GENMA ब्रैन्ड के रणनीतिक विस्तार से मिली बड़ी सफलता -- ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी को कई बड़े ऑर्डर और वैश्विक स्तर पर पहचान मिली
नानटोंग, चीन, 19 जुलाई, 2026 /PRNewswire/ -- RAINBOWCO (SZ: 002483), जो उच्च स्तरीय उपकरण निर्माण में एक वैश्विक अगुआ है, ने आज अपने GENMA ब्रैन्ड के लिए नवीनतम व्यावसायिक अपडेट की घोषणा की। सितंबर 2025 में एक रणनीतिक ब्रैन्ड अपग्रेड शुरू करने के बाद से, GENMA के टर्मिनल कन्टेनर क्रेन व्यवसाय ने एक वर्ष से भी कम समय में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है, कई बड़े ऑर्डर हासिल किए हैं और अपनी GENSMART ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी व्यापक पहचान निर्मित की है।
कई प्रमुख मार्केट्स में बड़े ऑर्डर हासिल हुए
अपनी मज़बूत उत्पाद प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के आधार पर, GENMA ने कई प्रतिष्ठित अनुबंध सफलतापूर्वक हासिल किए हैं। मोरक्को पोर्ट से मिले 50 रबर-टायर वाले गैन्ट्री क्रेन (RTGs) की 50 यूनिट के एक ही ऑर्डर ने अफ़्रीकी मार्केट में GENMA के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। नीदरलैंड से शिप-टू-शोर (STS) क्रेन तथा रेल-माउन्टेड गैन्ट्री (RMG) क्रेन के लिए मिले पैकेज ऑर्डर, साथ ही भारत से मिले STS और RTG पैकेज, उच्च स्तरीय यूरोपीय मार्केट और उभरते दक्षिण एशियाई मार्केट दोनों में ही एक व्यापक सफलता का संकेत देते हैं।
गौरतलब है कि GENMA ने दुनिया के सबसे बड़े RTG (1 ओवर 7, 10+1 ऑटोमेटेड RTG) का ऑर्डर हासिल किया है, जो GENMA की क्रेन्स और ऑटोमेशन क्षमताओं में शीर्ष स्तरीय टर्मिनल ऑपरेटर्स के गहरे विश्वास को रेखांकित करता है और ब्रैन्ड की मार्केट स्थिति को और भी मज़बूत करता है।
GENSMART ऑटोमेशन का सत्यापन किया गया: 100 से भी अधिक यूनिट की डिलीवरी और ऑर्डर
GENMA के GENSMART ऑटोमेशन प्लेटफ़ॉर्म में AutoRTG, AutoRMG, AutoSTS तथा उपकरण नियंत्रण प्रणालियों सहित मुख्य समाधान शामिल हैं। यह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का संगम है जिसमें मल्टी-मोडल सेन्सर डेटा फ़्यूज़न, क्रॉस-सिस्टम डेटा इंटरऑपरेबिलिटी, AI-संचालित समन्वित डिस्पैचिंग और डिजिटल ट्विन मैनेजमेंट भी शामिल हैं। इंडस्ट्री में इसकी पूर्णतः ऑटोमेटेड एक्सटर्नल ट्रक हैंडलिंग टेक्नोलॉजी सबसे आगे बनी हुई है।
आज तक, GENMA की ऑटोमेटेड क्रेन्स और रेट्रोफ़िट प्रोजेक्ट्स के लिए कुल डिलीवरी और अनुबंधित ऑर्डर 100 यूनिट्स को पार कर चुके हैं, और विश्व स्तरीय कन्टेनर टर्मिनलों पर इनका कार्य-प्रदर्शन प्रमाणित भी हो चुका है।
इस पर बात करते हुए RAINBOWCO के CEO Martin Wu ने कहा कि, "कई वैश्विक बाज़ारों में GENMA की उपलब्धियां हमारी तकनीकी ताक़त और ब्रैन्ड वैल्यू की सबसे प्रत्यक्ष पहचान हैं। हम ग्राहकों को और भी अधिक कुशल और बुद्धिमान समाधान प्रदान करने के लिए अपने वैश्विक विनिर्माण और सेवा नेटवर्क का विस्तार करना जारी रखेंगे।"
RAINBOWCO के बारे में
RAINBOWCO एक वैश्विक उच्च-स्तरीय उपकरण निर्माता कंपनी है जिसके पांच प्रमुख उत्पादन केंद्र और 3,900 से भी अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी 24 देशों में 29 सेवा केंद्रों का संचालन करती है। इसका GENMA ब्रैन्ड – लिफ़्टिंग और हैंडलिंग समाधानों का विश्वस्तरीय अग्रणी प्रदाता है। टर्मिनल कन्टेनर क्रेन और ऑटोमेशन समाधानों के अलावा, यह ब्रैन्ड निम्नलिखित सेवाएं भी प्रदान करता है: शिपयार्ड, स्टोरेज यार्ड और संयंत्र, ऑफ़शोर इंजीनियरिंग, थोक सामग्री की हैंडलिंग और परिवहन तथा उच्च दक्षता वाले मल्टीफ़ंक्शनल मटेरियल सामग्री हैंडलर्स।
और अधिक जानें:https://www.genmasolutions.com/
Share this article