतिहासिक परियोजना के निर्माण चरण में USD 1.7 बिलियन का निवेश किया जाएगा।
निर्माण कार्य का 2029 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है
20,000 तक की बैठने की क्षमता के साथ, Sphere Abu Dhabi में मनमोहक अनुभव, कॉन्सर्ट रेजीडेंसी, खेल प्रदर्शनियां और ब्रांड इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।
Exosphere बड़े पैमाने पर कला और दृश्य कथाकला के माध्यम से अमीराती संस्कृति का समारोह मनाएगा।
अबू धाबी, UAE, 15 मई, 2026 /PRNewswire/ -- Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi) और Sphere Entertainment Co. (NYSE: SPHR) ने आज घोषणा की है कि Yas Island को USD 1.7 बिलियन की निर्माण लागत वाली एक ऐतिहासिक परियोजना Sphere Abu Dhabi की लोकेशन के रुप में चुना गया है। वैश्विक प्रतीक बनने की राह पर अग्रसर यह स्थल पूरे विश्व से पर्यटकों को आकर्षित करेगा, आर्थिक विविधीकरण को बढ़ावा देगा और निवासियों तथा आगंतुकों दोनों के लिए अबू धाबी की पहचान को मजबूत करेगा।
संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर पहले Sphere स्थल, Sphere Abu Dhabi को Yas Mall और SeaWorld Abu Dhabi के बीच हरे-भरे वातावरण में और Yas Island के अन्य थीम पार्कों और आकर्षणों के निकट, एक भूखंड पर स्थापित किया जाएगा। इस स्थल का निर्माण कार्य 2029 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
DCT Abu Dhabi के अध्यक्ष, HE Mohamed Khalifa Al Mubarak, ने कहा: "अबू धाबी ने हमेशा दीर्घकालिक निर्माण किया है, और Sphere Abu Dhabi उस प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रदर्शन है। एक ऐसे क्षेत्र में जहां विश्व स्तरीय अनुभवों की मांग लगातार बढ़ रही है, इसके निर्माण चरण में हमारा USD 1.7 बिलियन का निवेश एक स्पष्ट संकेत देता है: अबू धाबी खुला, महत्वाकांक्षी और अपने लक्ष्य के प्रति अडिग है। यह परियोजना अबू धाबी की अंतरराष्ट्रीय भागीदारियों की ताकत को दर्शाती है, जो इस अमीरात के वैश्विक गंतव्य के रुप में प्रतिनिधित्व करने वाली साझा महत्वाकांक्षा और आपसी विश्वास पर आधारित है। हम मिलकर एक ऐसा स्थल बना रहे हैं जो आने वाले दशकों तक हमारे समुदाय, आगंतुकों, रचनाकारों और निवेशकों को Yas Island और अबू धाबी की ओर आकर्षित करेगा। मूल रुप से, Sphere Abu Dhabi अमीराती संस्कृति, अमीराती प्रतिभा और अमीराती कहानी कहने का एक प्लेटफ़ार्म होगा, जिसे अब तक के सबसे भव्य मंच पर विश्व के साथ साझा किया जाएगा।"
Sphere Entertainment के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, James L. Dolan, ने कहा: "Sphere Abu Dhabi वैश्विक स्तर पर आयोजन स्थलों के नेटवर्क के लिए हमारे दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में पहला कदम है। अबू धाबी एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय राजधानी शहर है, और महत्वाकांक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक मिलन-स्थल के रुप में इसकी स्थिति इसे Sphere के लिए एक स्वाभाविक स्थान बनाती है। Sphere Abu Dhabi द्वारा Yas Island को इस क्षेत्र में गहन अनुभवों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रुप में स्थापित किया जाएगा, और इस स्थल को साकार रुप देने के लिए हम DCT Abu Dhabi के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"
Sphere Abu Dhabi तीन मुख्य श्रेणियों के कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा, जो सभी Sphere की उन्नत अनुभवात्मक तकनीकों द्वारा संचालित की जाएंगी: स्वामित्व वाली लचीले कॉन्फ़िग्रेशन द्वारा समर्थित मनमोहक Sphere Experiences प्रस्तुतियाँ जिनमें बहु-संवेदी कहानी कहने की शैली, कॉन्सर्ट रेजीडेंसी और प्रमुख और ब्रांड इवेंट शामिल हैं, और इनमें लड़ाकू खेलों से लेकर सम्मेलनों से लेकर उत्पाद लॉन्च तक सब कुछ आयोजित किया जा सकेगा।
Sphere Abu Dhabi में मनोरंजन के लिए उपलब्ध विकल्प सांस्कृतिक मिलन स्थल के रुप में अबू धाबी की स्थिति को दर्शाएंगे। हालांकि अभी भी विकास के चरण में है, योजनाओं में Sphere in Las Vegas की पहचान बन चुके पूरी तरह से मनमोहक अनुभवों में अमीराती संस्कृति और विरासत को व्यक्त करने वाले Sphere Experiences का निर्माण करना और स्थल के बाहरी हिस्से का निर्माण करने वाली गोलाकार LED स्क्रीन, Exosphere पर अमीराती कलाकारों के काम को प्रदर्शित करना शामिल है। इन संगीत कार्यक्रमों में स्थानीय और अन्य अरबी कलाकारों के साथ-साथ वैश्विक सितारे भी प्रस्तुतियां देंगे।
Zayed International Airport से थोड़ी ही दूरी पर स्थित, Sphere Abu Dhabi अमीरात की संस्कृति और मनोरंजन के विकल्पों का स्वागत करने वाला प्रवेश द्वार होगा। Yas Island के अन्य आतिथ्य और मनोरंजन इंफ्रास्ट्रक्चर के निकट होने के कारण, Sphere Abu Dhabi से Yas Island को एक वैश्विक आयोजन स्थल के रुप में मजबूत करते हुए Sphere में होने वाले आयोजनों के लिए वार्षिक Formula 1 Etihad Airways Abu Dhabi Grand Prix के दौरान विश्व स्तर पर प्रसारित होने वाली एक असाधारण पृष्ठभूमि प्रदान की जाएगी।
विश्व का पहला Sphere स्थल सितंबर 2023 में लास वेगास में खुला था। लास वेगास के आयोजन स्थल की तरह, Sphere Abu Dhabi भी उन्नत तकनीकों द्वारा संचालित एक अनुभवात्मक माध्यम होगा जो पारंपरिक आयोजन स्थल मॉडल को बदल देगा। यह आयोजन स्थल Sphere in Las Vegas के आकार का होगा, जिसकी बैठने की क्षमता किसी विशेष कार्यक्रम के लिए किए जाने वाले कॉन्फ़िग्रेशन के आधार पर 20,000 तक होगी। एक बार खुलने के बाद, Sphere Abu Dhabi के चल रहे संचालन से स्थानीय स्तर पर हजारों रोजगार उत्पन्न होंगे।
अबू धाबी के एकीकृत पर्यटन स्थलों का विकास में एक और उपलब्धि प्रमाणित होगा, और यह Sphere Abu Dhabi, Saadiyat Cultural District और Yas Island पर आगामी Disney थीम पार्क रिसॉर्ट जैसी अन्य विश्व स्तरीय प्रसिद्ध परियोजनाओं के साथ एक वैश्विक पर्यटन आकर्षण के रुप में कार्य करेगा।
नगर पालिकाओं तथा परिवहन विभाग और उसका एकीकृत परिवहन केंद्र, ऊर्जा विभाग, Taqa, Etihad Rail और Aldar सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर DCT Abu Dhabi मास्टर प्लान के सड़क सुधार, साइट तक पहुंच और साइट-व्यापी इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सभी घटकों का Yas Island पर आसपास की संपत्तियों के साथ समन्वित होना सुनिश्चित करेगा।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi का परिचय:
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi (DCT Abu Dhabi) अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों के सतत विकास को बढ़ावा देने, आर्थिक प्रगति को गति प्रदान करने और अबू धाबी की व्यापक वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में सहायता करता है। DCT Abu Dhabi, अमीरात को एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रुप में स्थापित करने वाले संगठनों के साथ भागीदारी में काम करके, अमीरात की क्षमता के साझा दृष्टिकोण के इर्द-गिर्द इकोसिस्टम को एकजुट करने, प्रयासों और निवेश का समन्वय करने, नवप्रवर्तनशील समाधान प्रदान करने और संस्कृति, रचनात्मक तथा पर्यटन उद्योगों को सपोर्ट करने के लिए सर्वोत्तम उपकरणों, नीतियों और सिस्टमों का उपयोग करने का प्रयास करता है।
DCT Abu Dhabi का दृष्टिकोण अमीरात के लोगों, विरासत और परिदृश्य द्वारा परिभाषित होता है। हम आतिथ्य, पथप्रदर्शक पहलें और रचनात्मक विचारों की अपनी जीवंत परंपराओं के माध्यम से अबू धाबी की स्थिति को प्रामाणिकता, नवाचार और अद्वितीय अनुभवों के स्थान के रुप में बढ़ाने के लिए काम करते हैं।
Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi और गंतव्य के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ जाएं: dctabudhabi.ae और visitabudhabi.ae
Sphere Entertainment Co: का परिचय
Sphere Entertainment Co. मनमोहक अनुभवों, टेक्नोलॉजी और मीडिया में अग्रणी है। इस कंपनी में Sphere, उन्नत तकनीकों द्वारा संचालित एक अनुभवात्मक माध्यम, भी शामिल है। पहला Sphere लास वेगास में खुला था, और इसके अबू धाबी और National Harbor में भी Sphere स्थल खोलने की योजना की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त, कंपनी में MSG Networks शामिल है, जो दो क्षेत्रीय खेल और मनोरंजन नेटवर्कों, MSG Network और MSG Sportsnet, के साथ-साथ लाइव खेल सामग्री और अन्य प्रोग्रामिंग की एक विस्तृत रेंज प्रदान करते हुए डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर और प्रमाणित स्ट्रीमिंग उत्पाद, MSG+, का संचालन करता है। अधिक जानकारी sphereentertainmentco.com पर उपलब्ध है।
भविष्योन्मुखी वक्तव्य
इस प्रेस विज्ञप्ति में Sphere Abu Dhabi के निर्माण के अपेक्षित समापन से संबंधित और निजी प्रतिभूति मुकदमेबाजी सुधार अधिनियम, 1995, के अर्थ के अनुसार भविष्योन्मुखी वक्तव्य सम्मिलित हैं। निवेशकों को आगाह किया जाता है कि इस प्रकार के कोई भी भविष्योन्मुखी वक्तव्य भविष्य के प्रदर्शन या परिणामों की गारंटी नहीं हैं और इनमें जोखिम तथा अनिश्चितताएं शामिल हैं, और वास्तविक परिणाम, विकास या घटनाएं भविष्योन्मुखी वक्तव्यों में वर्णित परिणामों से काफी भिन्न हो सकते हैं, जिनमें अप्रत्याशित लागतें, देनदारियां या Sphere Abu Dhabi के विकास और निर्माण से संबंधित देरी और Sphere Entertainment द्वारा संयुक्त राज्य प्रतिभूति और विनिमय आयोग के समक्ष दायर किए गए दस्तावेजों में वर्णित कारकों सहित "Risk Factors" और "Management's Discussion and Analysis of Financial Condition and Results of Operations" शीर्षक वाले अनुभाग शामिल हैं। Sphere Entertainment इस दस्तावेज़ में निहित किसी भी भविष्योन्मुखी वक्तव्य को अपडेट करने के लिए किसी भी दायित्व से इनकार करता है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2980383/DCT_Abu_Dhabi_Photo_1.jpg
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2980355/DCT_Abu_Dhabi_Photo_2.jpg
वीडियो - https://mma.prnewswire.com/media/2980336/DCT_Abu_Dhabi_Video.mp4
Share this article